Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
Ashutosh kumar
बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
More news from बिहार and nearby areas
- गया में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और संतोष ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने हाल ही में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेताओं ने संसद परिसर की ओर बढ़ने, पुलिस-प्रशासन के साथ कथित धक्का-मुक्की, पथराव और अराजक माहौल पैदा करने की घटनाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उनका आरोप है कि चुनावों में लगातार मिल रही पराजय से हताश होकर विपक्ष जनता के वास्तविक मुद्दों से भटककर युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि छात्रों का भविष्य शिक्षा, कौशल और रोजगार से जुड़ा है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस समर्थित तत्वों एवं असामाजिक लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। भाजपा नेताओं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और संतोष ठाकुर ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार शांतिपूर्ण और संवैधानिक मर्यादाओं के अधीन होना चाहिए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हिंसा और अराजकता का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें, युवाओं को भड़काने के बजाय राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करें और शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखें।1
- गया में ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया गया है। ग्रामीणों की सजगता देख कंटेनर का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।1
- नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।3
- गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों और जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शेखर सुमन ने किया, जबकि प्रखंड समन्वयक अमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने और राशन कार्ड निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार ने सभी पंचायतों में सोख्ता गड्ढा, पैडल रिक्शा तथा सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें उपयोगी बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक कार्य ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम सभा से स्वीकृत कराकर ही कराए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ आम लोगों तक पहुंच सके। इस समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव सूरज कुमार, प्रीत्यय रंजन, परितोष कुमार, रविराज कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया शरण, गुड्डू कुमार, नौलेश कुमार, महफूज अंसारी, रंजन कुमार, जयराम पासवान, श्रीनिवास कुमार, निरंजन कुमार, ऋषभ राज, अनमोल कुमार, अमरेंद्र कुमार अकेला, योगेंद्र कुमार, सविंदर कुमार, रामप्रकाश कुमार तथा जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमरेंद्र सिंह और रंजीत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- गया में स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि एवं युवा जदयू प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगज़ेब ने उनके जिला परिषद कार्यालय पहुँचकर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोहम्मद औरंगज़ेब ने कहा कि उनके आदर्श और कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इसके साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।3
- पटना में नीट छात्र आंदोलन के दौरान एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया है, जो हर किसी का दिल छू रहा है। प्रदर्शन के दौरान अपने आंसुओं को पोंछता और रोता हुआ एक छात्र वहां तैनात BSF जवानों को पानी पिलाता नजर आया। यह दृश्य संदेश देता है कि आपसी मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मानवता हमेशा सबसे ऊपर होती है।1
- नवादा के हिसुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 12 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिरसा पहाड़ी के प्रधान शिक्षक पंकज कुमार ने अपना 41वां जन्मदिन स्कूली बच्चों और स्टाफ के साथ मनाया। गुरुवार को सुबह प्रार्थना और पढ़ाई पूरी होने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विद्यालय ही उनका परिवार है और वे अपना जन्मदिन बच्चों के बीच ही मनाना चाहते थे। पिछले एक वर्ष से इसी विद्यालय में सेवारत पंकज कुमार के लिए इस खास दिन पर केक काटा गया। इस पूरे कार्यक्रम की योजना बच्चों ने खुद बनाई थी, जिसमें चार छात्रों ने मुख्य कमान संभाली। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक के जीवन से जुड़ी बातें साझा कीं और उन्हें उपहार में किताबें, कॉपियां, पेंसिल तथा कलम भेंट कीं। इसके साथ ही छात्रों ने इस साल 100% उपस्थिति का रिकॉर्ड बनाने का वादा भी किया। समारोह के दौरान फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें प्रत्येक बच्चे ने अपने नाम से एक पौधा समर्पित किया। कार्यक्रम में रेपुरा विद्यालय के प्रभारी सुनील कुमार, तौकीर आलम, वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार, अमरनाथ कुमार और सुजाता कुमारी मौजूद रहे। इसके अलावा अनुष्का कुमारी, मौसम कुमारी, सिमरन कुमारी, माधुरी कुमारी, निशा कुमारी, दुर्गा कुमारी, निशांत कुमार, कमलेश कुमार और कमल समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर विशेष भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को खीर, पूरी और सब्जी परोसी गई।2
- नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव में जुम्मे की रात यानी गुरुवार को मस्जिद की ढलाई की गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हाफिज मोहम्मद इकबाल साहब ने बताया कि इस दौरान मस्जिद की तीसरी मंजिल की ढलाई का काम किया गया है। इस ढलाई कार्य में हिसुआ, नवादा, मंझवे, तुंगी, गया, नरहट, छोटी शेखपूरा, रजहत और मेढ़कुरी समेत दर्जनों गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉक्टर अबू सहमा, डॉक्टर सबा अहमद, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद मोइन और मोहम्मद इम्तियाज समेत दर्जनों लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है।1
- पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भाजपा विधायक बिनय बिहारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की है, वहीं इसके साथ ही भाजपा के एक नेता की भी पिटाई कर दी।1