logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत में गरजी योगी सरकार! प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां। पीलीभीत में प्रदेश सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आज भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शिरकत की और एक प्रेस वार्ता के जरिए सरकार की बड़ी उपलब्धियों का ब्योरा जनता के सामने रखा।

1 hr ago
user_यूपी समाचार
यूपी समाचार
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पीलीभीत में गरजी योगी सरकार! प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां। पीलीभीत में प्रदेश सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आज भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शिरकत की और एक प्रेस वार्ता के जरिए सरकार की बड़ी उपलब्धियों का ब्योरा जनता के सामने रखा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बच्चों के लिए खुशखबरी! 🎉 बीसलपुर में बचपन प्ले स्कूल द्वारा ‘Kids Fun Fest’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खास फेस्ट में बच्चों और अभिभावकों के लिए ढेर सारी मस्ती, गेम्स, डांस, सिंगिंग और लकी ड्रॉ जैसी शानदार गतिविधियां रखी गई हैं। 📅 तारीख: 27 मार्च ⏰ समय: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक 📍 स्थान: Bachpan Play School, मोह. बकतावरलाल, लक्षीराम स्कूल के पास, बीसलपुर (पीलीभीत) 👉 सबसे खास बात — एंट्री बिल्कुल फ्री है! तो देर किस बात की, अपने बच्चों के साथ जरूर पहुंचें और इस मजेदार फेस्ट का हिस्सा बनें। 📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7417957926, 8077934665, 8755241524 #news #viral #reels #KidsFunFest #Bisalpur #Pilibhit #BachpanPlaySchool #FunEvent #FreeEntry #KidsEvent #FamilyFun
    1
    बच्चों के लिए खुशखबरी! 🎉
बीसलपुर में बचपन प्ले स्कूल द्वारा ‘Kids Fun Fest’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खास फेस्ट में बच्चों और अभिभावकों के लिए ढेर सारी मस्ती, गेम्स, डांस, सिंगिंग और लकी ड्रॉ जैसी शानदार गतिविधियां रखी गई हैं।
📅 तारीख: 27 मार्च
⏰ समय: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक
📍 स्थान: Bachpan Play School, मोह. बकतावरलाल, लक्षीराम स्कूल के पास, बीसलपुर (पीलीभीत)
👉 सबसे खास बात — एंट्री बिल्कुल फ्री है!
तो देर किस बात की, अपने बच्चों के साथ जरूर पहुंचें और इस मजेदार फेस्ट का हिस्सा बनें।
📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
7417957926, 8077934665, 8755241524
#news #viral #reels #KidsFunFest #Bisalpur #Pilibhit #BachpanPlaySchool #FunEvent #FreeEntry #KidsEvent #FamilyFun
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के साथ सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौंवे दिन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जबाब दिए।
    1
    प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के साथ सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौंवे दिन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जबाब दिए।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला बरेली क्षेत्र भुता रामनवमी मेले में हलवा-चना प्रसाद वितरण। राम सिंह की टीम ने डडिया नवाजिश अली में किया आयोजन।
    3
    जिला बरेली क्षेत्र भुता रामनवमी मेले में हलवा-चना प्रसाद वितरण। 
राम सिंह की टीम ने डडिया नवाजिश अली में किया आयोजन।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र के खटेली गांव में एक खेत से महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना था और खुले में पड़े रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू की। बाद में मृतका की पहचान 55 वर्षीय गंगा देवी, निवासी ग्राम मिलक गौटिया के रूप में हुई। उनकी शिनाख्त उनके भतीजे राजेश ने की। परिजनों ने बताया कि गंगा देवी करीब 10 दिनों से लापता थीं। ग्रामीणों के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर थीं और अक्सर रात में सड़कों पर भटकती देखी जाती थीं। उनके पति रामदास का पहले ही निधन हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंदर कुमार ने पुष्टि की कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र के खटेली गांव में एक खेत से महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची  और जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर रविंदर कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना था और खुले में पड़े रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू की। बाद में मृतका की पहचान 55 वर्षीय गंगा देवी, निवासी ग्राम मिलक गौटिया के रूप में हुई। उनकी शिनाख्त उनके भतीजे राजेश ने की।
परिजनों ने बताया कि गंगा देवी करीब 10 दिनों से लापता थीं। ग्रामीणों के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर थीं और अक्सर रात में सड़कों पर भटकती देखी जाती थीं। उनके पति रामदास का पहले ही निधन हो चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंदर कुमार ने पुष्टि की कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति-1 मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण द्वारा नवनिर्माण कार्यक्रम के समापन समारोह में किया गया प्रतिभाग नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विकास कार्यों, नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी ने नवनिर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का किया विमोचन मा0 राज्यमंत्री/प्रभारीे प्रभारी मंत्री, जनप्रनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, खिलाडियों, आईटीआई, कौशल विकास, कृषि विभाग, एनआरएलएम, बालसेवा योजना, आयुमान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित पीलीभीत सूचना विभाग 26 मार्च 2026/प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री बलदेव सिंह औलख, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, मा0 विधायक बीसलपुर विवेक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। सेवायोजन, कौशल विकास मिशन एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग का संयुक्त आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री जी, जिलाध्यक्ष, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी ने नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवनिर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया। मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 