Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
THE LIVE Munger
नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
More news from बिहार and nearby areas
- वार्ड 14 की सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में नाराजगी तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित कुम्हार टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजू कुमार, दीपक पंडित, श्रीराम पंडित, बलदेव पंडित, अप्पू शर्मा और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय एवं सीआरसी केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद नगर पंचायत ने नियमित सफाई नहीं कराई। इस संबंध में सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है और जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।1
- कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोडा CM सम्राट चौधरी ? Tension बड़ी1
- पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। लखीसराय जिला से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। चानन (लखीसराय), 3 अगस्त। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर चानन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जमुई और शेखपुरा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बन्नूबगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी स्वयं सुबह से पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोरवे डैम के समीप तथा ऊपरी परिसर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, मेडिकल शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल शिविर में स्वास्थ्यकर्मी पूरे समय मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्नान व्यवस्था को लेकर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कुंड बनाए गए थे। कपड़े बदलने के लिए भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। परिसर में साबुन और शैम्पू के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया ताकि जलस्रोत की स्वच्छता बनी रहे। प्रशासन ने मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुरुषों के जांघिया पहनकर इधर-उधर घूमने पर भी रोक लगाई। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं शालीन वेशभूषा में रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।4
- "शहर की सफाई थमी... अब सफाई कर्मियों ने खोल दिया मोर्चा! आखिर क्यों उतरना पड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर?" 🚨 🛑 बांका नगर परिषद और अमरपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। 📍 सोमवार को समाहरणालय गेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नाम अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ⚠️ सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके वेतन से पीएफ की राशि तो काटी जाती है, लेकिन खातों में जमा नहीं होती। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। 📢 कर्मियों की मुख्य मांगें: ✅ निजीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। ✅ सरकार सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से बहाल करे। ✅ पीएफ और सरकार द्वारा निर्धारित वेतन का पूरा लाभ दिया जाए। 👮 प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 🗣️ सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 👉 इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।1
- यह बगान नदी किनारे डूबते सूरज के साथ और सुंदर लगता है। यह बगान नदी किनारे डूबते सूरज के साथ और सुंदर लगता है।1
- जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए Jan Suraaj1
- सच्ची, निष्पक्ष और समाज से जुड़ी खबरों के लिए भरोसेमंद नाम—GM Media। आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर और जनसमस्याओं को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। GM Media—सच के साथ, समाज के साथ। 76675869631
- मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे1