logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: 'म्यूल अकाउंट' के बदले कमीशन लेने वाला आरोपी चंदन कुमार गिरफ्तार मण्डावरी / दौसा ​साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दौसा जिले की मण्डावरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) में कमीशन का लालच देकर साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने के आरोप में चंदन कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार उत्तर प्रदेश और ओडिशा में हुई साइबर ठगी की घटनाओं से भी जुड़े पाए गए हैं। ​पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा ​जयपुर रेंज महानिरीक्षक राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लालसोट) विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी (लालसोट) शीशराम मीना के निकटतम सुपरविजन में मण्डावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (उ.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 30 जुलाई 2026 को आरोपी को दबोचा। ​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 128/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 61(2) तथा 66D IT Act के तहत मामला पंजीकृत किया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान लालसोट थानाधिकारी हरलाल (पु.नि.) को सौंपा गया है। ​आरोपी की पहचान ​नाम: चंदन कुमार वैष्णव (उम्र 30 वर्ष) ​पिता का नाम: रामसहाय वैष्णव ​निवासी: बड़ेखन, पुलिस थाना मण्डावरी, जिला दौसा ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ​जगदीश प्रसाद (उ०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना मण्डावरी) ​रघुवीर प्रसाद (एएसआई, पुलिस थाना मण्डावरी) ​प्रेमनारायण (एएसआई, प्रभारी साइबर सैल, जिला दौसा) ​दशरथ सिंह (हैड कानि. 133, साइबर सैल, जिला दौसा) ​राजेन्द्र कुमार (कानि. 825, पुलिस थाना मण्डावरी) ​विनोद कुमार (कानि. 781, पुलिस थाना मण्डावरी) ​हेमराज सिंह (कानि. 791, पुलिस थाना मण्डावरी)​नोटपुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

20 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
20 hrs ago
d64638f9-24ff-4760-af81-e6a00148e6b6

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: 'म्यूल अकाउंट' के बदले कमीशन लेने वाला आरोपी चंदन कुमार गिरफ्तार मण्डावरी / दौसा ​साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दौसा जिले की मण्डावरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) में कमीशन का लालच देकर साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने के आरोप में चंदन कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार उत्तर प्रदेश और ओडिशा में हुई साइबर ठगी की घटनाओं से भी जुड़े पाए गए हैं। ​पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा ​जयपुर रेंज महानिरीक्षक राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लालसोट) विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी (लालसोट) शीशराम मीना के निकटतम सुपरविजन में मण्डावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (उ.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 30 जुलाई 2026 को आरोपी को दबोचा। ​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 128/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 61(2) तथा 66D IT Act के तहत मामला पंजीकृत किया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान लालसोट थानाधिकारी हरलाल (पु.नि.) को सौंपा गया है। ​आरोपी की पहचान ​नाम: चंदन कुमार वैष्णव (उम्र 30 वर्ष) ​पिता का नाम: रामसहाय वैष्णव ​निवासी: बड़ेखन, पुलिस थाना मण्डावरी, जिला दौसा ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ​जगदीश प्रसाद (उ०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना मण्डावरी) ​रघुवीर प्रसाद (एएसआई, पुलिस थाना मण्डावरी) ​प्रेमनारायण (एएसआई, प्रभारी साइबर सैल, जिला दौसा) ​दशरथ सिंह (हैड कानि. 133, साइबर सैल, जिला दौसा) ​राजेन्द्र कुमार (कानि. 825, पुलिस थाना मण्डावरी) ​विनोद कुमार (कानि. 781, पुलिस थाना मण्डावरी) ​हेमराज सिंह (कानि. 791, पुलिस थाना मण्डावरी)​नोटपुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    3
    महिला सुरक्षा का बुलंद संकल्प: दौसा में निकली जागरूकता यात्रा, समाज को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश
दौसा। राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को दौसा में जनजागरूकता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे पीजी कॉलेज से गांधी चौराहा तक पैदल एवं वाहन रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इसके बाद दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में दौसा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, कानूनों की जानकारी, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन दौसा में महिला पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा संकल्प के उद्देश्यों पर वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दौसा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा संकल्प यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना, अपराधों के प्रति सतर्कता विकसित करना तथा प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    4
    सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित
लालसोट  की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    4
    सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई
सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई
5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई
लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की।
विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके।
इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है।
इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    4
    ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध
बामनवास , सवाई माधोपुर
बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *पीएम मोदी बोले-जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं: दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं* -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। पीएम मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पीएम मोदी का 5वां वीडियो है।
    1
    *पीएम मोदी बोले-जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं: दुनिया ने सब देखा; ये गुमराह बच्चे, इन्हें राह दिखाने का समय, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं*

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। पीएम मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पीएम मोदी का 5वां वीडियो है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
    4
    दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,,
इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे ◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग ◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई
    1
    हज़ारों प्रवासी मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन में घुसे 

◆ स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे 3 हजार लोग 

◆ हजारों की संख्या में स्पेन के अंदर घुसने के दौरान 9 प्रवासियों की भी मौत हो गई
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.