Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी
Ram Patel
यूपी के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी कांवर यात्रा के चलते आदेश जारी1
- खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शनिवार (1 अगस्त) को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रतापगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक लालगंज अझारा के शीतलमऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित किसानों ने समितियों पर यूरिया खाद न मिलने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि खाद की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बैठक के उपरांत भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने एसडीएम से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करने की पुरजोर मांग की। "साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद की किल्लत दूर करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।" ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष (भाकियू अराजनैतिक) बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान किसान हित की इस लड़ाई में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से: अजीत कुमार मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी) राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय (जिला सलाहकार) राजकुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष) बाजबहादुर सिंह (तहसील अध्यक्ष, लालगंज) सीमा यादव (महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) रावेन्द्र कुमार यादव (ब्लाक उपाध्यक्ष, बाबागंज) प्रतीक्षा यादव (जिला महिला महासचिव) हरकेश यादव (तहसील प्रभारी, कुंडा) राजकरन सिंह, गुडानदेवी, अर्जुन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय किसान मौजूद रहे।4
- झूठ बोलने से बेहतर समझा इस्तीफा सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। दबाव का आरोप अधिकारी का दावा है कि उन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारी छात्रों को दोषी ठहराने के लिए पहले से तैयार बयान पढ़ने का दबाव बनाया जा रहा था। इस्तीफे का फैसलाः उन्होंने झूठा बयान देने से इनकार करते हुए पद से इस्तीफा देना बेहतर समझा। अधिकारी के अनुसार, छात्र शिक्षा के अधिकार और नीट (NEET) पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। यदि यह दावा सच है, तो यह प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। #NEETProtest #वायरल #breakingnews #policeresignation1
- दीवानी न्यायालय का स्टे के बाद भी निर्माण कार्य चालू ह थाना कुंडा2
- कथित मियां-बीबी राजी,दरोगा व सिपाही बने काजी... संग्रामगढ़ प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना के भद्दू कुशुवापुर निवासी एक युवक व नवाबगंज थाना के कंधेरुआ गांव निवासिनी 22 वर्षीय लड़की की शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत उपरांत लड़की व लड़का आपस मे बातचीत करने लगे।मामला शुक्रवार का है,लड़की व लड़का के बीच टिन्न-फुन्न होने पर लड़की ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया। फिर क्या डायल पुलिस की सूचना पर पहुंचे सिपाही ने लड़का को पकड़ लिया और थाने लेकर चले गए,अब लड़का के परिजन शुक्रवार की देर शाम तक लड़के के छोड़े जाने का इंतजार करते रहे लेकिन नही छोड़ा गया।शनिवार की सुबह से लड़की के परिजन व लड़का के परिजन दोनों पक्षों ने पुनः थाने पर ढेरा डाल दिया।लड़की पक्ष व लड़का पक्ष दोनों की शादी से सहमत है,सुलह समझौता भी लिखने को तैयार है।उसके बाद भी पुलिस ने 24 घंटे तक लड़के को थाने पर बैठाए रखा गया। लड़का के मां का आरोप है कि लड़के को छोड़ने के लिए एक सिपाही ने 10 हजार रुपए भी ले लिया और बोला 10 हजार और लेकर आओ तब छोड़ेंगे।अब बुजुर्गों की कहावत सत्य हो रही है कि मियां बीबी-राजी तो क्या करेंगे क़ाज़ी,लेकिन यहां दरोगा जी और सिपाही काजी बने बैठे है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे आने के बाद शनिवार की शाम लड़के को पुलिस ने छोड़ दिया।1
- रायबरेली में जमीन धंसते ही खुला 2000 साल पुराना रहस्य! ASI को मिले कुषाण काल के अवशेष?1
- दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, हीरो स्प्लेंडर बरामद -पीड़ित ने पीछा कर डिहवा चौराहे पर दबोचा, मानिकपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा मानिकपुर, प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पूरे हुलासराय निवासी एक व्यक्ति ने 30 जुलाई को थाना मानिकपुर में तहरीर देकर बताया कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बाइक चोरी होते ही पीड़ित ने तत्काल उसका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर डिहवा चौराहे के पास उसने संदिग्ध व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उसे मानिकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान विमलेश सरोज (45) पुत्र श्रीनाथ सरोज निवासी ग्राम गुलामीपुर, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान वादी ने अपनी बाइक के रूप में की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके संभावित आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।1