Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत बंडा में एक महिला के नाम दर्ज प्लॉट पर दबंगों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही सप्लाई इंस्पेक्टर पर राशन कार्ड की यूनिट जोड़ने के नाम पर प्रति यूनिट 500 रुपये वसूली का भी आरोप लगाया गया। एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
दो सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत बंडा में एक महिला के नाम दर्ज प्लॉट पर दबंगों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही सप्लाई इंस्पेक्टर पर राशन कार्ड की यूनिट जोड़ने के नाम पर प्रति यूनिट 500 रुपये वसूली का भी आरोप लगाया गया। एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 5 के ताकत की बोतल चढ़ी 2 के पैर काटे गए 3 गौवंश के वैक्सीनेशन हुआ 1 नंदी बाबा के पैर से कटीला तार निकाला धन्यवाद गौ सेवक भाई अभी राणा अनीस वर्मा विनय वर्मा सिद्धांत ठाकुर हर्ष जादौन और डॉक्टर कमाल खान और उदय का । राष्ट्रीय बजरंग दल पूरनपुर1
- शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत बंडा में एक महिला के नाम दर्ज प्लॉट पर दबंगों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा करने की कोशिश की। साथ ही सप्लाई इंस्पेक्टर पर राशन कार्ड की यूनिट जोड़ने के नाम पर प्रति यूनिट 500 रुपये वसूली का भी आरोप लगाया गया। एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- *🚦🎬 शॉर्ट फिल्म – “Last Call : एक कॉल… जो आख़िरी भी हो सकती है” (ट्रैफिक जागरूकता एवं मानवता का संदेश) —* यह शॉर्ट फिल्म सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक मार्मिक प्रयास है, जिसमें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग, तेज गति, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन संचालन तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को दर्शाया गया है। साथ ही फिल्म यह संदेश भी देती है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना होती है तो घायल व्यक्तियों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। तत्काल एम्बुलेंस एवं पुलिस को सूचना दें और “गुड सेमेरिटन” बनकर मानवता का परिचय दें, क्योंकि आपकी त्वरित मदद किसी की जान बचा सकती है। याद रखें — सड़क पर सतर्कता ही सुरक्षा है, और आपकी जिम्मेदारी केवल स्वयं सुरक्षित रहने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद की सहायता करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।1
- शाहजहांपुर, जनपद के थाना मदनापुर क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर पहले बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, इसके बाद घर के बाहर खड़े ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए पास की दुकानों में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए, जबकि ऑटो और दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मदनापुर निवासी पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता श्रीपाल की परचून की दुकान है और उनके भाई के नाम से एक ऑटो चलता है। गुरुवार को ऑटो घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने पहले कांट की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो की रफ्तार कम नहीं हुई और वह अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ऑटो से टकराई तथा पास की दुकानों में जा घुसी। टक्कर से दुकान के बाहर रखा सामान बिखर गया और काफी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक बोलेरो को मौके से भगा ले गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया और क्षतिग्रस्त सामान का जायजा लिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर, 26 फरवरी। थाना मदनापुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक व ऑटो को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुस गई । हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए और ऑटो तथा दुकानों का सामान भी नष्ट हो गया।बताया जा रहा है कि कार की रफतार काफी तेज थी जो की हूटर बजाते हुए आ रही थी। वही यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। मदनापुर निवासी पिंकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता श्रीपाल की परचून आदि की दुकान है तथा उनके भाई के नाम ऑटो है। गुरुवार को ऑटो घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच जलालाबाद की तरफ से हूटर बजाते आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने पहले कांट की तरफ से रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी और फिर ऑटो में जोरदार टक्कर मरते हुए दुकानो में घुस गई। घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गए एवं ऑटो तथा दुकान व दुकान के बाहर रखा सामना नष्ट हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो को भगा ले गया। ग्रामीण ने पीछा भी किया लेकिन बोलेरो पकड़ में नही आ सकी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं यह सीसीटीवी में कैद हो गई है।1
- बंडा शाहजहांपुर/ग्राम पंचायत मरेना में फर्जी नल रिबोर का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नल रिबोर का पेमेंट ग्राम पंचायत सचिव सुशील अग्निहोत्री ने बिना एमबी के 24,25 फरवरी को पेमेंट लगाया गया।जब ग्रामीणों को इस फर्जी पेमेंट की जानकारी हुई।तब 26 फरवरी को तीन मशीनें लगाकर रिबोर कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव से बात की गई,तो उन्होंने बताया कि बिना एमबी किए हम सौ प्रतिशत पेमेंट लगा सकते हैं। और आपको अधिक जानकारी के लिए पांडेय जी से बात करनी पड़ेगी। जबकि विकास खण्ड बंडा में इस संबंधित किसी पांडेय के होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रीय जनता का मानना है कि सुशील अग्निहोत्री सचिव जिन-जिन पंचायत में है वहां पर बड़ा घोटाला होने की संभावना है। इसलिए इनकी जिला स्तरीय अधिकारी से जांच कराई जाए। हो सकता है इनमें बड़ा घोटाला सामने आएगा।1