05 लाख तक ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है। जनपद के 1400 बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार स्थापित करने बैंक से लोन दिया गया है। जिससे की जनपद के बेरोजगार को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के कायाकल्प से लेकर प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य का किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिन से मा0 मुख्यमंत्री जी नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिन तक सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही बासमती चावल अनुसंधान का स्थापित किया जायेगा तथा एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद को बाॅसुरी उद्योग को बढ़ावा दिया गया, आज जनपद की बाॅसुरी देश व विदेशों तक भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक व्यंजन योजना में जनपद से लौज को चुना गया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पीलीभीत में पर्यटन का बढ़ावा दिया है, जिससे कि यहां के लोगों को यहीं रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उददेश्य लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोग लाभ लें और अपने आपको व समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऐं। प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ नया सीखें, नया उद्योग स्थापित कर अपनी आय में वृद्वि करने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नौ दिन लोगों को कार्यक्रम में सरकार की नीतियों/योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बाल सेवायोजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के अन्त में मा0 मंत्री जी व जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को 10 ट्राइसाईकिल, 02 जोड़ी बैसाखी, 03 व्हीलचेयर, 03 श्रवणयंत्र, 03 लैप्रोसी किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बालसेवा योजना, अप्रेन्टिस, कौशल विकास मिशन, एनआरएलएम की समूह सखी, आजीविका सखी, पशुपालन के लाभार्थी, आयुमान भारत योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूहों के लाभाथियों एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान लाभार्थियों को डेमो चेक देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग प्रदर्शनी, मिशन शक्ति द्वारा स्टाल लगाए गए। मा0 मंत्री जी, जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पत्रकार बंधु, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    प्रेस विज्ञप्ति-1
मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण द्वारा नवनिर्माण कार्यक्रम के समापन समारोह में किया गया प्रतिभाग
नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विकास कार्यों, नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी ने नवनिर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का किया विमोचन
मा0 राज्यमंत्री/प्रभारीे प्रभारी मंत्री, जनप्रनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, खिलाडियों, आईटीआई, कौशल विकास, कृषि विभाग, एनआरएलएम, बालसेवा योजना, आयुमान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पीलीभीत सूचना विभाग 26 मार्च 2026/प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री बलदेव सिंह औलख, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, मा0 विधायक बीसलपुर विवेक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। सेवायोजन, कौशल विकास मिशन एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग का संयुक्त आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री जी, जिलाध्यक्ष, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी ने नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवनिर्माण के नौ वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया।
मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 05 लाख तक ब्याज मुक्त लोन दिया जा रहा है। जनपद के 1400 बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार स्थापित करने बैंक से लोन दिया गया है। जिससे की जनपद के बेरोजगार को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के कायाकल्प से लेकर प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य का किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिन से मा0 मुख्यमंत्री जी नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिन तक सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही बासमती चावल अनुसंधान का स्थापित किया जायेगा तथा एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद को बाॅसुरी उद्योग को बढ़ावा दिया गया, आज जनपद की बाॅसुरी देश व विदेशों तक भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक व्यंजन योजना में जनपद से लौज को चुना गया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पीलीभीत में पर्यटन का बढ़ावा दिया है, जिससे कि यहां के लोगों को यहीं रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उददेश्य लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोग लाभ लें और अपने आपको व समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऐं। प्रत्येक व्यक्ति कुछ न कुछ नया सीखें, नया उद्योग स्थापित कर अपनी आय में वृद्वि करने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नौ दिन लोगों को कार्यक्रम में सरकार की नीतियों/योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बाल सेवायोजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को सशक्त बनाना है।  
कार्यक्रम के अन्त में मा0 मंत्री जी व जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को 10 ट्राइसाईकिल, 02 जोड़ी बैसाखी, 03 व्हीलचेयर, 03 श्रवणयंत्र, 03 लैप्रोसी किट का वितरण किया।  इस दौरान उन्होंने बालसेवा योजना, अप्रेन्टिस, कौशल विकास मिशन, एनआरएलएम की समूह सखी, आजीविका सखी, पशुपालन के लाभार्थी, आयुमान भारत योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूहों के लाभाथियों एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान लाभार्थियों को डेमो चेक देकर सम्मानित किया। 
प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग प्रदर्शनी, मिशन शक्ति द्वारा स्टाल लगाए गए। मा0 मंत्री जी, जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। 
कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पत्रकार बंधु, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.