मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के मांडू नगर अध्यक्ष बने पाल समाजजन वह मित्रों ने दी बधाई मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के मांडू नगर अध्यक्ष बने पाल समाजजन वह मित्रों ने दी बधाई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के राष्ट्रीय संस्थापक विशाल क्षात्रे, मध्य प्रदेश अध्यक्ष सेतु नखाने,प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष सचिन फथरोड़, प्रदेश संगठन मंत्री रुपेश नन्याने, की सहमति से मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत धार जिला अध्यक्ष सोनू खरे के द्वारा मांडू के युवा दीपांकर पाल को समाज की एकता और ईमानदारी तथा कर्मठता देखते हुवे मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत का मांडू नगर नियुक्त क्या गया नियुक्ति के बाद दीपांकर पाल को समाज के राजु पाल ,दिलीप पाल,राकेश पाल,बंटी पाल, नीतू पाल ,अनिल पाल,अविनाश वेध,रवि मेवाती,रवि वेध ,वह ईष्ट मित्र यूथ कांग्रेस नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष करण गौरी गावर,नानेश मालीवाड़, लला श्रीवास,शुभम श्रीवास,वह कई लोगों ने दीपांकर पाल को सोशल मीडिया वह फोन के माध्यम से बधाई एवम शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के मांडू नगर अध्यक्ष बने पाल समाजजन वह मित्रों ने दी बधाई मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के मांडू नगर अध्यक्ष बने पाल समाजजन वह मित्रों ने दी बधाई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश महा वाल्मिक पंचायत के राष्ट्रीय संस्थापक विशाल क्षात्रे, मध्य प्रदेश अध्यक्ष सेतु नखाने,प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष सचिन फथरोड़, प्रदेश संगठन मंत्री रुपेश नन्याने, की सहमति से मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत धार जिला अध्यक्ष सोनू खरे के द्वारा मांडू के युवा दीपांकर
पाल को समाज की एकता और ईमानदारी तथा कर्मठता देखते हुवे मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत का मांडू नगर नियुक्त क्या गया नियुक्ति के बाद दीपांकर पाल को समाज के राजु पाल ,दिलीप पाल,राकेश पाल,बंटी पाल, नीतू पाल ,अनिल पाल,अविनाश वेध,रवि मेवाती,रवि वेध ,वह ईष्ट मित्र यूथ कांग्रेस नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष करण गौरी गावर,नानेश मालीवाड़, लला श्रीवास,शुभम श्रीवास,वह कई लोगों ने दीपांकर पाल को सोशल मीडिया वह फोन के माध्यम से बधाई एवम शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
- *मार्च में के दूसरे हफ्ते में 38 डिग्री पहुंचा पाराः धार में तेज धूप से बढ़ी तपिश, गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लोग घरों से नहीं निकल रहे* *राहुल सेन मांडव* *मो 9669141814* धार न्यूज/धार शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ दिन पहले तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। लोग अब केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे लोग दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और अन्य बचाव के उपाय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।1
- *धार के ग्राम सिरसोंदिया मे पथराव की घटना के बाद पुलिसबल की मौजूदगी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण* *पूर्व में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था पथराव।* धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोंदिया में प्रशासन ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। दरअसल, विगत शनिवार को प्रशासनिक अमला यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी वही थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। दो दिन पूर्व हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को मकान खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद आज फिर प्रशासन ने पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने पहले अतिक्रमणकर्ताओं के मकान को खाली करवाया। जिसके बाद पोकलेन व जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। आदिवासी संगठन के लोगों ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे।इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर, मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर सहित सीएसपी, एसडीओपी और अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।1
- खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3 पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।1
- इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- दिल्ली की इस बहन को इंसाफ दिलाओ, सच सामने आना चाहिए! एक तरफा सच1
- धार के तिरला में महिला से छेड़छाड़ः हाथ पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, चिल्लाने पर भागा, आरोपी गिरफ्तार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार तिरला न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरोपी अर्जुन (पिता मांगीलाल) ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। उसने धक्का-मुक्की कर आरोपी को नीचे गिरा दिया और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का शोर सुनकर उसकी देवरानी मौके पर पहुंच गई। किसी के आने की आहट मिलते ही आरोपी अर्जुन वहां से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा घटना के बाद पीड़िता ने तिरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 (1) (i) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1