दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।।।। दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर की घटना, डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित पटनासिटी से रिपोर्ट: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर की घटना, डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित पटनासिटी से रिपोर्ट: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- फतुहा प्रखंड के ग्राम सैदनपुर में स्वर्गीय जय नारायण बाबू के ब्रह्मभोज के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र से हजारों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे गांव में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ शास्त्रसम्मत तरीके से ब्राह्मणों द्वारा कर्मकांड संपन्न कराया गया। यह समस्त आयोजन उनके ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर गोपाल शंकर सिंह के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से किया गया, जिसमें परिवार और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. जय नारायण बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सम्मानित और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव स्मरण रखने की बात कही।1
- बंगाल चुनाव 2026 में बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पश्चिम बंगाल की रैलियों में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “बुलडोजर का नाम सुनते ही TMC के गुंडे अंडरग्राउंड हो रहे हैं।” यही नहीं, Mamata Banerjee के नारे “खेला होबे” पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा – “खेला शेष!” योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब है और अगर BJP की सरकार बनती है तो यूपी जैसा ‘बुलडोजर मॉडल’ लागू होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद गुंडे “पंचर की दुकान खोलते नजर आएंगे।” अब इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति और भी गर्म हो गई है।1
- बिहार में आर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों की खरीद बिक्री1
- राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक अज्ञात व्यक्ति कि गोली मारकर हत्याकरने का मामला प्रकाश में आया। घटना कि जानकारी मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष ओर पटना ग्रामीण एस पी कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गए। इस संबंध में ग्रामीण एस पी ने बताया कि मृतक कि पहचान नहीं हो सकी है उसके पहचान के लिए पुलिस आस पास के थाना से संपर्क कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा1
- देख लीजिए सम्राट जी कैसे डबल स्टार मैडम घुस ले रही #bribe #samratchoudhary #PatnaPolice #patna #trafficepolicepatna #bhnewsहिंदी #biharnews1
- दानापुर गोला रोड में मेट्रो फर्नीचर में आइए ओर शादी का पूरा सेट मात्र 31000 में1
- शादी समारोह में चली गोली, किशोर की मौत से पसरा मातम। फतुहा (संवाददाता): फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब अचानक चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के 15 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक गोली चली, जो रवि कुमार को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए फतुहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, एसडीपीओ वन अबधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनकी पहचान गोलू कुमार और नूटन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा आरोपी सोनू कुमार अभी फरार चल रहा है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी बीच एफ एसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन की और साक्ष्य जुटाये जो इस हत्या के राज को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1