काउंसिलिंग से सुलझे दो परिवारों के विवाद, साथ रहने को हुए राजी कासगंज, 1 अगस्त 2026। कासगंज पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर टूटते रिश्तों को जोड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित काउंसिलिंग के दौरान दो दंपतियों ने अपने आपसी मतभेद भुलाकर पुनः एक साथ रहने का निर्णय लिया। परिवार परामर्श केंद्र में लंबे समय से दोनों मामलों की सुनवाई चल रही थी। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पूर्व की गलतियों को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का फैसला किया। समझौता करने वाले दंपति इस प्रकार हैं— संजना निवासी अमरपुर, थाना सहावर (कासगंज) एवं उनके पति केशव सिंह निवासी जमालपुर, थाना सहावर (कासगंज)। शशी निवासी नगला सुंदर, थाना जैथरा (एटा) एवं उनके पति सूर्यकांत निवासी खुशालपुर, थाना व जनपद कासगंज। बैठक में महिला आरक्षी कल्पना, काउंसलर डॉ. अनीता उपाध्याय एवं प्रिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उनकी सकारात्मक पहल और प्रभावी काउंसिलिंग के परिणामस्वरूप दोनों परिवारों ने साथ रहने की सहमति दी। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल की दोनों पक्षों ने सराहना करते हुए कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी संवाद और समझदारी के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना है।

- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट1
- दैनिक प्रतिज्ञा टीवी न्यूज़ कावड़ यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए दैनिक प्रतिज्ञा टीवी न्यूज़4
- सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे जरीफपुर गढ़िया–खिरकवारी–मानपुर पुख्ता मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों में नाराजगी बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जरीफपुर गढ़िया, खिरकवारी और मानपुर पुख्ता मार्ग पर विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- कटिहार में मौलाना के बयान पर बढ़ा विवाद, भगवान शंकर पर कथित टिप्पणी बिहार के कटिहार में 22 जुलाई को एक तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी के कथित बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। इससे पहले 29 जून को भी उन्होंने श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब भगवान शंकर पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगने के बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- कानपुरः कल्याणपुर थाने के सिपाही पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में। कानपुरः कल्याणपुर थाने के सिपाही पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में।1