Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित DAV ज्ञानोदय विधा मंदिर नरसिंहगढ़ द्वारा सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
Shailesh Shrivastava
दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित DAV ज्ञानोदय विधा मंदिर नरसिंहगढ़ द्वारा सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Shailesh Shrivastava1
- इसे देख एक कहावत सटीक बैठती है *"आसमान से गिरा खजूर में लटका"* ये चोर गाजियाबाद के एक घर में चोरी करने पहुंचा था, लेकिन लोहे की ग्रिल में फंस गया। फिर जैसे तैसे लोगों ने इस चोर को बाहर निकाला।1
- पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश शोभायात्रा निकली कुम्हारी नगर में हो रहा कथावाचक पंडित श्री कृष्णकांत शास्त्री जी जिनके परम सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस में कथा से पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई सेन परिवार की सौजन्य से कथा का आयोजन हो रहा मुख्य श्रोत पुन्नी सेन एवं उनकी धर्मपत्नी कमल रानी बिहारी जी मंदिर के पीछे कथा का आयोजन संगीतमय चल रहा जिसमें भक्त श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे कथा के प्रथम दिवस में कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ श्री बिहारी जी मंदिर से शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए श्रीमद् भागवत कथा शास्त्र लेकर मुख्य जजमान चले जगह-जगह भक्त श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाएं श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस में भागवत महात्म्य का वर्णन मुख्य होता है, जिसमें कथा की महिमा, श्रवण के नियम और भक्ति-ज्ञान-वैराग्य की कथा सुनाई जाती है। यह कथा वेद-उपनिषदों का सार है, जो जीव को जन्म-मृत्यु मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति के साथ कथा का शुभारंभ भागवत महात्म्य: भागवत कथा के श्रवण से होने वाले कल्याण और भक्ति का महत्व बताया जाता है।गोकर्ण-धुंधकारी की कथा में ज्ञान और वैराग्य के उत्पन्न होने तथा कथा के प्रभाव से धुंधकारी के उद्धार का प्रसंग आता है।कथा का उद्देश्य परमहंसों की संहिता का पाठ कर हृदय को जागृत करना और भागवत के प्रति अनुराग उत्पन्न करना।1
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज5
- पन्ना जिले के क्रांतिकारियों ने एक बार फिर रचा गुनौर में शादी का इतिहास जिसमें जातिवादियो की गुलामी की जंजीर तोड़ते हुए जिसमें आदि सनातन धर्म महासभा की टीम द्वारा प्रशिक्षण पुरोहित प्रशिक्षण से आए हुए दयाशंकर शास्त्री एवं उनके सहयोगी साथी........शास्त्री जिन्होंने बिना दान दक्षिणा मांगे ना कोई ठेका किया विधि विधान नियमानुसार से मुफ्त शादी हमारे प्रिय मित्र श्री योग विजय सिंह कुशवाहा की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराई शादी में मुझे अपने साथियों के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें 1.ओबीसी पुरोहित पंडित द्वारा संपन्न कराई गई. 2.ओबीसी वर्ग के पुरोहित पंडित लड़का और लड़कियां पक्ष से 3.बिना मुहूर्त के शादी श्याम के द्वारा दिनांक तय करना 4.पाखंड अंधविश्वास मुक्त छोड़के 5.शादी में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले और हो राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जिन्होंने महिलाओं को शिक्षा के लिए स्कूल खोला शिक्षा की देवी एवं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता और भगवान गौतम बुद्ध की फोटो पर पुष्पमाला अर्पितकर संविधानिक तरीके से शादी रचाई गई कोई लेनदेन की चर्चा नहीं बिना किसी विरोध के सभी समाजों शादी में आए सभी वर्ग के अतिथियों ने पूर्ण समर्थन किया🌹💐 बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं जय हिंद जय भारत जय संविधान🌷🌹💐🌷1
