logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी : डीसीएम से कुचलकर मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायलहो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।

5 hrs ago
user_Rahul Gupta
Rahul Gupta
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

लखीमपुर खीरी : डीसीएम से कुचलकर मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बाइक और डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसमें छह माह की बच्ची और 28 वर्षीय शाहमीन की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम लेकर भागने के प्रयास में ईरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। पठानन पुरवा निवासी इसराइल अपनी पत्नी शाहमीन और तीन बेटियों के साथ बाइक से नीमगांव अपने मामा के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसराइल ने बताया वह लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग स्थिति राजेपुर गांव का पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से डीसीएम आ गई। बाइक चालक ने बताया डीसीएम चालक ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शाहमीन और रशीदा बाइक से उछलकर डीसीएम के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आए से छह माह की बच्ची रशीदा के दो टुकड़े हो गए और 28 वर्षीय शाहमीन के सीने के ऊपर हिस्सा कुचलकर अलग हो गया। जबकि बाइक चला रहे इसराइल 29 वर्ष आफरीन छह वर्ष और पलक तीन वर्ष उछलकर दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भागने के प्रयास में आगे जा रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा उछलकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा में सवार चालक समेत पांचों लोग घायलहो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया। जहां से ई रिक्शा चालक राजकुमार को छोड़कर चार लोगों को जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर डीसीएम मौके पर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से छुड़ाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया।, अंकित संवाद-शाहिद लखाही लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया। स्कूल से अपने बच्चे को लेकर बाइक पर घर लौट रहे एक पिता अचानक खुले पड़े सीवेज गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में पिता और बच्चा दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से खुला पड़ा यह गड्डा नगर निगम की अनदेखी का नतीजा है।
    1
    लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया।, अंकित संवाद-शाहिद लखाही लुधियाना, पंजाब। शहर में सिस्टम की लापरवाही ने एक और खतरनाक हादसे को जन्म दे दिया। स्कूल से अपने बच्चे को लेकर बाइक पर घर लौट रहे एक पिता अचानक खुले पड़े सीवेज गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में पिता और बच्चा दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से खुला पड़ा यह गड्डा नगर निगम की अनदेखी का नतीजा है।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kailash Gupta
    1
    Post by Kailash Gupta
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दादरी/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी सम्मानित भाईचारा रैली का भव्य आयोजन दादरी, ग्रेटर नोएडा में राजकुमार भाटी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही, वहीं लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।रैली में अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा को मजबूती देने का संदेश दिया गया। इस दौरान कमल अख्तर, साहिद मंजूर, अतुल प्रधान और इकरा हसन समेत कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में खास तौर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान का उल्लेखनीय योगदान देखने को मिला। लखीमपुर खीरी से पहुंचकर उन्होंने रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम किया।अपने संबोधन में रेहान खान ने लखीमपुर खीरी का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी समाजवादी पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी ही उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रही है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी होगी।रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।
    1
    दादरी/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी सम्मानित भाईचारा रैली का भव्य आयोजन दादरी, ग्रेटर नोएडा में राजकुमार भाटी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही, वहीं लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।रैली में अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा को मजबूती देने का संदेश दिया गया। इस दौरान कमल अख्तर, साहिद मंजूर, अतुल प्रधान और इकरा हसन समेत कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में खास तौर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान का उल्लेखनीय योगदान देखने को मिला। लखीमपुर खीरी से पहुंचकर उन्होंने रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम किया।अपने संबोधन में रेहान खान ने लखीमपुर खीरी का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी समाजवादी पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी ही उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रही है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी होगी।रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे पलिया क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक-युवती को बीच सड़क नशे की हालत में आपस में भिड़ते हुए देखा गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में युवा पीढ़ी आ रही है। लोगों का कहना है कि पलिया क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, पलिया कोतवाली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि छोटे स्तर के तस्करों पर तो कार्रवाई की जाती है, लेकिन बड़े तस्करों को संरक्षण मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत से ही क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे पलिया क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक-युवती को बीच सड़क नशे की हालत में आपस में भिड़ते हुए देखा गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत कराया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में युवा पीढ़ी आ रही है। लोगों का कहना है कि पलिया क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
वहीं, पलिया कोतवाली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि छोटे स्तर के तस्करों पर तो कार्रवाई की जाती है, लेकिन बड़े तस्करों को संरक्षण मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत से ही क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंद्रशेखर आजाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि आवाज उठाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी लेंगे और समय आने पर अपमान भी करेंगे,” इसलिए अब जागरूक होकर सही निर्णय लेने का समय है।
    1
    चंद्रशेखर आजाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि आवाज उठाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी लेंगे और समय आने पर अपमान भी करेंगे,” इसलिए अब जागरूक होकर सही निर्णय लेने का समय है।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाया बहुत बड़ा आरोप "16 करोड़ पशुओं का मांस अभी तक आदित्यनाथ ने बेच दिया" - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
    1
    अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाया बहुत बड़ा आरोप
"16 करोड़ पशुओं का मांस अभी तक आदित्यनाथ ने बेच दिया" - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी: सड़क पर ये लात घूंसे मस्जिद में इमाम साहब को लेकर हो रही है एक पक्ष मस्ज़िद में जिन साहब को इमाम रखना चाहते हैं, दूसरा पक्ष उन साहब का विरोध कर रहा है पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र की घटना बताई जा रही है सोशल मीडिया के माने तो
    1
    यूपी: सड़क पर ये लात घूंसे मस्जिद में इमाम साहब को लेकर हो रही है
एक पक्ष मस्ज़िद में जिन साहब को इमाम रखना चाहते हैं, दूसरा पक्ष उन साहब का विरोध कर रहा है
पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है
बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र की घटना बताई जा रही है सोशल मीडिया के माने तो
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान चर्चित विधायक थप्पड़ कांड को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन आज तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता से जुड़े लोग ही इस तरह की घटनाओं में शामिल हों और प्रशासन चुप रहे, तो न्याय की उम्मीद कमजोर हो जाती है। चंद्रशेखर आजाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि आवाज उठाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी लेंगे और समय आने पर अपमान भी करेंगे,” इसलिए अब जागरूक होकर सही निर्णय लेने का समय है। रैली में मौजूद लोगों ने उनके बयान पर जोरदार समर्थन जताया और इस मुद्दे पर सियासी माहौल फिर से गरमा गया।
    1
    लखीमपुर खीरी के बिलोवी मैदान में आयोजित विशाल संकल्प रैली में चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन के दौरान चर्चित विधायक थप्पड़ कांड को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में एक ओबीसी समाज के विधायक के साथ सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की घटना हुई, लेकिन आज तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता से जुड़े लोग ही इस तरह की घटनाओं में शामिल हों और प्रशासन चुप रहे, तो न्याय की उम्मीद कमजोर हो जाती है।
चंद्रशेखर आजाद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि आवाज उठाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “ये लोग आपसे वोट भी लेंगे और समय आने पर अपमान भी करेंगे,” इसलिए अब जागरूक होकर सही निर्णय लेने का समय है।
रैली में मौजूद लोगों ने उनके बयान पर जोरदार समर्थन जताया और इस मुद्दे पर सियासी माहौल फिर से गरमा गया।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.