"शहर की सफाई थमी... अब सफाई कर्मियों ने खोल दिया मोर्चा! आखिर क्यों उतरना पड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर?" 🚨 🛑 बांका नगर परिषद और अमरपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। 📍 सोमवार को समाहरणालय गेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नाम अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ⚠️ सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके वेतन से पीएफ की राशि तो काटी जाती है, लेकिन खातों में जमा नहीं होती। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। 📢 कर्मियों की मुख्य मांगें: ✅ निजीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। ✅ सरकार सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से बहाल करे। ✅ पीएफ और सरकार द्वारा निर्धारित वेतन का पूरा लाभ दिया जाए। 👮 प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 🗣️ सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 👉 इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
"शहर की सफाई थमी... अब सफाई कर्मियों ने खोल दिया मोर्चा! आखिर क्यों उतरना पड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर?" 🚨 🛑 बांका नगर परिषद और अमरपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मी निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। 📍 सोमवार को समाहरणालय गेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नाम अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ⚠️ सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके वेतन से पीएफ की राशि तो काटी जाती है, लेकिन खातों में जमा नहीं होती। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। 📢 कर्मियों की मुख्य मांगें: ✅ निजीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। ✅ सरकार सफाई कर्मियों को स्थायी रूप से बहाल करे। ✅ पीएफ और सरकार द्वारा निर्धारित वेतन का पूरा लाभ दिया जाए। 👮 प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 🗣️ सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 👉 इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
- मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये1
- सन्हौला अंचल में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती, जल्द संभालेंगे पदभार; पंचायतों में राजस्व कार्यों को मिलेगी रफ्तार भागलपुर जिला के सन्हौला अंचल क्षेत्र में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अंचल कार्यालय में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इनके योगदान के बाद विभिन्न पंचायतों में राजस्व सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करने वाले राजस्व कर्मचारियों में बजरंग कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, मिथिलेश कुमार, संगीता कुमारी, प्रणव कुमार, संदीप कुमार मुरमुर, सुकांत कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन सहित कुल नौ कर्मचारी शामिल हैं। अंचल प्रशासन के अनुसार, नए कर्मचारियों के कार्यभार संभालने के बाद दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान वसूली, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का निष्पादन अधिक सुचारु एवं तेज गति से किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई पंचायतों में राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए कर्मचारियों की तैनाती से पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं बेहतर होंगी और लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। अंचल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी नए राजस्व कर्मचारी अपनी-अपनी पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आम जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और भूमि संबंधी कार्यों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।3
- पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। लखीसराय जिला से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। चानन (लखीसराय), 3 अगस्त। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर चानन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जमुई और शेखपुरा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बन्नूबगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी स्वयं सुबह से पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोरवे डैम के समीप तथा ऊपरी परिसर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, मेडिकल शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल शिविर में स्वास्थ्यकर्मी पूरे समय मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्नान व्यवस्था को लेकर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कुंड बनाए गए थे। कपड़े बदलने के लिए भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। परिसर में साबुन और शैम्पू के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया ताकि जलस्रोत की स्वच्छता बनी रहे। प्रशासन ने मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुरुषों के जांघिया पहनकर इधर-उधर घूमने पर भी रोक लगाई। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं शालीन वेशभूषा में रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।4
- 🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस 🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस1
- 🚧 यह अंडरपास है या मौत का जाल? बारिश में झील बन जाता है पंजवारा रेलवे अंडरपास! 😱 📍बांका | Banka Today News Digital भागलपुर-दुमका रेलखंड पर स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया। 🌧️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। कई राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। 👥 निरीक्षण के दौरान बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं वार्ड संघ अध्यक्ष मुख्तार अंसारी मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल का जायजा लिया। ❓क्या इस अंडरपास की समस्या का जल्द समाधान होगा, या लोग यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करते रहेंगे? 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📲 Banka Today News Digital आपके इलाके की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।1
- पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ तारापुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी पर तारापुर प्रखंड पूरी तरह शिवमय हो गया। सोमवार की भोर से ही क्षेत्र के शिवालयों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 'हर-हर महादेव', 'ॐ नमः शिवाय' और 'जय भोलेनाथ' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने निर्जला एवं फलाहारी व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगलकामना की। तारापुर के प्रसिद्ध पौराणिक बाबा तारेश्वर नाथ महादेव (उल्टा स्थान) मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर और गर्भगृह में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर (रंगग्राम), तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (सोनडीहा), शुभकामना मंदिर, धोनी ठाकुरबाड़ी, माधोडीह शिव मंदिर सहित प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह से पूरा तारापुर क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।1
- CM सम्राट चौधरी के क्षेत्र दरियापुर पंचायत में प्रशांत किशोर के जीतने के बाद लड्डू बांटना शुरू विरोधियों का जलन का।1
- बाराहाट में लायन्स क्लब का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन आज बाराहाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में लायन विश्वजीत कुमार सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन लायन धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती नीलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट, चिकित्सा प्रभारी बाराहाट, थानाध्यक्ष बाराहाट ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम सिंह जी ने कहा कि क्लब के निरंतर सेवा के प्रकल्प ने आज 26 पड़ाव पर पहुँचा है। बाबा बासुकीनाथ और विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले डाक कांवरियों को होनी वाली असुविधा पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सेवा के प्रकल्प अच्छे से सम्पन्न हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा स्थानीय प्रशासन 24×7 आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवरिया बंधुओं के सेवा अपनी भूमिका देने हेतु सदैव तत्पर है। आप किसी भी असुविधा हेतु कभी हम से संपर्क कर अपने शिकायत और सुझाव साझा कर सकते हैं। लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का यह सेवा का फलदायी और आप निरंतर सेवा कार्यो में संलग्न होकर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें भगवान भोलेनाथ से आप सभी के मंगल की कामना है। लायन रामानंद चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। लायन सुनील कुमार सिंह जी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजीव लोचन मिश्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्षा लायन रंजना सिंह, लायन स्नेहलता सिंह, लायन समीर कुमार सिंह, लायन सत्यप्रिय कपूर, लायन भावानंद सिंह, लायन आशुतोष कुमार सिंह, लायन विश्वनाथ कुमार सिंह, लायन मनोज कुमार चौधरी, लायन अजय कुमार चौधरी सदस्य गण सहित समाज के प्रबुद्ध जनो श्री राजेन्द्र प्रसाद साह, श्री सुरेश यादव, श्री रघुनाथ चौधरी, श्री हनुमान दास अग्रवाल, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री राजीव कुमार चौधरी, श्री दीपक साह, मो. जियाउल हक, मो. निजाम दुर्रानी की गरिमामय उपस्थिति रही।2