Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेताजी तो मुफ्त में करते हैं, जनता की जेब पर डाका रेलवे स्टेशनों पर टॉयलेट के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी वसूली #RailwayStation #IndianRailways #PublicIssue #PublicVoice #railministry #NarenderModi #
BIHAR NEWS NOW
नेताजी तो मुफ्त में करते हैं, जनता की जेब पर डाका रेलवे स्टेशनों पर टॉयलेट के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी वसूली #RailwayStation #IndianRailways #PublicIssue #PublicVoice #railministry #NarenderModi #
More news from Muzaffarpur and nearby areas
- नेताजी तो मुफ्त में करते हैं, जनता की जेब पर डाका रेलवे स्टेशनों पर टॉयलेट के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी वसूली #RailwayStation #IndianRailways #PublicIssue #PublicVoice #railministry #NarenderModi #1
- सम्राट चौधरी से मिले बंशीधर बृजवासी तिरहुत क्षेत्र के MLC सम्राट चौधरी से मिले बंशीधर बृजवासी तिरहुत क्षेत्र के MLC, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई एमएलसी बंशीधर बृजवासी को बधाई1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- दिवाली को लेकर घर की साफ सफाई करते हुए और आप सबों को इसके लिए जागरुक करते हुए एक दिवाली1
- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार की देर शाम कटहरा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार की देर शाम कटहरा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बड़े टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। गुजरात के एकतानगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ और परेड का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। मौके पर अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार, एसआई संजर आलम, एसआई अशोक कुमार, एसआई सुमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।3
- आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षक की भूमिका में दिखे केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, छात्रों को पढ़ाया चिकित्सा का पाठ ---बीमारियों के उपचार, मेडिकल की पढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की दी सीख; बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन मुजफ्फरपुर। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने मेडिकल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें विभिन्न बीमारियों, उनके उपचार और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के गुर बताए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मेहनत और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की सलाह दी। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आभा रानी सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, निदेशक प्रोफेसर डॉ. उदय कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार सिंह सहित कॉलेज के कई चिकित्सक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि मेडिकल छात्रों के बीच जाना उन्हें अच्छा लगता है। दिल्ली में रहने के दौरान भी वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), कार्डियोलॉजी सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सेमिनारों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में शॉर्टकट जैसा कुछ नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए नियमित अध्ययन और मेहनत जरूरी है। विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल के क्षेत्र में केवल एमबीबीएस तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पीजी की पढ़ाई और किसी विशेष चिकित्सा विधा में विशेषज्ञता हासिल करना भी जरूरी है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं में काफी क्षमता है। जरूरत है कि वे मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। मरीजों के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मरीज हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनके साथ हमेशा सौम्य और सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। चिकित्सकों को हर संभव प्रयास करना चाहिए कि मरीज की जान बचाई जा सके। चिकित्सा का क्षेत्र केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के इंटर्न चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें आईजीआईएमएस की चिकित्सा प्रोफेसर डॉ. स्वाति सिंह ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बेसिक लाइफ सपोर्ट की उपयोगिता, आपातकालीन स्थिति में मरीज को तत्काल सहायता देने और जीवन बचाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इंटर्न छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक रूप से इस प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक प्रसाद, डॉ. कमलकांत मिश्रा, डॉ. विकास रंजन, डॉ. राज्यवर्धन, डॉ. रागिनी रंजन, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. आलोक प्रीतम, डॉ. ममता सिंह, डॉ. खुशबू रानी, डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं बीएलएस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. रागिनी, डॉ. नीतिका निशु, डॉ. आलिया प्रवीण, डॉ. सौरभ और डॉ. रवि कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।1
- वैशाली: दो प्रधान शिक्षकों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 24 घंटे में मांगा जवाब! बिहार के वैशाली जिले में शिक्षकों की उपस्थिति और वेतन भुगतान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। 📍 महनार प्रखंड: उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर नारायण की प्रधानाध्यापिका से शिक्षिका की कथित अनधिकृत अनुपस्थिति के बावजूद अक्टूबर माह के पूरे वेतन भुगतान का विपत्र भेजने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 📍 राघोपुर प्रखंड: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के प्रधान शिक्षक से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मात्र पांच दिनों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद 31 दिनों के वेतन विपत्र उपलब्ध कराने पर जवाब मांगा गया है। इस मामले में अक्टूबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। ⚠️ दोनों प्रधान शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सवाल है: जब उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज है, तो वेतन विपत्र में अंतर कैसे आया? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 📢 खबर को शेयर करें और ऐसी ही निष्पक्ष खबरों के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो एवं सब्सक्राइब करें।1
- एकता नगर में भव्य संध्या परेड का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है, ये सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने की जीत है।इस भव्य परेड को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से करीब *25,000 लोग* एकता नगर पहुंचे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, गुजरात पुलिस सहित कई राज्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।*आप देख रहे हैं इंसाफ तक न्यूज़। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय हिंद*! एकता नगर में भव्य संध्या परेड का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है, ये सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने की जीत है।इस भव्य परेड को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से करीब *25,000 लोग* एकता नगर पहुंचे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, गुजरात पुलिस सहित कई राज्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।*आप देख रहे हैं इंसाफ तक न्यूज़। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय हिंद*!1