ICOPJournalist Vishal Sharma Journalist ✍🏻 Janata ki Awaaz हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 2 किलो 660 ग्राम अफीम बरामदगी मामले मे छठे नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। कुरुक्षेत्र, 07 फरवरी 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 2 किलो 660 ग्राम अफीम तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे छठे आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक मांगे राम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने जयपाल उर्फ हैप्पी पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गांव मिर्जापुर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07.08.2025 को थाना ईस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र मे दर्ज 2 किलो 660 ग्राम अफीम की तस्करी के मुकदमा नं 164 मे नशीले पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों जसविन्द्र सिंह उर्फ सम्मी निवासी डल्ला माजरा, जिला कुरुक्षेत्र तथा शिवगण उर्फ बल्ली निवासी ठरवा, जिला अंबाला को गांव बसंतपुर, ठोल-शाहबाद रोड के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। मामले मे आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राजीव उर्फ राजु राजीव उर्फ राजु गांव ठरवा जिला अंबाला व सतविन्द्र सिंह उर्फ सत्ता गांव तलाकोर जिला यमुनानगर और अकुंश पुत्र सलिन्द्र वासी गांव डल्ला माजरा थाना ई.बाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले मे अब तक कुल 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आरोपी जयपाल उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। निरीक्षक मांगेराम ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। With regards.... PRO, Haryana State Narcotics Control Bureau, Madhuban. For any query, Please Contact with Kurukshetra Unit In-charge INSP Mange Ram 9417415214.
ICOPJournalist Vishal Sharma Journalist ✍🏻 Janata ki Awaaz हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 2 किलो 660 ग्राम अफीम बरामदगी मामले मे छठे नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। कुरुक्षेत्र, 07 फरवरी 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 2 किलो 660 ग्राम अफीम तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे छठे आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक मांगे राम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने जयपाल उर्फ हैप्पी पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गांव मिर्जापुर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07.08.2025 को थाना ईस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र मे दर्ज 2 किलो 660 ग्राम अफीम की तस्करी के मुकदमा नं 164 मे नशीले पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों जसविन्द्र सिंह उर्फ सम्मी निवासी डल्ला माजरा, जिला कुरुक्षेत्र तथा शिवगण उर्फ बल्ली निवासी ठरवा, जिला अंबाला को गांव बसंतपुर, ठोल-शाहबाद रोड के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। मामले
मे आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राजीव उर्फ राजु राजीव उर्फ राजु गांव ठरवा जिला अंबाला व सतविन्द्र सिंह उर्फ सत्ता गांव तलाकोर जिला यमुनानगर और अकुंश पुत्र सलिन्द्र वासी गांव डल्ला माजरा थाना ई.बाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले मे अब तक कुल 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आरोपी जयपाल उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। निरीक्षक मांगेराम ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। With regards.... PRO, Haryana State Narcotics Control Bureau, Madhuban. For any query, Please Contact with Kurukshetra Unit In-charge INSP Mange Ram 9417415214.
