भगवानपुर-छरकी दियरा में प्रशासन ने तेज किया बचाव अभियान त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नौतन। त्रिशूल नदी में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नौतन प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है। भगवानपुर व छरकी दियरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अल्का कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। अलर्ट रहें ग्रामीण: प्रशासन ने दियरा क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भगवानपुर-छरकी दियरा में प्रशासन ने तेज किया बचाव अभियान त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नौतन। त्रिशूल नदी में भूस्खलन की सूचना के बाद गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नौतन प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड
में है। भगवानपुर व छरकी दियरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अल्का कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा
है।इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी
जा रही है। अलर्ट रहें ग्रामीण: प्रशासन ने दियरा क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
- संत रविदास जयंती के अवसर पर समरसता सहयोग शिवीर का आयोजन नौतन पखंड के बैकुन्ठवा पंचायत मे सहयोग शिवीर मे विधायक के दोवारा बिहार सरकार दोवारा चलाए जा रहेशिवीर को गरीबो के लिए कल्याण कारीबताया1
- त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, भगवानपुर छरकी से पलायन तेज नौतन।अंचल के भगवानपुर छरकी दियरा क्षेत्र में गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह से चम्पारण तटबंध की ओर पलायन शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि त्रिशूल नदी में भूस्खलन की घटना के बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका जताई गई है।इसे लेकर दियरा क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण चम्पारण तटबंध पर पहुंचकर साफ-सफाई करने के साथ झुग्गी-झोपड़ी बनाने में जुटे हैं। ग्रामीण अपने स्तर से प्लास्टिक खरीदकर अस्थायी आशियाना तैयार कर रहे हैं।कई परिवार जरूरी सामान लेकर तटबंध पर पहुंच गए हैं।इधर,उप प्रमुख अफसर हुसैन सहित पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र का भ्रमण कर पलायन कर रहे ग्रामीणों का जायजा लिया। उप प्रमुख ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक अंचल प्रशासन की ओर से तटबंध पर रहने वाले लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण अपने खर्च पर प्लास्टिक खरीदकर झुग्गी-झोपड़ी बनाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया कि त्रिशूल नदी में भूस्खलन की खबर के बाद गंडक में बाढ़ की आशंका को लेकर वे पहले से ही सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे हैं। दियरा क्षेत्र में पानी बढ़ने की स्थिति में परेशानी और बढ़ सकती है।उप प्रमुख अफसर हुसैन ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जल्द ही अंचल प्रशासन से बात की जाएगी। तटबंध पर पलायन कर रहे लोगों के लिए रोशनी, प्लास्टिक और भोजन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील किया गया है।4
- गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।1
- चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- बेतिया के लाल बाजार चौक पर यातायात हुआ बाधित। 27.08.2026. लाल बाजार चौक, जिला का केन्द्र माना जाता है और यहां धंटो धंटो तक जाम की व्यवस्था बनी रहती है। 27.08.2026.1
- नगर निगम बोर्ड की बैठक बार-बार स्थगित होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा महापौर पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप, बुनियादी सुविधाओं को लेकर जताई नाराजगी1
- नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर गंभीर आरोप, सोनू जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए कई सवाल नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर सोनू जायसवाल के गंभीर आरोप, विकास कार्यों से लेकर खाद आवंटन और जमीन तक उठाए सवाल नरकटिया विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब लोजपा नेता सोनू कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान विधायक विशाल शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए और विभिन्न मामलों को लेकर सवाल खड़े किए। सोनू जायसवाल का आरोप है कि विधायक जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, उनमें कई योजनाएं पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराई गई थीं। उनका दावा है कि पुरानी स्वीकृत योजनाओं का अब उद्घाटन कर उसका श्रेय लिया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू जायसवाल ने ठेकेदारों से कथित कमीशन, बनकटवा अस्पताल, खाद आवंटन, DAO से कथित लाखों रुपये की मांग, 10+2 कॉलेज भवन, पंचायत सरकार भवन, जनता चौक नाला, स्कूलों में नियुक्ति और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी कई सवाल उठाए। इन आरोपों के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का ही उद्घाटन किया जा रहा है? और इन आरोपों पर विधायक विशाल शाह तथा संबंधित विभाग की ओर से क्या जवाब सामने आता है? KSR BIHAR NEWS इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोनू कुमार जायसवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर आधारित है। संबंधित विधायक या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- श्रावणी महोत्सव में उत्तर तेंलुआ के केदार यादव चौक पर झंडा का आयोजन नौतन प्रखंड के उत्तरी तेलुआ पंचायत के केदार यादव के चौक पर श्रावणी महोत्सव के दौरान महावीरी झंडा का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक प्रकाश यादव ने झंडा में अपने कर्तव्य दिखाए1