Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीलवाड़ा आसींद से वापी जाने वाली दो ट्रैवल्स बसौ में जोरदार भीड़ंत
Jalampura AC morcha adhyaks D.
भीलवाड़ा आसींद से वापी जाने वाली दो ट्रैवल्स बसौ में जोरदार भीड़ंत
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Suresh Chandra1
- Post by Dev karan Mali1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।1
- सेन्दड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार मंगलवार शाम 7: बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर एंकर_ बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है । 1.बाइट _मंदिर पुजारी डूंगरसिंह 2. बाइट_धर्मवीर कीर श्रद्धालु4
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मासूम से दरिंदगी का मामला: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार टॉफी का लालच देकर खंडहर में ले गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से मामले में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेंदड़ा थाने पर टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे । जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत परिजनों से संपर्क कर प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकीय बोर्ड से बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर तंत्र, आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह (निवासी सहीपुरा श्यामपुरा) को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी का लालच देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा ने सेंदड़ा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। पुलिस गठित टीम में शामिल: वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर, थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा, जिला डीएसटी टीम ब्यावर, सुल्तान सिंह हैड कांस्टेबल, अशोक कुमार कांस्टेबल और सुरेन्द्र कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।1