logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।

12 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं चैट हुआ वॉयरल
    1
    Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं 
Dr. Mohan Yadav दी मंत्री लखन पटेल बधाई जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
चैट हुआ वॉयरल
    user_AAJ EK SACH NEWS
    AAJ EK SACH NEWS
    Damoh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया। यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।
    1
    मुस्लिम समाज ने किया यादव महासभा और जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत, कौमी एकता की मिशाल कायम
दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित महाराजा पैलेस में बुधवार शाम मुस्लिम इस्तकबाल कमेटी दमोह के तत्वावधान में यादव समाज एवं जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं यादव महासभा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
मुस्लिम समाज की ओर से अमजद डायमंड, आजम खान, मुख्तार जाफरी, नईम भऊआ सहित टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित अधिवक्ता मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह और सचिव बसंत खरे सहित जिला यादव महासभा की ओर से पवन यादव, मुकेश यादव और संदीप यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि दमोह जिले में मुस्लिम समुदाय की यह विशेष परंपरा रही है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के लोगों की नई कार्यकारिणी बनने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक और धार्मिक मतभेदों को दूर कर आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया।
यादव महासभा की ओर से पवन यादव ने कहा कि यादव समाज और मुस्लिम समाज का सदियों पुराना नाता है। दोनों समाज हमेशा एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दमोह की कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भले ही कई बार मतभेद और कटुता की परिस्थितियां बनती हों, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमेशा सभी वर्गों और संप्रदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है।
समारोह में विभिन्न सामाजिक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाद अपडेट | दमोह 🐃 भैंसों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर भैंसों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद की गई कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए, जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। 🚨 फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और ग्रामीणों से बातचीत जारी है। 📍 स्थान: तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड, तेजगढ़ थाना क्षेत्र 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ संवाद अपडेट #BreakingNews #संवादअपडेट #तेजगढ़ #तेंदूखेड़ा #जबलपुररोड #दमोह #DamohNews #चक्काजाम #ग्रामीणोंकाविरोध #RoadAccident
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाद अपडेट | दमोह

🐃 भैंसों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर भैंसों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद की गई कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए, जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
🚨 फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और ग्रामीणों से बातचीत जारी है।
📍 स्थान: तेंदूखेड़ा-जबलपुर रोड, तेजगढ़ थाना क्षेत्र
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ संवाद अपडेट
#BreakingNews #संवादअपडेट #तेजगढ़ #तेंदूखेड़ा #जबलपुररोड #दमोह #DamohNews #चक्काजाम #ग्रामीणोंकाविरोध #RoadAccident
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    3
    15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राज्यसभा विधानसभा ओबीसी वर्ग को आरक्षण जिसकी जितनी संख्या उतना आरक्षण मिलना चाहिए एससी एसटी के लोगों को भी
    1
    राज्यसभा विधानसभा ओबीसी वर्ग को आरक्षण जिसकी जितनी संख्या उतना आरक्षण मिलना चाहिए एससी एसटी के लोगों को भी
    user_Javahar raidas
    Javahar raidas
    Farmer बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोहbआज बुधवार दोपहर 12 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों का विरोध किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़े हुए बिलों से महिलाएं और किसान परेशान हैं। एक महिला ने कहा "सरकार लाडली बहना को 1500 रुपये दे रही है, लेकिन उससे ज्यादा बिजली बिल आ रहा है, घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, धरातल पर नहीं दिखतीं। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग खपत के अनुसार बिल दे और स्मार्ट मीटर की मनमानी पर रोक लगे। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, ओबीसी महासभा के राकेश सेन, मनीष अहिरवाल, दीपक अहिरवाल, सहदेव अहिरवाल, उत्तम अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दमोहbआज बुधवार दोपहर 12 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों का विरोध किया।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़े हुए बिलों से महिलाएं और किसान परेशान हैं। एक महिला ने कहा "सरकार लाडली बहना को 1500 रुपये दे रही है, लेकिन उससे ज्यादा बिजली बिल आ रहा है, घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव ने कहा कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, धरातल पर नहीं दिखतीं। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग खपत के अनुसार बिल दे और स्मार्ट मीटर की मनमानी पर रोक लगे। 
ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, ओबीसी महासभा के राकेश सेन, मनीष अहिरवाल, दीपक अहिरवाल, सहदेव अहिरवाल, उत्तम अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है! इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    1
    अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को
24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी  बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है!               इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.