Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया
News Seva India
डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया
More news from बिहार and nearby areas
- सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया वीडियो बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, SP ने किया निलंबित पश्चिम चंपारण के साठी थाना की एक महिला सिपाही को सोशल मीडिया पर सरकारी हथियार के साथ सिविल ड्रेस में वीडियो बनाकर प्रसारित करना भारी पड़ गया। मामला पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का सरकारी हथियार के साथ वीडियो प्रसारित हुआ था। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पश्चिम चंपारण, बेतिया से कराई गई। जांच के दौरान सामने आया कि महिला सिपाही ने बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरती। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण ने तत्काल प्रभाव से महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर निर्धारित नियमों और विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में सोशल मीडिया से जुड़े नियमों के उल्लंघन या किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई ने पुलिस महकमे में नियमों के पालन को लेकर सख्त संदेश दिया है।1
- आज नगर निगम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 29 September. स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" वक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर बेतिया की महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। 29.09.2026.1
- मझौलिया पुलिस ने 67 किलो 930 ग्राम गांजा किया बरामद, बोलेरो चालक गिरफ्तार।। मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बखरिया-करमवा सड़क पर लाल सरैया दलित बस्ती के समीप एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन की तलाशी के दौरान चार पैकेट में कुल 67 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातो की जानकारी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि पुलिस के बरामद बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-3PA-2412 है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करीमुल्ला, पिता नबी हसन, निवासी पंचमेवा, थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बखरिया-करमवा मार्ग पर निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए बेतिया न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मामले में पुलिस बरामद गांजा के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।3
- गंडक नदी के तेज बहाव में चंपारण तटबंध में टूटाव, बाढ़ का खतरा बढ़ा बगहा पुलिस जिला गंडक नदी के तेज बहाव में चंपारण तटबंध में टूटाव, बाढ़ का खतरा बढ़ा बगहा पुलिस जिला1
- रात के अंधेरे में उम्मीद की एक किरण बनकर... बेदूपार राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर जरूरी खाद्य सामग्री व कपड़े वितरित किए गए। संकट कितना भी बड़ा हो, सेवा का संकल्प कभी नहीं रुकेगा। गोपेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष - किसान मोर्चा, कुशीनगर, INDJP #Kushinagar #FloodRelief #TamkuhiRaj #JanSeva #BeduparReliefCamp #SamajSeva #UttarPradesh #FloodReliefCamp #HumanityFirst #UPFlood #INDJP #KisanMorcha #SocialService #HelpingHands #ViralVideo #TrendingNow1
- मीरगंज स्थित हथुआ जंक्शन की समस्याओं को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज नागरिक अधिकार मंच के संयोजक व वार्ड पार्षद सोनू सोनी के नेतृत्व में युवाओं ने हथुआ जंक्शन की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने रेलवे से जुड़ी आठ प्रमुख मांगों को उठाते हुए ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं और समय-सारिणी में सुधार की मांग की। सोनू सोनी ने कहा कि जंक्शन क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए लंबित समस्याओं का समाधान जरूरी है। उन्होंने लोगों से मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह के निर्देश के आलोक में बड़े जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार। 29 September. बेतिया अनुमंडल तथा बगहा अनुमंडल में राशन तथा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। 29.09.2026.1
- फुलियाखांड़ में टूटा चंपारण तटबंध, नौतन के एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा! नौतन में बाढ़ का तांडव जारी है। सोमवार की देर रात करीब दो बजे शिवराजपुर के समीप फुलियाखांड़ के पास चंपारण तटबंध करीब 50 फीट तक टूट गया, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से शिवराजपुर समेत आसपास के कई गांवों में घुसने लगा है। तटबंध टूटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज है कि देखते ही देखते गांव के चारों तरफ पानी फैलने लगा। हालात बिगड़ते देख ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। वहीं, तटबंध टूटने की सूचना के बाद प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राहत और बचाव कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इधर, मंगलपुर से शिवराजपुर के बीच तटबंध पर भी खतरा मंडरा रहा है। करीब आधा दर्जन स्थानों पर बांध के नीचे से पानी के रिसाव की सूचना है, जिसके बाद वहां निगरानी शुरू कर दी गई है। वहीं, दो जगहों पर तटबंध के ऊपर से भी पानी चढ़ गया है। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों की नजर लगातार नदी और तटबंध के जलस्तर पर बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पानी का दबाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो नौतन के कितने और गांव बाढ़ की चपेट में आएंगे?1
- तमकुहीराज क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सेवा में निरंतर समर्पित। आज बेदूपार इंटर कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। इस संकट की घड़ी में हम अपने क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। आप सभी समर्थ साथियों से विनम्र अपील है कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। — मृगेंद्र भारद्वाज (सुपुत्र: श्री गोपेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष - किसान मोर्चा, कुशीनगर, INDJP) #Kushinagar #TamkuhiRaj #FloodRelief #JanSeva #SamajSeva #UttarPradesh #FloodReliefCamp #INDJP #KisanMorcha #HumanityFirst #SocialWork #UPNews #TrendingNow #FacebookReels #ViralVideo1