महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मे टिकारी टाइगर्स को हराकर बना चैंपियन l टिकारी ,गया जी (बिहार) के ऐतिहासिक टिकारी राज इंटर स्कूल के मैदान में पीटीसी का जलवा, महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में टिकारी टाइगर्स को हराकर बना चैंपियन टिकारी में सुधीर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीटीसी और टिकारी टाइगर्स के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में पीटीसी ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिकारी टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए पीटीसी के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की और एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटीसी की टीम ने शानदार संयम और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम ओवरों तक रोमांच बना रहा, लेकिन पीटीसी ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मयंक पांडे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 23 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अनिरुद्ध को बेस्ट बॉलर एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शानदार फील्डिंग के लिए अंकित को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मगध इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार, पूर्व टिकारी विधानसभा प्रत्याशी कमलेश शर्मा तथा समाजसेवी मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका सुधीर कुमार एवं नवनीत कुमार ने निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों के उत्साह और तालियों से पूरा मैदान गूंजता रहा।

- जहानाबाद में गौशाला दिवस के अवसर पर ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो सेवकों द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना था। पदयात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में गो सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने गो संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। यह रैली गांधी मैदान से अंबेडकर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय तक पहुंची। एसडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही, गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अलग से एक मंत्रालय स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि गोवंश न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि कृषि और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गो-संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गो आधारित कृषि पद्धतियां पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे गोवंश संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- Post by The current scenario1
- आज रजौली में फिल्मी स्टाइल में शराब तस्कर शराब तस्करी करने जा रहा था लेकिन पुलिस इसके साथ क्या किया देखें1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Om Singh1
- Tejashwi Yadav ने Zakaria Street में भाषण के दौरान अज़ान की आवाज़ सुनते ही अपना संबोधन रोक दिया। उनके इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है 🚨 #TejashwiYadav #Kolkata #RJD #BreakingNews #ViralVideo1
- गयाजी और बोधगया के विकास को लेकर बड़ी तैयारी तेज हो गई है। अब इस पूरे क्षेत्र को ‘मगध टाउनशिप’ के रूप में एक आधुनिक ग्रीनफील्ड शहर के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इस नई टाउनशिप में आधुनिक सड़कें, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, हरित क्षेत्र, आवासीय और व्यावसायिक ज़ोन, रोजगार के नए अवसर और पर्यटन सुविधाओं का बड़ा विस्तार देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि गयाजी पहले से ही धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बड़ा केंद्र है। ऐसे में यह परियोजना विकास, रोजगार और पर्यटन—तीनों को एक साथ नई दिशा दे सकती है। सरकारी स्तर पर गयाजी को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी और आधुनिक शहरी ढांचे से जोड़ने की दिशा में भी मास्टर प्लान को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे आने वाले समय में यह क्षेत्र औद्योगिक हब के रूप में भी उभर सकता है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट… “मगध की धरती पर विकास का नया अध्याय, गयाजी और बोधगया बनेंगे बिहार की नई पहचान!”1
- जहानाबाद के जैतीपुर बारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 16 वर्षीय धनंजय कुमार, जो 9वीं कक्षा का छात्र है, रोज की तरह हाटी मोड़ से कोचिंग पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धनंजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल छात्र को उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद धनंजय को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।1
- Post by The current scenario1