Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्याय पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन
G.B.music
न्याय पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by G.B.music1
- थाना कोतवाली शामली व थाना आदर्श मण्डी पुलिस की कार्यवाही में पचास हजार का अन्तर्राज्यीय ईनामी बदमाश रिहान पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में घायल उपचार के दौरान घायल बदमाश की मौत बदमाश से दो पिस्टल आठ जिन्दा व सात खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट लूटा गया मोबाईल ओप्पो व दो अन्य मोबाईल लूटी गई दो अंगूठी लूटी गई नगदी बरामद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शामली के ग्राम फतेहपुर निवासी राहुल पुत्र सुन्नर मोटर साईकिल से शामली से अपने गांव फतेहपुर जा रहे था जैसे ही वह मेन रोड़ से ग्राम फतेहपुर जाने वाले रास्ते पर करीब सौ मीटर आगे पहुंचे तो काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से आकर रोककर हथियार के बल पर नगदी दो अंगूठी मोबाईल छीन लिया तथा विरोध करने पर फायरिंग करते हुये मोटर साईकिल की चाबी लेकर मौके से भाग गये घटना के सम्बन्ध में थाना बाबरी पर बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया घटना कों देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के आदेशानुसार बदमाशों की गिरफ्तारी कों लेकर जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर अपेक्षा निम्बाड़िया के आदेश पर जनपद में चल रही चैकिंग के अंतर्गत कोतवाली शामली थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम के साथ झिंझाना नहर पुल पर चैकिंग की जा रही थी तभी मोटर साईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये जिनको रुकने का ईशारा किया गया तो दोनो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर थाना आदर्श मण्डी क्षेत्र ग्राम कसेरवा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे बदमाशो की सूचना तत्काल थाना आदर्श मण्डी पुलिस को दी गई थानाध्यक्ष थाना आदर्श मण्डी द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम कसेरवा की ओर से तथा थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा झिंझाना नहर पुल की ओर से बदमाशो की घेराबन्दी की गई घेराबन्दी होते देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी गई फायरिंग के दौरान थाना आदर्श मण्डी की सरकारी गाड़ी पर गोली लगी जिसमें थानाध्यक्ष आदर्श मण्डी बाल-बाल बचे लेकिन हैड कॉस्टेबल सुमित बैंसला थाना कोतवाली शामली बदमाशो की गोली लगने से घायल हो गये थाना कोतवाली शामली व थाना आदर्श मण्डी पुलिस की कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ जिसकी पहचान रिहान पुत्र मौहम्मद आलम निवासी न्यू ओखला जाकिर नगर गली नंबर इक्कीस दिल्ली के रुप में हुई घायल बदमाश रिहान व हैड कॉस्टेबल सुमित बैंसला को उपचार के लिए जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया जहाँ पर पचास हजार के इनामी बदमाश बदमाश रिहान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा हैड कॉस्टेबल सुमित बैंसला उपचार के लिए भर्ती है बदमाश रिहान से दो पिस्टल आठ जिन्दा व सात खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट स्पलेण्डर लूटा गया मोबाईल ओप्पो दो अन्य मोबाईल लूटी गई ज्वेलरी नगदी बरामद हुई रिहान अन्तर्राज्यीय अपराधी है जिसके विरुद्ध लूट हत्या का प्रयास गैंगस्टर शस्त्र अधिनियम आदि के 90 मुकदमे जनपद शामली, बागपत, गाजियाबाद दिल्ली व एनसीआर में ज्ञात हुये है इनामी बदमाश रिहान के शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं इनामी बदमाश रिहान थाना झिंझाना जनपद शामली से लूट के मुकदमें में वांछित चल रहा था तथा पचास हजार का ईनामी था मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी कों लेकर टीमें गठित की गई है थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है1
- फरीदाबाद DC आयुष सिन्हा ने कहा, "शाम करीब 6.15 बजे यहां एक दुखद घटना हुई। सूरजकुंड में एक झूला टूट गया। इस घटना में करीब 13 लोग घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस इंस्पेक्टर को मृत घोषित किया गया, उन्होंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी जब झूला झुकने लगा था। लेकिन झूले का एक हिस्सा उनके चेहरे और सिर पर लगा। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। झूला ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...FIR दर्ज की जाएगी, और जांच की जाएगी"1
- शामली व्यूरो रिपोर्ट शामली के झिंझाना में नाले की पटरिया के पक्कीकरण की मांग को लेकर भाजपा नेता बंटी चौधरी ने एमएलसी मोहित बेनीवाल को ज्ञापन सोपा ।1
- मुजफ्फरनगर के बुढाना में संपूर्ण समाचार दिवस के मौके पर एडीएम वित गजेंद्र कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी उन्हें संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए1
- मुजफ्फरनगर,थाना बुढाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत 01 अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ सहित किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 5.092 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद। C2
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखंड स्थित ग्राम महाबलीपुर में 7 जनवरी 2026 शनिवार को मिथुन महाराज द्वारा दूसरा वार्षिक विशाल बालाजी महाराज भंडारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे सभी श्रद्धालु सहजता से प्रसाद प्राप्त कर सके। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।3
- शामली व्यूरो रिपोर्ट शामली जिले के उन क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है जिजौला निवासी एक युवक को अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर साइबर ठगो ने 10.500 ठग लिए ।1