logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाक-चौबंद बांका श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किये गए हैं।चांदन थानाध्यक्ष ने बताया कि और सुल्तानगंज की ओर से बड़ी संख्या में कांवरिया छोटी -बड़ी गाड़ी चांदन के रास्ते होकर गुजरते हैं इसे देखते हुए चांदन व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही थानाध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें उन्होंने कहा कि चांदन पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

2 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
2 hrs ago

श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाक-चौबंद बांका श्रावणी मेला को लेकर बांका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किये गए हैं।चांदन थानाध्यक्ष ने बताया कि और सुल्तानगंज की ओर से बड़ी संख्या में कांवरिया छोटी -बड़ी गाड़ी चांदन के रास्ते होकर गुजरते हैं इसे देखते हुए चांदन व आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही थानाध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें उन्होंने कहा कि चांदन पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।

More news from बिहार and nearby areas
  • वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    1
    वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी

तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    36 min ago
  • कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोडा CM सम्राट चौधरी ? Tension बड़ी
    1
    कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोडा CM सम्राट चौधरी ? Tension बड़ी
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    46 min ago
  • अब दर्द नहीं करेगा परेशान! जमुई में शुरू हुई एडवांस फिजियोथेरेपी सेवा | गठिया, साइटिका, लकवा का आधुनिक इलाज
    1
    अब दर्द नहीं करेगा परेशान! जमुई में शुरू हुई एडवांस फिजियोथेरेपी सेवा | गठिया, साइटिका, लकवा का आधुनिक इलाज
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
    1
    शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
शिवभक्तों की सेवा में जुटी करणी सेना: देवघर रंगा मोड़ के सदानंद चौक पर शीतल जल, शरबत, मिष्ठान और बेड की उत्तम व्यवस्था
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🚧 यह अंडरपास है या मौत का जाल? बारिश में झील बन जाता है पंजवारा रेलवे अंडरपास! 😱 📍बांका | Banka Today News Digital भागलपुर-दुमका रेलखंड पर स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया। 🌧️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। कई राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। 👥 निरीक्षण के दौरान बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं वार्ड संघ अध्यक्ष मुख्तार अंसारी मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल का जायजा लिया। ❓क्या इस अंडरपास की समस्या का जल्द समाधान होगा, या लोग यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करते रहेंगे? 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📲 Banka Today News Digital आपके इलाके की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    1
    🚧 यह अंडरपास है या मौत का जाल? बारिश में झील बन जाता है पंजवारा रेलवे अंडरपास! 😱
📍बांका | Banka Today News Digital
भागलपुर-दुमका रेलखंड पर स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया।
🌧️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। कई राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
👥 निरीक्षण के दौरान बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं वार्ड संघ अध्यक्ष मुख्तार अंसारी मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल का जायजा लिया।
❓क्या इस अंडरपास की समस्या का जल्द समाधान होगा, या लोग यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करते रहेंगे?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
📲 Banka Today News Digital
आपके इलाके की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित
श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    38 min ago
  • नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
    1
    नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    48 min ago
  • बाराहाट में लायन्स क्लब का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन आज बाराहाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में लायन विश्वजीत कुमार सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन लायन धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती नीलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट, चिकित्सा प्रभारी बाराहाट, थानाध्यक्ष बाराहाट ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम सिंह जी ने कहा कि क्लब के निरंतर सेवा के प्रकल्प ने आज 26 पड़ाव पर पहुँचा है। बाबा बासुकीनाथ और विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले डाक कांवरियों को होनी वाली असुविधा पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सेवा के प्रकल्प अच्छे से सम्पन्न हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा स्थानीय प्रशासन 24×7 आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवरिया बंधुओं के सेवा अपनी भूमिका देने हेतु सदैव तत्पर है। आप किसी भी असुविधा हेतु कभी हम से संपर्क कर अपने शिकायत और सुझाव साझा कर सकते हैं। लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का यह सेवा का फलदायी और आप निरंतर सेवा कार्यो में संलग्न होकर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें भगवान भोलेनाथ से आप सभी के मंगल की कामना है। लायन रामानंद चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। लायन सुनील कुमार सिंह जी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजीव लोचन मिश्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्षा लायन रंजना सिंह, लायन स्नेहलता सिंह, लायन समीर कुमार सिंह, लायन सत्यप्रिय कपूर, लायन भावानंद सिंह, लायन आशुतोष कुमार सिंह, लायन विश्वनाथ कुमार सिंह, लायन मनोज कुमार चौधरी, लायन अजय कुमार चौधरी सदस्य गण सहित समाज के प्रबुद्ध जनो श्री राजेन्द्र प्रसाद साह, श्री सुरेश यादव, श्री रघुनाथ चौधरी, श्री हनुमान दास अग्रवाल, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री राजीव कुमार चौधरी, श्री दीपक साह, मो. जियाउल हक, मो. निजाम दुर्रानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
    2
    बाराहाट में लायन्स क्लब का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन
आज बाराहाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में लायन विश्वजीत कुमार सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन लायन धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती नीलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट, चिकित्सा प्रभारी बाराहाट, थानाध्यक्ष बाराहाट ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम सिंह जी ने कहा कि क्लब के निरंतर सेवा के प्रकल्प ने आज 26 पड़ाव पर पहुँचा है। बाबा बासुकीनाथ और विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले डाक कांवरियों को होनी वाली असुविधा पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सेवा के प्रकल्प अच्छे से सम्पन्न हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा स्थानीय प्रशासन 24×7 आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवरिया बंधुओं के सेवा अपनी भूमिका देने हेतु सदैव तत्पर है। आप किसी भी असुविधा हेतु कभी हम से संपर्क कर अपने शिकायत और सुझाव साझा कर सकते हैं। लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का यह सेवा का फलदायी और आप निरंतर सेवा कार्यो में संलग्न होकर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें भगवान भोलेनाथ से आप सभी के मंगल की कामना है।
लायन रामानंद चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। लायन सुनील कुमार सिंह जी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजीव लोचन मिश्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्षा लायन रंजना सिंह, लायन स्नेहलता सिंह, लायन समीर कुमार सिंह, लायन सत्यप्रिय कपूर, लायन भावानंद सिंह, लायन आशुतोष कुमार सिंह, लायन विश्वनाथ कुमार सिंह, लायन मनोज कुमार चौधरी, लायन अजय कुमार चौधरी सदस्य गण सहित समाज के प्रबुद्ध जनो श्री राजेन्द्र प्रसाद साह, श्री सुरेश यादव, श्री रघुनाथ चौधरी, श्री हनुमान दास अग्रवाल, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री राजीव कुमार चौधरी, श्री दीपक साह, मो. जियाउल हक, मो. निजाम दुर्रानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor Banka, Bihar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.