जहानाबाद : गौशाला दिवस पर निकली जागरूकता पदयात्रा, गोवंश संरक्षण को लेकर उठी सख्त कानून और मंत्रालय की मांग जहानाबाद में गौशाला दिवस के अवसर पर ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो सेवकों द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना था। पदयात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में गो सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने गो संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। यह रैली गांधी मैदान से अंबेडकर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय तक पहुंची। एसडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही, गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अलग से एक मंत्रालय स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि गोवंश न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि कृषि और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गो-संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गो आधारित कृषि पद्धतियां पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे गोवंश संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

- Post by The current scenario1
- बिहटा के सड़ीसोपुर में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान। आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।1
- बंगाल चुनाव 2026 में बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पश्चिम बंगाल की रैलियों में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “बुलडोजर का नाम सुनते ही TMC के गुंडे अंडरग्राउंड हो रहे हैं।” यही नहीं, Mamata Banerjee के नारे “खेला होबे” पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा – “खेला शेष!” योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब है और अगर BJP की सरकार बनती है तो यूपी जैसा ‘बुलडोजर मॉडल’ लागू होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद गुंडे “पंचर की दुकान खोलते नजर आएंगे।” अब इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति और भी गर्म हो गई है।1
- Post by अजय कुमार1
- दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर की घटना, डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित पटनासिटी से रिपोर्ट: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- Post by Pintu kumar1
- Post by अजय कुमार1
- शादी समारोह में चली गोली, किशोर की मौत से पसरा मातम। फतुहा (संवाददाता): फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब अचानक चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के 15 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक गोली चली, जो रवि कुमार को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए फतुहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, एसडीपीओ वन अबधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनकी पहचान गोलू कुमार और नूटन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा आरोपी सोनू कुमार अभी फरार चल रहा है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी बीच एफ एसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन की और साक्ष्य जुटाये जो इस हत्या के राज को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- टिकारी ,गया जी (बिहार) के ऐतिहासिक टिकारी राज इंटर स्कूल के मैदान में पीटीसी का जलवा, महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में टिकारी टाइगर्स को हराकर बना चैंपियन टिकारी में सुधीर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित महाराजा गोपाल शरण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीटीसी और टिकारी टाइगर्स के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में पीटीसी ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिकारी टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए पीटीसी के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की और एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटीसी की टीम ने शानदार संयम और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम ओवरों तक रोमांच बना रहा, लेकिन पीटीसी ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मयंक पांडे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 23 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अनिरुद्ध को बेस्ट बॉलर एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शानदार फील्डिंग के लिए अंकित को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मगध इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार, पूर्व टिकारी विधानसभा प्रत्याशी कमलेश शर्मा तथा समाजसेवी मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका सुधीर कुमार एवं नवनीत कुमार ने निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों के उत्साह और तालियों से पूरा मैदान गूंजता रहा।1