नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
- खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।4
- गया में स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि एवं युवा जदयू प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगज़ेब ने उनके जिला परिषद कार्यालय पहुँचकर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोहम्मद औरंगज़ेब ने कहा कि उनके आदर्श और कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इसके साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।3
- पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं।1
- आजमगढ़ में प्रोटेस्ट करने निकले छात्रों को पुलिस ने रोकते हुए मुकदमे दर्ज करने की धमकी दी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को धमकाते हुए कहा, "ऐसा है मुकदमे लिख जाएंगे, बुद्धि सही हो जाएगी... बता दे रहा हूँ... चलिए घर जाइए सब लोग अपने-अपने।" आजमगढ़ में छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने इसी तरह डरा-धमकाकर घर वापस जाने पर मजबूर कर दिया।1
- गया में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। वहीं इस दौरान कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।1
- गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी, उप प्रमुख सतिश पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योती दागी, बिहार प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह और अवध बिहारी पटेल सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान तथा गांवों के विकास के लिए कार्य किया। कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मनोरमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर आए चाहने वालों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और वे उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि "यह सब आते रहते है"। दूसरी ओर, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शितल प्रसाद यादव ने स्व. बिंदी यादव को 'धरती पुत्र' व 'मगध पुत्र' बताते हुए कहा कि वे अरवल, जहानाबाद और गया क्षेत्र की गरीब जनता के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और वे मिलकर स्व. बिंदी यादव के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।4
- गयाजी के विश्वविख्यात अक्षयवट वेदी में पितृपक्ष मेला के समय देश और विदेश से लाखों की संख्या में पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए जुटते हैं। यहाँ श्रद्धालु खोवा से पिंडदान करते हैं और सुफल प्राप्त कर अपने पितरों को विदा करते हैं। इस पावन अवसर पर अक्षयवट वेदी पर पिंडदानियों का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में माता सीता, राम और लक्ष्मण राजा दशरथजी का पिंडदान करने गया आए थे। उस समय अक्षयवट ने ही माता सीता के पिंडदान की गवाही दी थी, जिसके बाद प्रसन्न होकर माता सीता ने इसे अमर (अक्षय) रहने का वरदान दिया था।1
- नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।3