निरसा चिरकुंडा वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। घर पूरी तरह बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 मार्च की सुबह जब प्रवीण चौधरी अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी गायब थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली है। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
निरसा चिरकुंडा वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये
की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। घर पूरी तरह बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का
ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 मार्च की सुबह जब प्रवीण चौधरी अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी गायब थे। अनुमान
लगाया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली है। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की
पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
- निरसा के भलजोड़िया में गुप्ता स्वीट्स एंड आईस पार्लर का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।1
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। घर पूरी तरह बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 मार्च की सुबह जब प्रवीण चौधरी अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी गायब थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली है। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।5
- नयन मोदक की रिपोर्ट झारखंड के Ranchi Junction railway station पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही लगभग 25,000 वोल्ट की हाईटेंशन ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। तार से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घायल युवक का नाम मास्को उरांव (लगभग 28 वर्ष) बताया गया है। उसे तुरंत रेलवे और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार उसके करीब 60% शरीर पर गंभीर जलन हुई है। बताया जा रहा है कि युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन की छत पर कूद गया। इसके बाद वह सीधे ऊपर की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और आत्महत्या की कोशिश की आशंका भी जताई जा रही है। रेलवे की ओवरहेड लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट बिजली होती है। ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक है और रेलवे कानून के तहत अपराध भी है।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Tahalka आवाज़7
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झरिया क्षेत्र में एलपीजी गैस की भारी किल्लत ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बस्ताकोला रेस्क्यू के पास धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग पर सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। पिछले तीन से चार दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान लोग सुबह-सुबह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें हर दिन निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।1
- निरसा प्रखंड क्षेत्र के कंचनडीह स्थित ठाकुर कुल्ही सिंह टोला में नव निर्मित विवाह मंडप भवन का आज विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया।1