Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज में होली से पहले मातम
Lavkesh singh
मऊगंज में होली से पहले मातम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: पॉश कॉलोनी से 13 युवक गिरफ्तार, ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी मध्यप्रदेश के रीवा जिले में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। सूरत (गुजरात) में दर्ज साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि सूरत में दर्ज एक मामले में सेवानिवृत्त बुजुर्ग के खाते से करीब 7 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने ओटीपी और एपीके फाइल के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर रकम आहरित कर ली थी। गुजरात पुलिस पहले से तकनीकी साक्ष्य जुटा चुकी थी। करीब एक सप्ताह तक गुजरात पुलिस की टीम ने थाना समान और विश्वविद्यालय थाना पुलिस के साथ मिलकर तकनीकी आधार पर जांच की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान किराए के मकान में दबिश देकर 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और अधिकांश युवक उत्तराखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से भारी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। 01 बाइट हितेंद्र नाथ शर्मा थाना प्रभारी विश्वविद्यालय1
- संगम नगरी प्रयागराज पूरे विश्व में अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है। होली के पावन अवसर पर जब पूरा देश रंगों के उत्सव में सराबोर है, उसी क्रम में यमुनानगर क्षेत्र में भी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। भारतीय किसान यूनियन के यमुनानगर जिलाध्यक्ष ने संकल्प के साथ वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए इस बार भी अपनों के बीच खुशियां बांटीं। उन्होंने होली के पर्व पर जरूरतमंद परिवारों को घर में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भेंट कर उनके साथ सादगी और आत्मीयता से त्योहार मनाया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग का पर्व है। उनके इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा लोगों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।4
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरुवा अंतर्गत मेजारोड बाजार के सिरसा मार्ग पर सोमवार रात श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। जैसे ही होलिका के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्त प्रह्लाद के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। होलिका दहन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जयकारों और उत्साह के बीच पूरा माहौल देर रात तक भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष ग्रहण के कारण होलिका दहन और होली की तिथियों में परिवर्तन हुआ है। इसी कारण होलिका दहन 2 मार्च को किया गया, जबकि 3 मार्च को ग्रहण होने के चलते रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मेजा। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सेट जान्स के पास मोटरसाइकिल एक्सीडेंट गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अधेड़ व्यक्ति मेजा थाना अंतर्गत मेजा रोड का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- *तिलक समारोह से वापस आ रही बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई एक की मौत पांच लोग घायल* मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी रमाशंकर आदिवासी अपने घर से तिलक लेकर बारा तहसील क्षेत्र के सेहुडा गांव गए थे। जहां तिलक समारोह से वापस आ रहे थे कि रास्ते में अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से जा टकराई इसमें बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए वहीं घायलों में एक की हालत और गंभीर बताई जा रही है। मृतक सुभाष आदिवासी जो करछना बराव का निवासी है वह अपने ननिहाल बैदौली गांव में रहता है मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सुभाष की दो बेटी वह एक बेटा सहित पत्नी का रो-रो कर बूरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही उनके ननिहाल गांव बैदौली में नाथ रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई खबर लिखे जाने तक अभी मृतक का शव पोस्टमार्टम से नहीं आया है4
- आप सभी को रंगों के पावन त्यौहार होली महापर्व की अनंत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 🎉🎉1
- Post by Bablu Namdev1
- दमोह। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के सुहेला पौड़ी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई से तीन एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल बरामद की है। सामान्य कृषि फसलों के बीच बेहद सुनियोजित तरीके से उगाई गई इस अफीम की लहलहाती फसल को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त फसल का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद तेजगढ़ पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। खेत की घेराबंदी कर जांच की गई तो बीच-बीच में अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें छिपाने के उद्देश्य से अन्य फसलें बोई गई थीं। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर पूरी फसल जब्त कर ली। इसके बाद राजस्व एवं संबंधित विभागों की उपस्थिति में अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बिना वैध लाइसेंस अफीम की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुंडा गांव के मजरा गंभीरपुर के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली सिरसा गांव के कुछ लोग सेहुंडा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग टवेरा वाहन से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन गंभीरपुर के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।1