महुली थाना क्षेत्र से 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। महुली थाना क्षेत्र से 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चोरदरगाह गांव निवासी रामदेव चौधरी को 16 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर लिया तथा उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
महुली थाना क्षेत्र से 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। महुली थाना क्षेत्र से 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चोरदरगाह गांव निवासी रामदेव चौधरी को 16 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर लिया तथा उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
- चेवाड़ा में तीन दिवसीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर संपन्न, 305 आवेदन प्राप्त। चेवाड़ा में तीन दिवसीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर संपन्न, 305 आवेदन प्राप्त। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया तथा लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपीन कुमार ने बताया कि शिविर के पहले दिन 89 आवेदन, दूसरे दिन 71 आवेदन तथा तीसरे दिन 145 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार तीनों दिनों में कुल 305 आवेदन जमा किए गए। प्राप्त आवेदनों में राजस्व, आवास, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को प्रखंड स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे और लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रखंड प्रशासन ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा ताकि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर के समापन के साथ ही लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।1
- शेखपुरा में 18 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से अधिक से अधिक आवेदन एकत्रित कर समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने किराये के भवनों में चल रहे 363 आंगनबाड़ी केंद्रों को पास के सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, साथ ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का कार्य 6 जुलाई 2026 तक पूरा करने को कहा। उन्होंने 10 केंद्रों में पेयजल और शौचालय निर्माण की प्रगति की निगरानी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को शत-प्रतिशत माइक्रो निरीक्षण पूरा करने, पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से डेटा अपडेट सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। अच्छा कार्य करने वाली सेविकाओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया। इसके अतिरिक्त, वन स्टॉप सेंटर, अक्षर लर्निंग सेंटर और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें लंबित पेंशन आवेदनों का 10 दिनों के भीतर निपटान करने और जीवन प्रमाणीकरण अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।3
- लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का व्यापक असर देखने को मिला है। पिछले एक सप्ताह के भीतर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान और लगातार दबाव के चलते विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 13 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को सकुशल बरामद किया है, जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष चुनू कुमार ने गुरुवार को बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की बढ़ती सक्रियता और दबाव के कारण हत्या, मारपीट और बिजली चोरी जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि एसपी के निर्देश पर लंबित मामलों को निपटाने और वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को अपहरण के मामलों में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, कांड संख्या 100/26 से चंचल कुमारी, कांड संख्या 106/26 से मनोज राम की पुत्री काजल कुमारी, और कांड संख्या 111/26 से एक अन्य काजल कुमारी को सकुशल बरामद किया गया। न्यायालय के निर्देशानुसार, इन सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- नवादा जिले के पकरीबरावां में भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने क्षेत्र की चार प्रमुख मांगों को रखा। इनमें पकरीबरावां को अनुमंडल का दर्जा दिलाना, पकरीबरावां से नवादा तक बाईपास सड़क का निर्माण कराना, थाना चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण करवाना, और पकरीबरावां में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराना शामिल है। सांसद विवेक ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे इन मांगों को जल्द ही सदन में उठाएंगे और इन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नालंदा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित बिहार शरीफ नालंदा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, नालंदा की एक महत्वपूर्ण बैठक नालंदा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद पटेल एवं तेजस्विता राधा, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शम्भु कुमार कश्यप को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता शंभू कश्यप ने किया और संचालन अधिवक्ता तेजस्विता राधा ने किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि नालंदा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार थे. इस संबोधन में राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के समाज के प्रति नीति किया जा रहा है वैसी नीति समाज को जोड़ने का काम समाज को समृद्ध बनाने का काम अधिवक्ताओं के कंधे पर है उस कंधे को मजबूत सरकार आपका सहयोग हैं क्योंकि अधिवक्ताओं का सम्बन्ध लोगों से है उसी पर आम लोग विश्वास करते हैं और देश की दिशा निर्देश आपके हाथों में है. वर्तमान देश के केंद्र का किये गये 12 बर्ष के कार्यो का सफल पहचान आम जनता को जानकारियां पहुचाने का काम अधिवक्ताओं के कंधे पर है.उन्होंने कहा कि 12 बर्षों की उपलब्धिया अनुच्छेद 370 की समाप्ति,राम मंदिर का निर्माण, आत्मनिर्भर भारत संकल्प,डिजिटल और आर्थिक मोर्चे पर लंबी छलांग,वैश्विक कूटनीति में भारत का लोहा मनवाना,गरीब कल्याण से लेकर डिजिटल क्रांति तक विकास और गरीब कल्याण से लेकर डिजिटल क्रांति तक विकास आदि पर बताया गया. नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने अधिवक्ताओं के समस्याओं का अवगत कराया और सरकार से वकीलों के लिए दुर्घटनाग्रस्त में मौत का कानूनी ट्रिब्यूनल केवल पूरे बिहार का patna अवस्थित hona जिसे पीड़िता को न्याय मिलने में बहुत ही कष्ट का सामना करना पड़ता है इसके लिए पूरे बिहार में प्रमंडल स्तर से ट्रिब्यूनल बनाने का मांग कानून मंत्री से किया जाय!! जिसपर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने अधिवक्ताओं को कानून मंत्री संजय टाइगर से बात कर अपना पक्ष रखने की बात कहा गया. इस मौके पर बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंभु कुमार कश्यप ने की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न्याय, पारदर्शिता एवं गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है। बैठक में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष तेजस्विता राधा ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। अंत में जिला संयोजक शंभु कुमार कश्यप ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, उमेश कुमार निराला, गाजों सिंह, रितेश कुमार रस्तोगी, चंदन कुमार पांडे, दीपक कुमार कौशिक, राजीव रंजन कुमार, अंजनी कुमार पांडे, सुनील कुमार पांडे, अरुण कुमार, उत्तम कुमार, नवीन कुमार, अवधेश पासवान, विजय कुमार वर्मा, जवाहर गांधी, गौतम कुमार आदि ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- भु माफिया ऐवम अपराधियो के हौंसले बुलंद ऐसी खबरो के लिए हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ (नालंदा)।1
- लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ एक वृद्ध व्यक्ति पर लोहे की खंती से हमला किया गया। इस घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल वृद्ध की पहचान रामपुर गांव निवासी शियाशरण मांझी, पिता जेठन मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों ने मामूली विवाद के दौरान शियाशरण मांझी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें गुरुवार को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और घायल का सदर अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और पुलिस शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।1