logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीडीओ अभिषेक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में औचक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है जांच के दौरान अवैध वसूली की शिकायत सही मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली की सेवा समाप्त कर दी गई, जबकि दलाली के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं काम में लापरवाही मिलने पर एक कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह कार्रवाई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर की गई।

6 hrs ago
user_Lakhimpur Kheri दस्तक
Lakhimpur Kheri दस्तक
Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

सीडीओ अभिषेक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में औचक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है जांच के दौरान अवैध वसूली की शिकायत सही मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली की सेवा समाप्त कर दी गई, जबकि दलाली के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं काम में लापरवाही मिलने पर एक कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह कार्रवाई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारत-नेपाल सीमा पर 30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नानपारा और थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कमांडेंट कैलाश चन्द्र रमोला के निर्देशन में खुफिया सूचना के आधार पर एसएसबी की सीमा चौकी लौकाही और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 663/1 के पास संयुक्त नाका लगाया। इसी दौरान शाम करीब 8:05 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अर्श खान (21) पुत्र वसीम खान निवासी ग्राम सालारगंज, जिला बहराइच तथा अमन (28) पुत्र दीपु सिंह निवासी ग्राम काजीपुरा, जिला बहराइच के रूप में बताई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम संदिग्ध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद स्मैक के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना मोतीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी 59वीं वाहिनी नानपारा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    भारत-नेपाल सीमा पर 30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नानपारा और थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कमांडेंट कैलाश चन्द्र रमोला के निर्देशन में खुफिया सूचना के आधार पर एसएसबी की सीमा चौकी लौकाही और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 663/1 के पास संयुक्त नाका लगाया। इसी दौरान शाम करीब 8:05 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अर्श खान (21) पुत्र वसीम खान निवासी ग्राम सालारगंज, जिला बहराइच तथा अमन (28) पुत्र दीपु सिंह निवासी ग्राम काजीपुरा, जिला बहराइच के रूप में बताई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम संदिग्ध स्मैक बरामद हुई।
इसके बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद स्मैक के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना मोतीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 59वीं वाहिनी नानपारा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी एमआरपी 1777, वसूली 2200 भारत गैस एजेंसी में ब्लैक का खेल! भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कमर्शियल सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी का आरोप है। जहां सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे ले रहा है तो वीडियो दें, कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह खेल कर्मचारियों तक सीमित है या इसके तार ऊपर तक जुड़े हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी
एमआरपी 1777, वसूली 2200 भारत गैस एजेंसी में ब्लैक का खेल! भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कमर्शियल सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी का आरोप है। जहां सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे ले रहा है तो वीडियो दें, कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह खेल कर्मचारियों तक सीमित है या इसके तार ऊपर तक जुड़े हैं।
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • #गरीब बच्ची की पुकार पर पहुंचे विधायक, शादी में दी आर्थिक मदद #लखीमपुर खीरी। एक गरीब बच्ची ने अपनी शादी में मदद के लिए विधायक Romi Sahni को फोन कर अपनी आर्थिक स्थिति बताई और शादी में आने का आग्रह किया। फोन मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी स्वयं उसके घर पहुंचे। विधायक ने न केवल बच्ची की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद दिया, बल्कि “पंचहड़” की रस्म निभाते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। विधायक के इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद परिवार की मदद कर विधायक ने मानवता का उदाहरण पेश किया है। ✍️ संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी
    1
    #गरीब बच्ची की पुकार पर पहुंचे विधायक, शादी में दी आर्थिक मदद
#लखीमपुर खीरी। एक गरीब बच्ची ने अपनी शादी में मदद के लिए विधायक Romi Sahni को फोन कर अपनी आर्थिक स्थिति बताई और शादी में आने का आग्रह किया। फोन मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी स्वयं उसके घर पहुंचे।
विधायक ने न केवल बच्ची की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद दिया, बल्कि “पंचहड़” की रस्म निभाते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। विधायक के इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद परिवार की मदद कर विधायक ने मानवता का उदाहरण पेश किया है।
✍️ संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • लखीमपुर खीरी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस कमर्शियल सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वही सिलेंडर ग्राहकों को 2200 रुपये तक में बेचा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए मजबूरी में उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। विरोध करने पर साफ कह दिया जाता है कि “यही रेट है, लेना है तो लो।” इस पूरे मामले पर एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे वसूल रहा है तो उसका वीडियो या सबूत दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। लेकिन अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि 👉 क्या इतनी बड़ी वसूली सिर्फ कर्मचारियों के दम पर हो रही है? 👉 या फिर कालाबाजारी का यह खेल ऊपर तक सेटिंग से चल रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द जांच नहीं कराई तो गरीब और छोटे कारोबारियों की जेब पर इसी तरह डाका पड़ता रहेगा। ⚠️ अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि एमआरपी से ज्यादा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।
    1
    लखीमपुर खीरी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस कमर्शियल सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वही सिलेंडर ग्राहकों को 2200 रुपये तक में बेचा जा रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए मजबूरी में उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। विरोध करने पर साफ कह दिया जाता है कि “यही रेट है, लेना है तो लो।”
इस पूरे मामले पर एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे वसूल रहा है तो उसका वीडियो या सबूत दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
लेकिन अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि
👉 क्या इतनी बड़ी वसूली सिर्फ कर्मचारियों के दम पर हो रही है?