- सहारनपुर बार एसोसिएशन का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सिविल कोर्ट में नए चैम्बरों के निर्माण की उठाई मांग सहारनपुर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बरों की गंभीर कमी का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन (पंजी.) ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए नए चैम्बरों के निर्माण की मांग उठाई है। शनिवार को एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम श्वेता पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया।शनिवार दोपहर 2 बजे पालम राणा ने जानकारी दी। ज्ञापन में बताया गया कि सिविल कोर्ट सहारनपुर प्रांगण में इस समय लगभग 450 चैम्बर ही उपलब्ध हैं, जबकि यहां करीब 3000 अधिवक्ता विधि व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश वकीलों को बैठने के लिए समुचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। विशेषकर युवा अधिवक्ताओं को मुवक्किलों से गोपनीय बातचीत करने, फाइलें तैयार करने और केस से जुड़ी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि चैम्बर न होने के कारण कई वकील बरामदों, सीढ़ियों और खुले स्थानों पर बैठकर काम करने को मजबूर हैं। इससे न केवल कार्य में असुविधा होती है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की गरिमा पर भी असर पड़ रहा है। महासचिव पालम राणा ने कहा कि वकालत जैसे गरिमामय पेशे के लिए न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की संख्या के अनुपात में जल्द नए चैम्बरों का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं चौधरी रणधीर सिंह और जयवीर पुंडीर ने भी कहा कि बिना चैम्बर के व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से वकालत करना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर गौरव दीक्षित, अरुण चौधरी, दिलीप सेठ, अंकित चौधरी, राकेश त्यागी, रवि दत्त शर्मा, बिट्टू सहगल, पवन बालियान, सचिन कुमार, दीपक कुमार, हरीश कुमार, अंकित शर्मा, सत्येंद्र कुमार, विनोद सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।3
- फरीदाबाद DC आयुष सिन्हा ने कहा, "शाम करीब 6.15 बजे यहां एक दुखद घटना हुई। सूरजकुंड में एक झूला टूट गया। इस घटना में करीब 13 लोग घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस इंस्पेक्टर को मृत घोषित किया गया, उन्होंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी जब झूला झुकने लगा था। लेकिन झूले का एक हिस्सा उनके चेहरे और सिर पर लगा। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। झूला ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...FIR दर्ज की जाएगी, और जांच की जाएगी"1
- Post by G.B.music1
- अखिल भारतीय अन्याय विरोधी परिषद का खुलासा -फर्जीवाड़ा1
- सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना होने से गौरक्षा दल कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया, जिसके बाद उन्होंने हंगामे करते हुए हाईवे जाम कर दिया। जिससे प्रशासन में हड़कंप- मच गया। जानकारी के मुताबिक कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आने के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पिलखनी के पास अंबाला– सरसावा हाईवे पर गाय माता के अवशेष रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर लगे लंबे जाम से अफरा-तफरी मच गई, और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे जाम की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, तुरन्त ही मौके पर एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसडीएम सदर सुबोध कुमार के साथ थाना सरसावा, मंडी, देहात, चिलकाना और कुतुबशेर सहित 10 थानो की पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों ने गोरक्षा दल के पदाधिकारियों से वार्ता कर गोकशी में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। घटना के बाद कुतुबशेर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, विदित रहे की यहां तैनात इंस्पेक्टर पूर्व में देवबंद में अवैध कटान के मामले में तत्कालीन एसएसपी विपिन ताड़ा द्वारा लाइन हाजिर किए जा चुके हैं। वीडियो: नारेबाज़ी कर हाईवे जाम करते गौरक्षा दल कार्यकर्ता व वार्ता करते हुए अधिकारी1
- शामली व्यूरो रिपोर्ट शामली के झिंझाना में नाले की पटरिया के पक्कीकरण की मांग को लेकर भाजपा नेता बंटी चौधरी ने एमएलसी मोहित बेनीवाल को ज्ञापन सोपा ।1
- नवागत SSP अभिनंदन सिंह ने संभाला सहारनपुर का कार्यभार, पदभार ग्रहण करने से पहले किये मां शाकुंभरी देवी के दर्शन सहारनपुर को नए एसएसपी के रूप में मिले अभिनंदन सिंह ने शनिवार देर शाम को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों का दौरा किया। एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने सबसे पहले प्रथम पूज्य बाबा भूरादेव के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की शांति, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद, वे सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां शाकुंभरी देवी मंदिर क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और अमन-चैन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने के उपरांत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सहारनपुर में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और जनसुनवाई व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया। एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उसे बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी और जनसहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जनपद में नए एसएसपी के आगमन को लेकर पुलिस महकमे और आम नागरिकों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सहारनपुर में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।5
- बनाया फर्जी शपथ पत्र। कर्मचारी का संपर्क सूत्र - मोबाइल नम्बर - 96275951551
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर के अली की चुंगी इलाके में दवाई देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो साइबर ठगी करता है1