logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिटी माण्टेसरी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प लखीमपुर-खीरी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी माण्टेसरी इंटर कॉलेज, लखीमपुर-खीरी की शाखा ज्ञानपुंज किड्स जोन सहित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ ही पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विशाल सेठ, प्रबंध निदेशिका लेखनी सेठ एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधों को राखी बांधकर किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में बालिकाओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लेते हुए भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रक्षाबंधन को ‘पर्यावरण सुरक्षा बंधन’ के रूप में मनाते हुए बच्चों ने बिजली के बोर्ड पर राखी बांधकर बिजली बचाने, वाहनों को राखी बांधकर डीजल-पेट्रोल की बचत तथा पानी की टंकी पर राखी बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच पेंटिंग, ग्रीटिंग कार्ड एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तथा सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि प्रकृति, संसाधनों और आपसी रिश्तों की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में प्रेम, सद्भावना, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

2 hrs ago
user_Harsh Gupta Journalist
Harsh Gupta Journalist
Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
728cab7a-c8e1-4540-a444-b7f76356067c

सिटी माण्टेसरी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प लखीमपुर-खीरी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी माण्टेसरी इंटर कॉलेज, लखीमपुर-खीरी की शाखा ज्ञानपुंज किड्स जोन सहित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ ही पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विशाल सेठ, प्रबंध निदेशिका लेखनी सेठ एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधों को राखी बांधकर किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में बालिकाओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लेते हुए भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रक्षाबंधन को ‘पर्यावरण सुरक्षा बंधन’ के रूप में मनाते हुए

492bf94c-f0f7-4086-89a3-08951a733655

बच्चों ने बिजली के बोर्ड पर राखी बांधकर बिजली बचाने, वाहनों को राखी बांधकर डीजल-पेट्रोल की बचत तथा पानी की टंकी पर राखी बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच पेंटिंग, ग्रीटिंग कार्ड एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तथा सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि प्रकृति, संसाधनों और आपसी रिश्तों की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में प्रेम, सद्भावना, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_ *_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_ * _बीती रात नीमगांव रोड निकट पशु बाजार के पास गल्ले के गोदाम में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंध लगाने का किया गया प्रयास वहीं पर रोड के दूसरे साइड में प्रदीप श्रीवास्तव का मकान है जिनके जागने के बाद सेंध लगाने में असफल रहे चोर वहां से रफूचक्कर हो गए मौके पर पहुंची बेहजम पुलिस ने एक साईकिल और बेलचा बरामद किया व आगे की जांच में जुटी पुलिस_ नोट - *इसी गोदाम में कुछ दिन पहले भी हो चुकी है चोरी उसी को दोबारा बनाया गया चोरों के द्वारा निशाना*
    1
    *_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_
*_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_ 
* 
_बीती रात नीमगांव रोड निकट पशु बाजार के पास गल्ले के गोदाम में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंध लगाने का किया गया प्रयास वहीं पर रोड के दूसरे साइड में प्रदीप श्रीवास्तव का मकान है जिनके जागने के बाद सेंध लगाने में असफल रहे चोर वहां से रफूचक्कर हो गए मौके पर पहुंची बेहजम पुलिस ने एक साईकिल और बेलचा बरामद किया व आगे की जांच में जुटी पुलिस_
नोट - *इसी गोदाम में कुछ दिन पहले भी हो चुकी है चोरी उसी को दोबारा बनाया गया चोरों के द्वारा निशाना*
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पलिया में लापता सूरज के घर पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, रक्षाबंधन से पहले पीड़ित पत्नी व माँ को प्रदान की राहत सामग्री पलिया के टेहरा शहरी से लापता सूरज कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आज उसके आवास पर पहुंचे समाजसेवी व भाजपा नेता रवि गुप्ता! रवि गुप्ता ने लापता सूरज की पत्नी की समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद और न्याय का दिया भरोसा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए पीड़ित परिवार को राशन, मिठाई, राखी और नगद धनराशि सौंपकर परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है रवि गुप्ता ने। रवि गुप्ता ने कहा वह पलिया विधानसभा के अपने बेटे हैं कोई बाहरी नहीं इसलिए पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी में खुद को अकेला न समझे। पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर लापता सूरज की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी हो इसका वह पूरा प्रयास करेंगे।
    4
    पलिया में लापता सूरज के घर पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, रक्षाबंधन से पहले पीड़ित पत्नी व माँ को प्रदान की राहत सामग्री
पलिया के टेहरा शहरी से लापता सूरज कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आज उसके आवास पर पहुंचे समाजसेवी व भाजपा नेता रवि गुप्ता!
रवि गुप्ता ने लापता सूरज की पत्नी की समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद और न्याय का दिया भरोसा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए पीड़ित परिवार को राशन, मिठाई, राखी और नगद धनराशि सौंपकर  परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है रवि गुप्ता ने।
रवि गुप्ता ने कहा वह पलिया विधानसभा के अपने बेटे हैं कोई बाहरी नहीं इसलिए पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी में खुद को अकेला न समझे।
पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर लापता सूरज की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी हो इसका वह पूरा प्रयास करेंगे।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • त्योहारों पर महंगाई का असर दुकानों पर नहीं आ रहे हैं ग्राहक दुकानदार परेशान
    1
    त्योहारों पर महंगाई का असर दुकानों पर नहीं आ रहे हैं ग्राहक दुकानदार परेशान
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल* *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
    1
    *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
*लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जुलूस ने बांधा समां कस्बा खीरी, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बा खीरी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक नारों और नातों की गूंज से माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों की मौजूदगी ने जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान “लब्बैक या रसूल अल्लाह” की सदाएं गूंजती रहीं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा खीरी में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल जुलूस ने पूरे कस्बे में समां बांध दिया। कस्बा खीरी की गलियों में अकीदत, मोहब्बत और मिलादुन्नबी की रौनक साफ दिखाई दी।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जुलूस ने बांधा समां

कस्बा खीरी, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बा खीरी में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक नारों और नातों की गूंज से माहौल खुशनुमा नजर आया।
जुलूस में शामिल लोग पूरे जोश और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों की मौजूदगी ने जुलूस की रौनक बढ़ा दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस के दौरान “लब्बैक या रसूल अल्लाह” की सदाएं गूंजती रहीं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा खीरी में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल जुलूस ने पूरे कस्बे में समां बांध दिया।
कस्बा खीरी की गलियों में अकीदत, मोहब्बत और मिलादुन्नबी की रौनक साफ दिखाई दी।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मितौली में निकला भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल किया
    1
    मितौली में निकला भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल किया
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मा.मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार 27,28 और 29 अगस्त को 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मा.मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार 27,28 और 29 अगस्त को 
27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...
    user_पत्रकार संदेश राज
    पत्रकार संदेश राज
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल* *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
    1
    *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
*लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.