रानी अवंती बाई लोधी की जन्मजयंती पर 16 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, प्रतिभावों का मंच से होगा सम्मान दमोह वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्मजयंती के अवसर पर 16 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज बुधवार दोपहर 1 बजे जटाशंकर स्थित राज्यमंत्री लखन पटेल के निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से भाव सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी, सिद्धार्थ मलैया और जिला पंचायत सदस्य साहिल चंदन सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 16 अगस्त को तहसील ग्राउंड में एकत्रीकरण के बाद शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद जटाशंकर स्थित रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि शहीदों ने किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मंच के मध्यम से सामाजिक समरसता को लेकर विभिन्न रंगारंग आयोजन भी संपन्न होंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

- Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं चैट हुआ वॉयरल1
- मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।1
- जबेरा में हुई भव्य तिरंगा यात्रा राज्य मंत्री माननीय धर्मेंद्र सिंह तिरंगा यात्रा मैं शामिल जबेरा में हुई भव्य तिरंगा यात्रा राज्य मंत्री माननीय धर्मेंद्र सिंह तिरंगा यात्रा मैं शामिल होकर देशभक्ति और महापुरुषों के नारे लगाए आजादी हमें बड़े ही संघर्ष के साथ मिला है हम अपनी आजादी को याद रखेंगे घर-घर तिरंगा लहरा कर आजादी महोत्सव मनाएंगे!1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाद अपडेट | दमोह 🐃 भैंसों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर भैंसों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद की गई कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए, जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। 🚨 फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और ग्रामीणों से बातचीत जारी है। 📍 स्थान: तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड, तेजगढ़ थाना क्षेत्र 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ संवाद अपडेट #BreakingNews #संवादअपडेट #तेजगढ़ #तेंदूखेड़ा #जबलपुररोड #दमोह #DamohNews #चक्काजाम #ग्रामीणोंकाविरोध #RoadAccident1
- 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*3
- फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान शासकीय हाई स्कूल रुपझिर विकासखंड शाहनगर जिला पन्ना का मामला फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान1
- स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोहbआज बुधवार दोपहर 12 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों का विरोध किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़े हुए बिलों से महिलाएं और किसान परेशान हैं। एक महिला ने कहा "सरकार लाडली बहना को 1500 रुपये दे रही है, लेकिन उससे ज्यादा बिजली बिल आ रहा है, घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, धरातल पर नहीं दिखतीं। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग खपत के अनुसार बिल दे और स्मार्ट मीटर की मनमानी पर रोक लगे। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, ओबीसी महासभा के राकेश सेन, मनीष अहिरवाल, दीपक अहिरवाल, सहदेव अहिरवाल, उत्तम अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- तेजगढ -गैस एजेंसी की गाड़ी तीन भैसों मौत तीन घायल ग्रामीण किया जाम पुलिस समझाय पर खुला जाम1