👉 या फिर कालाबाजारी का यह खेल ऊपर तक सेटिंग से चल रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द जांच नहीं कराई तो गरीब और छोटे कारोबारियों की जेब पर इसी तरह डाका पड़ता रहेगा।
⚠️ अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि एमआरपी से ज्यादा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • Post by @Nmohitvlog001
    1
    Post by @Nmohitvlog001
    user_@Nmohitvlog001
    @Nmohitvlog001
    Actor लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीमार बछड़े की मदद को आगे आया युवक, पेश की इंसानियत की मिसाल, लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहे के पास उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली जब एक गंभीर रूप से बीमार गाय के बछड़े की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए। सड़क किनारे पड़े बछड़े की हालत काफी खराब थी और आसपास मौजूद लोग उसके उपचार के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक भी वहां पहुंचा और बिना किसी भेदभाव के बछड़े की सेवा में जुट गया। युवक ने बछड़े के लिए दवाइयां और पानी की व्यवस्था की तथा उसे नहलाकर उसकी देखभाल की। बताया जा रहा है कि पानी से नहलाने और देखभाल करने के बाद बछड़े का बुखार और हालत कुछ हद तक सुधरती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस पहल की सराहना की। जानकारी लेने पर युवक ने बताया कि उसे भी गौ माता से लगाव है। उसने कहा कि हम सभी इंसान हैं और गाय के दूध से ही लोग अपने जीवन का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए उनकी सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है। युवक की इस पहल ने लोगों के बीच आपसी सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। स्थानीय लोगोंका कहना है कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
    1
    बीमार बछड़े की मदद को आगे आया युवक, पेश की इंसानियत की मिसाल, लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहे के पास उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली जब एक गंभीर रूप से बीमार गाय के बछड़े की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए। सड़क किनारे पड़े बछड़े की हालत काफी खराब थी और आसपास मौजूद लोग उसके उपचार के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक भी वहां पहुंचा और बिना किसी भेदभाव के बछड़े की सेवा में जुट गया। युवक ने बछड़े के लिए दवाइयां और पानी की व्यवस्था की तथा उसे नहलाकर उसकी देखभाल की। बताया जा रहा है कि पानी से नहलाने और देखभाल करने के बाद बछड़े का बुखार और हालत कुछ हद तक सुधरती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस पहल की सराहना की। जानकारी लेने पर युवक ने बताया कि उसे भी गौ माता से लगाव है। उसने कहा कि हम सभी इंसान हैं और गाय के दूध से ही लोग अपने जीवन का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए उनकी सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है। युवक की इस पहल ने लोगों के बीच आपसी सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। स्थानीय लोगोंका कहना है कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई पर लोगों का तंज: "नोटबंदी, घरबंदी के बाद अब गैसबंदी, देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है -“नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो... आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।" इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
    1
    बढ़ती महंगाई पर लोगों का तंज: "नोटबंदी, घरबंदी के बाद अब गैसबंदी, देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है -“नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो... आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।" इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है।
    1
    लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहे के पास उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली जब एक गंभीर रूप से बीमार गाय के बछड़े की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए। सड़क किनारे पड़े बछड़े की हालत काफी खराब थी और आसपास मौजूद लोग उसके उपचार के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक भी वहां पहुंचा और बिना किसी भेदभाव के बछड़े की सेवा में जुट गया। युवक ने बछड़े के लिए दवाइयां और पानी की व्यवस्था की तथा उसे नहलाकर उसकी देखभाल की। बताया जा रहा है कि पानी से नहलाने और देखभाल करने के बाद बछड़े का बुखार और हालत कुछ हद तक सुधरती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस पहल की सराहना की। जानकारी लेने पर युवक ने बताया कि उसे भी गौ माता से लगाव है। उसने कहा कि हम सभी इंसान हैं और गाय के दूध से ही लोग अपने जीवन का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए उनकी सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है। युवक की इस पहल ने लोगों के बीच आपसी सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहे के पास उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली जब एक गंभीर रूप से बीमार गाय के बछड़े की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए। सड़क किनारे पड़े बछड़े की हालत काफी खराब थी और आसपास मौजूद लोग उसके उपचार के लिए प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान एक मुस्लिम युवक भी वहां पहुंचा और बिना किसी भेदभाव के बछड़े की सेवा में जुट गया। युवक ने बछड़े के लिए दवाइयां और पानी की व्यवस्था की तथा उसे नहलाकर उसकी देखभाल की। बताया जा रहा है कि पानी से नहलाने और देखभाल करने के बाद बछड़े का बुखार और हालत कुछ हद तक सुधरती नजर आई।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस पहल की सराहना की। जानकारी लेने पर युवक ने बताया कि उसे भी गौ माता से लगाव है। उसने कहा कि हम सभी इंसान हैं और गाय के दूध से ही लोग अपने जीवन का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए उनकी सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है।
युवक की इस पहल ने लोगों के बीच आपसी सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.