Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैला मैया के दरबार में उमड़ी आस्था करौली स्थित कैला मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। कई भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ कनकदण्डवत करते हुए मंदिर तक पहुंच रहे हैं। भक्त “जय माता दी” के जयकारों के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। चैत्र मास के साथ ही कैला मैया के दरबार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है।
Devendra Kumar Sihra
कैला मैया के दरबार में उमड़ी आस्था करौली स्थित कैला मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। कई भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ कनकदण्डवत करते हुए मंदिर तक पहुंच रहे हैं। भक्त “जय माता दी” के जयकारों के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। चैत्र मास के साथ ही कैला मैया के दरबार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- करौली जिले के निर्वाचन क्षेत्र सपोटरा के गांव कोटा मामचारी की सड़को पर पानी भरा होने की वजह से पूरे रस्ते में कीचड़ है नालियों की कोई सुविधा नहीं है सड़के भी खराब है इस लिए माननीय विधायक हंसराज मीणा जी से निवेदन है कि जल्दी से जल्दी इस पर कराने की कृपा करें4
- हिंदू–मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, सपोटरा मस्जिद में हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन। सपोटरा। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर सपोटरा कस्बे में हिंदू–मुस्लिम भाईचारे की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। शुक्रवार को स्थानीय मस्जिद में हिंदू भाइयों ने पहुंचकर रोज़ेदार मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार कराया। इस दौरान आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मिलकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, विश्वास और एकता को मजबूत करते हैं। जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे की खुशियों और परंपराओं में शामिल होते हैं, तो समाज में भाईचारे की भावना और अधिक प्रगाढ़ होती है। इस अवसर पर कमरू सक्का, जाफर खान, शाहिद खान, कमरू खान, शाहरुख, पप्पू लाल, हरिमोहन प्रजापत, वेद प्रकाश सैनी, प्यारेलाल माली, राधेश्याम माली, साजन शर्मा, अजय पहाड़िया, हरि माली, दानिश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज की असली ताकत आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे में ही निहित है। सभी ने मिलकर भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहने की बात कही, ताकि समाज में शांति, एकता और सद्भाव की भावना लगातार मजबूत होती रहे।2
- करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा में रात्रि को शराब के नशे में शिव मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ने के आरोपी मुकेश खटीक पुत्र घनश्याम खटीक को सपोटरा थाना पुलिस ने महेश 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है वही सपोटरा पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार और थानाधिकारी अबजीत कुमार ने अहम भूमिका निभाते हुए घटना का खुलासा कर दिया है।1
- अवध 19037 मे अवैध वेंडर, अवैध वेंडर पर नहीं है रेलवे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि रेलवे के अधिकारी करते हैं बड़े-बड़े दावे की हमने इतने अवैध बंदों पर करवाई है।1
- न्यूज़: गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर के अंदर प्लास्टिक की पॉलिथीन, पाउच और विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक पैकिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ता प्लास्टिक कचरा अब पर्यावरण और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार शहर की सड़कों, गलियों और बाजारों में जगह-जगह प्लास्टिक कचरा फैला हुआ दिखाई देता है। यही प्लास्टिक नालियों में जाकर जाम की समस्या पैदा कर रहा है, जिससे गंदगी और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा खेतों में भी प्लास्टिक कचरा पहुंच रहा है, जिससे जमीन की उर्वरता और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि खुले में घूमने वाली गायें और अन्य पशु इस प्लास्टिक को खाने के कारण बीमार हो रहे हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है। गंगापुर सिटी के नागरिकों ने जिला कलेक्टर और एसडीएम से निवेदन किया है कि शहर में प्लास्टिक पॉलिथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके स्थान पर कपड़े या कागज के थैलों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही बाजारों में नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में शहर की स्वच्छता, पर्यावरण और पशुधन पर गंभीर असर पड़ सकता है। अंत में नागरिकों की अपील: “स्वच्छ और स्वस्थ गंगापुर सिटी के लिए प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”1
- Post by Anil Kumar journalist1
- जब स्कूल में ही नैतिकता खत्म हो चुकी है तो जीवन मे नैतिकता कैसे आएगी समाज कैसे सभ्य बनेगा स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा1
- कैला मैया के दरबार में उमड़ी आस्था करौली स्थित कैला मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। कई भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ कनकदण्डवत करते हुए मंदिर तक पहुंच रहे हैं। भक्त “जय माता दी” के जयकारों के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। चैत्र मास के साथ ही कैला मैया के दरबार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है।1