रटलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त झालावाड़ जिले की रटलाई थाना police ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1440 पव्वे देशी शराब, 96 पव्वे अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नसीराबाद की ओर से एक कार में अवैध शराब गांव गाड़ागांव की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। कार में सवार भूरालाल मीणा निवासी बोरखेड़ी और पंकज माली निवासी रटलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थानाधिकारी लोकेश मीणा के नेतृत्व में की गई।
रटलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त झालावाड़ जिले की रटलाई थाना police ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1440 पव्वे देशी शराब, 96 पव्वे अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नसीराबाद की ओर से एक कार में अवैध शराब गांव गाड़ागांव की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। कार में सवार भूरालाल मीणा निवासी बोरखेड़ी और पंकज माली निवासी रटलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थानाधिकारी लोकेश मीणा के नेतृत्व में की गई।
- रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 7 लाख 60 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब और तस्करी में शामिल एक क्रेटा कार जब्त की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।1
- बकानी :- लकड़ियों के अवैध परिवहन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्यवाही बकानी :- लकड़ियों के अवैध परिवहन के विरुद्ध वन विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई इस दौरान क्षेत्र मे हो रहे पेड़ो की कटाई को रोकने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बकानी वन विभाग द्वारा रविवार सुबह क्षेत्र मे गश्ती दल वन मंडल बकानी एवं झालावाड़ द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए 5 ट्रैक्टर लकड़ी से भरे हुए जब्त कर रेंज कार्यालय बकानी मे लाकर खडे कर राजस्थान वन अधिनियम 1952 के तहत के तहत कार्यवाही की गई2
- नकाब पॉश बदमाशों ने बंधक बनाकर मकान मालिक को लूटा,तीन बदमाशों ने मकान कि दीवार को फांद कर घर में कोहराम मचाया छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी कस्बे में अपराधियों के होंसले बुलंद, नशेड़ी कर रहे मौज। पति-पत्नी को बंधक बनाकर जान से मारने कि दी धमकी। चिल्लाने लगे तो गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया। परिवार में दो नाबालिग लड़कीयां व एक दो महीने का बच्चा भी था मोजूद, चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ। मजदूर व्यक्ति , जिसके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी,मात्र मज़दूरी,ना ज़मीन, ना सहारा,घर में चूल्हा नहीं जला, नन्ने मुन्ने बच्चे बिलखते हुए, मोहल्ले के लोग समझते रहे, आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वही बदमाशों के होंसले बुलंद,आए दिन चोरों कि हो रहीं चांदी। हरनावदाशाहजी ज कस्बे में दहशत का माहौल पैदा हो गया है । कस्बे के लोगों में भारी रोष, पुलिस जल्द करें खुलासा अन्यथा कस्बा बंद कर किया जाएगा चक्का जाम, कस्बे में चोरी गई बाइके आज तक पुलिस कि पहुंच सें काफी दूर। समय रहते पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। कस्बे के लोगों ने बताया कि थानाधिकारी ने आज तक कस्बे में घूम कर नहीं देखा, उन्हें तो आज तक गली-मोहल्लों कि भी जानकारी नहीं है, पुलिस अधिकारी का अपराधियों पर नहीं है अंकुश। कस्बे में दिनों दिन अपराध बढ़ता जा रहा,सी एल जी मेम्बर्स हमेशा मीटिंग में कहीं समस्या बताते आए मगर आज तक नहीं दिया गया ध्यान।3
- Post by Sanjay Kumar yati1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए बीती रात को पुराने थाने के पीछे कुशवाह मोहल्ले के समीप अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर तलवार की नोंक पर लूट की। विरोध करने पर दम्पति के साथ मारपीट भी की और करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के जेवरात लूट कर ले गए। पीड़ित गोलू लोधा ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रात को सोए हुए थे । करीब डेढ़ बजे ऊपर छत के रास्ते से तीन बदमाश नीचे आए जिनमें एक के हाथ में तलवार, एक के पास लोहे का सरिया व तीसरे के दोनों हाथों में पत्थर ले रखे थे। उन्होंने आंगन में सो रहे दम्पति पर हमला बोलते हुए पहले तो मोबाइल कब्जे में किया। उसके बाद घरवालों को बंधक बनाते हुए उनके पास सो रहे मासूम बच्चे पर तलवार लगाकर बच्चे को मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र निकलवाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश लूटेरों ने उसके बाद उनके कमरे में रखे बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखी चांदी की कनकती समेत अन्य जेवर लूटकर मुख्य दरवाजे से होकर फरार हो गए। इस दौरान दो अन्य उनके साथी बाइक लेकर बाहर खडे हुए थे। मेहनत मज़दूरी करने वाले पीड़ित ने बताया कि उसके ढाई लाख रुपए से ज्यादा की लूट हुई है। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लूट की घटना से लोगों में रोष- कस्बे में बीती रात हुई लूट की घटना के बाद लोग सकते में आ गए और रोष जताया। लोगों का कहना है कि कस्बे में प्रभावी पुलिस गश्त नही होने से चोर बदमाश सक्रिय होने लगे हैं। इससे तीन दिन पहले भी मुख्य बाजार स्थित सूने मकान में घुस कर चोरों ने पूरे घर की तलाशी ले ली। मकान मालिक गगन नाटाणी ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने अंदर के ताले तोड डाले लेकिन कुछ हाथ नही लगा। कस्बे में इससे पहले भी चोरी की छिटपुट घटनाएं सामने आई है।4
- Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod1
- अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, शिक्षा के प्रति जागरूकता का उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी छीपाबडौद में आयोजित अभिभावक गोष्ठी अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अभिभावकों की प्रभावशाली उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय पर हरिसिंह गोचर द्वारा विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आह्वान किया। गोष्ठी में बच्चों की प्रगति, अनुशासन, अध्ययन पद्धति एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता मिलती रहेगी। यह गोष्ठी निश्चित ही विद्यालय एवं समाज के मध्य सशक्त सेतु का कार्य करेगी।10
- हरनावदाशाहजी.थाना क्षेत्र के कचनारिया खुर्द में अपने भाई के साथ खेल रही 12 साल की आलिया ने सोचा भी नही होगा कि खेल खेलते समय जिसे वो खिलौना समझ रही थी वो खिलोना नही बल्कि असली बंदूक थी जिसने बालिका की जान ही ले ली। बंदूक से बालिका की खोपडी बुरी तरह बिखर गई थी। घटना शुक्रवार दोपहर के समय की है लेकिन पुलिस शाम तक भी कुछ बताने से इनकार करती रही। और सिर्फ संदिग्ध मौत होने एवं मामले में पुलिस की जांच करने का हवाला देती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत के कचनारिया खुर्द गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालिका आलिया पुत्री निजाम मेव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय बालिका अपने 15 वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बालिका के सिर में जा लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आलिया चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। घटना के समय पिता गांव से बाहर थे, जबकि मां घर पर गेहूं साफ कर रही थी और दादी बाहर बैठी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में रखी अवैध टोपीदार बंदूक से यह हादसा हुआ। खेल-खेल में नाबालिग भाई से गोली चल गई, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, घर में अवैध हथियार रखने के मामले में पिता निजाम और हत्या के मामले में बालिका के नाबालिग भाई को डिटेन कर लिया गया है। बालिका के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया , जिसको गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान निकले बंदूक के छर्रे - पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया बंदूक की गोली लगने वाली बात ही सामने आई है। इस दौरान सिर में से बंदूक के छर्रे भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- 🎯8 महीने बाद पलटी कहानी: डिप्टी रेंजर ने विधायक पर लगाए आरोपों को बताया झूठा, वीडियो जारी कर मांगी माफी... 👆चित्र डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा 📍जीरापुर/राजगढ़ (संवाददाता आकाश शर्मा)- वन विभाग के चर्चित प्रकरण में बड़ा मोड़ सामने आया है। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगिरा, जिन्होंने करीब 8 महीने पहले खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उन्हीं आरोपों से पलटते नजर आए हैं। डिप्टी रेंजर सोनगिरा ने एक वीडियो जारी कर स्वीकार किया है कि उन्होंने किसी के बहकावे में आकर विधायक पर झूठे आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने कहा— “मैं माननीय विधायक जी पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।” 👆पुराना वीडियो गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने उस समय जिले में भारी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचा दी थी। डिप्टी रेंजर ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपने साथ दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। अब, 8 महीने बाद आए इस माफीनामे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर यह बयान पहले लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मामले की सच्चाई और उस समय की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। ऐसे में डिप्टी रेंजर का यह नया बयान पूरे प्रकरण को और भी गंभीर बना रहा है। फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।3