- वन विभाग की सूझबूझ से दोनों की सुरक्षित जान बची; तेंदुए को गांव से दूर जंगल की राह दिखाकर टाला गया संभावित खतरा_ दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत रैपुरा रेंज की अलौनी बीट के पास ग्राम मक्केपाला में एक तेंदुए के रेस्क्यू का कार्य वन विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सूचना प्राप्त होते ही वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल को सुरक्षित किया, भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया तथा सुविचारित रणनीति के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग ने अत्यंत सूझबूझ एवं तकनीकी समझ का परिचय देते हुए लकड़ी के लट्ठों को आपस में बांधकर तथा उन पर रस्सी लपेटकर एक मजबूत अस्थायी “सीढ़ी” तैयार की। इसे इस प्रकार स्थापित किया गया कि तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकल सके। तेंदुआ गांव की ओर न जाए और केवल जंगल की दिशा में ही अग्रसर हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गांव की ओर अवरोध के रूप में कई वाहन एवं ग्रामीणों के ट्रैक्टर खड़े किए गए, जबकि जंगल की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया तथा कुछ खेतों की फेंसिंग/बाड़ी को अस्थायी रूप से हटाया गया। साथ ही, पूरे ऑपरेशन के दौरान ऐसी रणनीति अपनाई गई कि तेंदुआ बाहर निकलने के बाद गांव की ओर न जाकर सीधे नजदीकी वन क्षेत्र की ओर अग्रसर हो। विभाग की इस रणनीति के परिणामस्वरूप तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकलकर जंगल की दिशा में चला गया, जिससे किसी भी प्रकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस रेस्क्यू की एक विशेष बात यह भी रही कि तेंदुए के साथ एक बछड़ा भी कुएं में गिर गया था। वन विभाग ने न केवल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकलने में सहायता की, बल्कि बछड़े को भी सकुशल बचा लिया। इस प्रकार दोनों ही जीवों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित किया गया, जो वन्यजीव प्रबंधन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेस्क्यू के दौरान एक रोचक व्यवहार भी देखने को मिला, जिसमें बछड़ा समय-समय पर तेंदुए के पास जाकर उसे चाटता एवं उसके साथ सहज रूप से रहता देखा गया। आश्चर्यजनक रूप से तेंदुए ने भी बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और पूरी अवधि में आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। यह घटना वन्यजीवों के व्यवहार के एक अनोखे पक्ष को दर्शाती है, जहां तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शिकारी एवं शिकार के बीच असामान्य सह-अस्तित्व देखने को मिला। इस अभियान में नवागत उपवनमण्डल अधिकारी श्रीमती रचना शर्मा, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक श्री अंकुर गुप्ता, रैपुरा रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं रैपुरा वन परिक्षेत्र के समस्त वन अमले की सराहनीय भूमिका रही। वनपाल श्रीमती रंजना नागर, श्री रामप्रताप गौतम तथा वनरक्षक श्री बद्री प्रसाद यादव, श्री अरविंद विश्वकर्मा, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री रजनीश चौरसिया, श्री सतीश द्विवेदी, श्री अरविंद सिंह, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री कमल प्यासी, श्री सुमंत सिंह, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी एवं श्री रामकुंवर सिंह ने इस कार्य में सक्रिय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त सरपंच ग्राम पंचायत फतेहपुर श्री नित्यपाल सिंह एवं सहायक सचिव श्री जगदीश सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वनमण्डल द्वारा मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) तथा छतरपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक को स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया, जिसके अनुरूप पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। रेस्क्यू के उपरांत भी रेंज अधिकारी श्री विवेक जैन एवं परिक्षेत्र सहायक श्रीमती रंजना नागर के नेतृत्व में एहतियात के तौर पर निकटवर्ती ग्रामों में मुनादी करवाई गई है। साथ ही, क्षेत्र में निरंतर रात्रि गश्त जारी रखी गई है, ताकि तेंदुआ पुनः भटककर गांव की ओर न आए और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- दमोह-पथरिया रोड पर मारा और बेलखेड़ी के बीच कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय निवासी भागीरथ खंगार ने 108 एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- *कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के लिए पहुचे पीएम मोदी आम लोगो के बीच..!!*1