Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.
Anil shriwastav
हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.
More news from बिहार and nearby areas
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर1
- किसानों से धान खरीदकर महीनों से भुगतान का इंतजार, पैक्स अध्यक्षों पर बढ़ा आर्थिक दबाव; बोले- ऐसे हालात रहे तो कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहेगा1
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, चौथम अंचल परिषद की ओर से 22 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में महाधरना किया गया आयोजित धरने की अध्यक्षता भाकपा जिला परिषद सदस्य कामरेड योगेंद्र शर्मा ने की। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं चौथम के पूर्व प्रमुख कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने चौथम प्रखंड और अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमीन नापी जैसे कार्यों में लोगों से कथित तौर पर अवैध राशि लिए जाने की शिकायतें हैं। धरने में भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन, वर्षों से बसे लोगों को बासगीत का पर्चा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा जवाहर नगर, जयप्रभानगर, मेदनी नगर, बरमहा और हरदिया सहित विभिन्न गांवों के भूमि एवं पुनर्वास से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। बालकुंडा गांव के लोगों के पुनर्वास, नवादा घाट से धमारा स्टेशन तक जर्जर सड़क की मरम्मत तथा नवादा और मालपाघाट पर पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग भी की गई। धरना स्थल से प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं की जांच, वृद्धावस्था पेंशन के नियमित भुगतान और पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठी। वहीं, बहलाधार के निकट वाटरवेज बांध पर जल निकासी के लिए स्विच गेट बनाने की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। भाकपा नेताओं ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही, 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘बदलाव जरूरी है’ रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। धरने को भाकपा बिहार राज्य परिषद सदस्य सह बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड रविंद्र यादव समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। महाधरना समाप्त होने के बाद भाकपा का एक प्रतिनिधिमंडल चौथम के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार से मिला और 22 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। चौथम से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए यह रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने क्षेत्र की खबर हम तक जरूर पहुंचाएं। धन्यवाद।1
- मेघौल में शहीद राधा-जीवन की 85वीं शहादत दिवस पर वीर सपूतों को किया गया नमन1
- समस्तीपुर में डबल मर्डर, पति-पत्नी की हत्या से मचा कोहराम. समस्तीपुर में देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या चाकू से वार कर करदी । सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने के बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो दोनो का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं।1