25 अगस्त 2026 सदर अस्पताल समस्तीपुर में 'अनीमिया मुक्त बिहार' विशेष अभियान का जिलास्तरीय सजीव प्रसारण आयोजित। 25 अगस्त 2026 सदर अस्पताल समस्तीपुर में 'अनीमिया मुक्त बिहार' विशेष अभियान का जिलास्तरीय सजीव प्रसारण आयोजित समस्तीपुर: स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में चलाए जा रहे "अनीमिया मुक्त भारत अभियान" के तहत "अनीमिया मुक्त बिहार" विशेष अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला स्तर पर सदर अस्पताल, समस्तीपुर के सभागार में एक विशेष सजीव (लाइव) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अवलोकन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश राज्यस्तरीय प्रसारण एवं कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिले में इस अभियान को गति देने हेतु उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपस्थित सिविल सर्जन एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों को "अनीमिया मुक्त बिहार" अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जारी मुख्य दिशा-निर्देश: सघन जांच अभियान: जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं, गर्भवती माताओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। दवाइयों व पोषण की उपलब्धता: अनीमिया से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों को आयरन एवं फॉलिक एसिड की गोलियां तथा आवश्यक औषधियां बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं। जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार: ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सही खान-पान और पोषण चक्र के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। विभागीय समन्वय: स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास (ICDS) तथा शिक्षा विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस मुक्ति कार्यक्रम को समस्तीपुर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिला प्रशासन ने संकल्प दोहराया कि समस्तीपुर जिले को अनीमिया से पूर्णतः मुक्त बनाने के लिए हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं और संसाधन धरातल पर मुस्तैदी से उपलब्ध कराए जाएंगे।
25 अगस्त 2026 सदर अस्पताल समस्तीपुर में 'अनीमिया मुक्त बिहार' विशेष अभियान का जिलास्तरीय सजीव प्रसारण आयोजित। 25 अगस्त 2026 सदर अस्पताल समस्तीपुर में 'अनीमिया मुक्त बिहार' विशेष अभियान का जिलास्तरीय सजीव प्रसारण आयोजित समस्तीपुर: स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में चलाए जा रहे "अनीमिया मुक्त भारत अभियान" के तहत "अनीमिया मुक्त बिहार" विशेष अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला स्तर पर सदर अस्पताल,
समस्तीपुर के सभागार में एक विशेष सजीव (लाइव) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अवलोकन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश राज्यस्तरीय प्रसारण एवं कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिले में इस अभियान को गति देने हेतु उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने
उपस्थित सिविल सर्जन एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों को "अनीमिया मुक्त बिहार" अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जारी मुख्य दिशा-निर्देश: सघन जांच अभियान: जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं, गर्भवती माताओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। दवाइयों व पोषण की उपलब्धता: अनीमिया से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों को आयरन एवं फॉलिक एसिड की गोलियां तथा आवश्यक औषधियां बिना किसी बाधा के
उपलब्ध कराई जाएं। जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार: ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सही खान-पान और पोषण चक्र के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। विभागीय समन्वय: स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास (ICDS) तथा शिक्षा विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस मुक्ति कार्यक्रम को समस्तीपुर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिला प्रशासन ने संकल्प दोहराया कि समस्तीपुर जिले को अनीमिया से पूर्णतः मुक्त बनाने के लिए हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं और संसाधन धरातल पर मुस्तैदी से उपलब्ध कराए जाएंगे।
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- किसानों से धान खरीदकर महीनों से भुगतान का इंतजार, पैक्स अध्यक्षों पर बढ़ा आर्थिक दबाव; बोले- ऐसे हालात रहे तो कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहेगा1
- रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल1
- रोसड़ा मे छीनतई की घटना मे पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र मे काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधीयो के द्वारा वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 07 ग्राम) छिनतई की घटना घटित हुयी थी। घटना के गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व मे एक टीम गठित करते हुए घटना के बाद लगातार छापामारी एवं तकनीकि सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में अपराधकर्मियों को पहचान कर छापामारी किया गया, छापामारी के कम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर 2. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक दोनों थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा घटना कारित करने के बारे में स्वीकार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड में छिनतई की गई मंगलसूत्र को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया तथा एक अन्य फिरार अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं अन्य कांड के छीनी गई सामान के बरामदगी हेतु छापामारी जारी है । गिरफ्तारी :- 01. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर 02. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर!1
- “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?” “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”1
- पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र सहाब उर्फ शादाब अहमद एवं बेगूसराय जिला के शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र अतीक खान वर्तमान निवासी मोहिउद्दीन नगर थाना चौक को के रूप में हुई है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनो भारतीय न्याय संहिता के आठ धाराओं का आरोपी है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1