logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं।

19 hrs ago
user_मनोज कुमार
मनोज कुमार
पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
19 hrs ago

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं।
    1
    पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • गया में स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि एवं युवा जदयू प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगज़ेब ने उनके जिला परिषद कार्यालय पहुँचकर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोहम्मद औरंगज़ेब ने कहा कि उनके आदर्श और कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इसके साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
    3
    गया में स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि एवं युवा जदयू प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगज़ेब ने उनके जिला परिषद कार्यालय पहुँचकर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मोहम्मद औरंगज़ेब ने कहा कि उनके आदर्श और कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इसके साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
    user_MD aurangzeb
    MD aurangzeb
    Voice of people नीम चक बथानी, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।
    4
    खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।
    user_गौतम कुमार
    गौतम कुमार
    खिजरसराय, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत घोसी थाना क्षेत्र स्थित चैती पिपर गांव में 4 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर भाकपा (माले) जिला कमेटी ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और राहत उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के बाद से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है तथा पीड़ित परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। माले नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल कुछ आरोपितों पर ही कार्रवाई हुई है, जबकि मुख्य साजिशकर्ताओं के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष और त्वरित जांच कराकर सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने, सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने तथा उनके पूर्ण स्वस्थ होने तक समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा और स्थिति सामान्य होने तक गांव में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित रखने की मांग की गई है। इसके अलावा, घटना के कारण बच्चों की प्रभावित हो रही पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए गांव में अस्थायी विद्यालय की व्यवस्था करने और बुनियादी सुविधाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय व स्वच्छ पेयजल हेतु चापाकल लगाने की मांग की गई। माले नेताओं और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है।
    1
    जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत घोसी थाना क्षेत्र स्थित चैती पिपर गांव में 4 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर भाकपा (माले) जिला कमेटी ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और राहत उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के बाद से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है तथा पीड़ित परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

माले नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल कुछ आरोपितों पर ही कार्रवाई हुई है, जबकि मुख्य साजिशकर्ताओं के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष और त्वरित जांच कराकर सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने, सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने तथा उनके पूर्ण स्वस्थ होने तक समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है।

ग्रामीणों की सुरक्षा और स्थिति सामान्य होने तक गांव में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित रखने की मांग की गई है। इसके अलावा, घटना के कारण बच्चों की प्रभावित हो रही पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए गांव में अस्थायी विद्यालय की व्यवस्था करने और बुनियादी सुविधाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय व स्वच्छ पेयजल हेतु चापाकल लगाने की मांग की गई। माले नेताओं और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • नालंदा के बिहार शरीफ में मंदिर की जमीन को लेकर मोहल्ले में विवाद छिड़ गया है। मंदिर की जमीन पर भू-माफिया की नजर टिकी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भारी विवाद और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर मामले में शासन-प्रशासन की ओर से लोगों को कोई सहायता या सहयोग नहीं मिल रहा है।
    1
    नालंदा के बिहार शरीफ में मंदिर की जमीन को लेकर मोहल्ले में विवाद छिड़ गया है। मंदिर की जमीन पर भू-माफिया की नजर टिकी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भारी विवाद और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर मामले में शासन-प्रशासन की ओर से लोगों को कोई सहायता या सहयोग नहीं मिल रहा है।
    user_बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। सोनम वांगचुक बीते 28 जून से लगातार अनशन पर बैठे हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सामने आया है।
    1
    सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। सोनम वांगचुक बीते 28 जून से लगातार अनशन पर बैठे हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सामने आया है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    3 hrs ago
  • नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    3
    नीमचक बथानी पुलिस स्टेशन में 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंटर डाइरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार और लेबर इंस्पेक्टर करपूर बाबला द्वारा पुलिस स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और पुलिस बल को इन सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कु. राम, रंजीत कुमार, अपरेंद्र कु., किशोर कुमार, संजीत कु. के साथ सिपाही शिम्पी कुमारी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तेलारी में भी शिक्षकों और बच्चों को शपथ दिलवाई गई, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर करपूर सर के साथ बथानी थाने के 5 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_गौतम कुमार
    गौतम कुमार
    खिजरसराय, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र स्थित झंमनचक तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आदित्य मसौढ़ी से पढ़ाई कर अपने गांव छमनचक लौट रहा था, तभी मोहन ओपन माइंड्स स्कूल की गाड़ी ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को जेएम मेमोरियल नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र के पिता सलेस कुमार ने बताया कि बेटे के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते डॉक्टरों को छह टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा माथे, हाथ, पैर और जांघ में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पिता ने स्कूल प्रशासन से इलाज का पूरा खर्च वहन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। मामले में समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या स्कूल वाहन की लापरवाही इस हादसे की वजह बनी और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा कब मिलेगा।
    1
    पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र स्थित झंमनचक तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आदित्य मसौढ़ी से पढ़ाई कर अपने गांव छमनचक लौट रहा था, तभी मोहन ओपन माइंड्स स्कूल की गाड़ी ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को जेएम मेमोरियल नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र के पिता सलेस कुमार ने बताया कि बेटे के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते डॉक्टरों को छह टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा माथे, हाथ, पैर और जांघ में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पिता ने स्कूल प्रशासन से इलाज का पूरा खर्च वहन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मामले में समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या स्कूल वाहन की लापरवाही इस हादसे की वजह बनी और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा कब मिलेगा।
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.