Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदर कोतवाली क्षेत्र में मधुमक्खियों का हमला, एक व्यक्ति घायल औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल औरैया स्थित 50 सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
P Chaturvedi
सदर कोतवाली क्षेत्र में मधुमक्खियों का हमला, एक व्यक्ति घायल औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल औरैया स्थित 50 सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया- चिचोली क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने मासूम बच्ची को कुचलते हुये निकल गई, बच्ची की मौके पर मृत्यु हो गई आक्रोषित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद।3
- औरैया में बच्ची की मौत पर घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी अजीतमल आदि पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया गया। बाइट -अशोक कुमार सिंह- सीओ सिटी औरैया1
- उत्तर प्रदेश 18 जनवरी 2026 सनातन धर्म के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र प्रयागराज मौनी अमावस्या स्नान पर जुलाई 2024 एक विवाह कार्यक्रम वीडियोगुजरात1
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात जिले में पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियां पुलिस द्वारा गुरुवार को रायपुर गजनेर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग व तलाशी के दौरान सचेण्डी कानपुर नगर हाइवे की तरफ से सर्विस रोड पर आ रही गाड़ी वैगन आर न0 UP78DU2740 से 20 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 896 क्वार्टर अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,00,000/-) के साथ 03 अभियुक्तों 1. विनोद गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी 176/3 जूही लाल कालोनी थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष, 2. मुकेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट तिलसडा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 35 वर्ष, 3. अविनाश शिवहरे पुत्र जमुना प्रसाद शिवहरे निवासी आई 362 विश्व बैंक बर्रा थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रनियां पर पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा से जेल भेज दिया गया है इस बाबत रनियां प्रभारी निरीक्षक एस एन सिंह ने बताया अवैध शराब में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे जाम का कारण अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा कब्ज़ा रोड तक लगती हैं दुकाने दुकान पर ग्राहक खड़ा हुआ की लगा जाम ओवर लोड की वज़ह से कई जगह कई जगह रोड भी ख़राब समस्या पर कोई सुनने को तैयार नहीं1
- अजीतमल। समाजवादी पार्टी ब्लॉक अजीतमल की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के संबंध में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक संस्कार गार्डन, अजीतमल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी समरथ सिंह पाल ने सहभागिता की, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। मताधिकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया संवैधानिक अधिकार है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज वोट बचाने का कार्य पूरी ईमानदारी और एकजुटता से करेंगे, तो निश्चित रूप से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं एसआईआर प्रभारी समरथ सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा कि जितनी सजगता हम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और गलतियों को दुरुस्त कराने में दिखाएंगे, उतना ही आगामी चुनाव हमारे लिए आसान होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए प्रारूप 6, 7 और 8 से संबंधित सभी विवरण समय से जिला अध्यक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बाबा राम नरेश यादव, मदन सिंह गौतम, समाजसेवी लाल जी शुक्ला, लोधी वीरेंद्र शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, अनवर सिंह यादव, श्याम बाबू यादव, नरसिंह यादव, मधु यादव, स्नेह लता दोहरे, भगवती निषाद, महेंद्र त्रिपाठी, प्रेम नारायण दुबे, ध्रुव यादव, प्रशांत दिवाकर, विजय राजपूत, संजय गौतम, रूपराम मास्टर, राजकुमार गौतम, नूरुद्दीन मंसूरी, राहुल तिवारी, माधव राजावत, बबलू यादव, जितेंद्र राजपूत, कोमल राजपूत, नादान वर्मा, ओके चौधरी सहित लगभग तीन सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।2
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के घने जंगलो के बीच बिराजमान माँ आदि शक्ति1
- एंबुलेंस की टक्कर से चिचोली निवासी सड़क पार कर रही मासूम की मौत हो गई थी जिसके बाद लोगों द्वारा वहां पर जाम लगा दिया गया पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया सीओ अशोक कुमार ने बताया एंबुलेंस एवं उसके चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया है।1
- औरैया-सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत औरइये दिबियापुर मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट, एंबुलेंस से कुचलकर बच्ची की मौत, लोगों ने लगाया जाम। एंबुलेंस से कुचलकर बच्ची की दर्दनाक मौत। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने किया रोड जाम। कई थाने की फोर्स मौके पर मौजूद। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिचोली गांव का मामला।3