नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, जनसैलाब ने दिखाया दम! 🔥 लखीमपुर खीरी के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान चर्चित विधायक थप्पड़ कांड को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन आज तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता से जुड़े लोग ही इस तरह की घटनाओं में शामिल हों और प्रशासन चुप रहे, तो न्याय की उम्मीद कमजोर हो जाती है। चंद्रशेखर आजाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि आवाज उठाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी लेंगे और समय आने पर अपमान भी करेंगे,” इसलिए अब जागरूक होकर सही निर्णय लेने का समय है। रैली में मौजूद लोगों ने उनके बयान पर जोरदार समर्थन जताया और इस मुद्दे पर सियासी माहौल फिर से गरमा गया।

- दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर सड़क दुर्घटना के फ्लाईओवर तोड़ते हुए आधा नीचे की तरफ लटक गया, हादसे के बाद केबिन में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया ड्राइवर को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई1
- बस्ती: नरखोरिया गांव के जोगेश ने तलाक मिलने पर अनोखे अंदाज में खुशी जताई। 4 साल पुरानी शादी खत्म होने के बाद उन्होंने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की, वह भी निर्जल व्रत रखते हुए। करीब 12 घंटे में मंदिर पहुंचे और पूरे रास्ते जयकारे लगाते रहे। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की, नारियल फोड़ा और मन्नत पूरी होने पर धन्यवाद दिया। जोगेश का कहना है कि वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था, इसलिए उन्होंने मन्नत मांगी थी—जो अब पूरी हो गई, और इसी खुशी में उन्होंने यह अनोखा जश्न मनाया 😄1
- लखीमपुर खीरी : डीसीएम से कुचलकर मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायलहो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।1
- दादरी-ग्रेटर नोएडा में समाजवादी सम्मानित भाईचारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सपा प्रदेश सचिव रेहान खान की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी, जिससे सपा का मजबूत शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। नेताओं ने आपसी भाईचारा, एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।1
- Post by Kailash Gupta1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है1
- अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाया बहुत बड़ा आरोप "16 करोड़ पशुओं का मांस अभी तक आदित्यनाथ ने बेच दिया" - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती1
- लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया।, अंकित संवाद-शाहिद लखाही लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया। स्कूल से अपने बच्चे को लेकर बाइक पर घर लौट रहे एक पिता अचानक खुले पड़े सीवेज गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में पिता और बच्चा दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से खुला पड़ा यह गड्डा नगर निगम की अनदेखी का नतीजा है।1