Shuru
Apke Nagar Ki App…
Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod
Jagdish Chandra Sharma
Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod
More news from राजस्थान and nearby areas
- नकाब पॉश बदमाशों ने बंधक बनाकर मकान मालिक को लूटा,तीन बदमाशों ने मकान कि दीवार को फांद कर घर में कोहराम मचाया छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी कस्बे में अपराधियों के होंसले बुलंद, नशेड़ी कर रहे मौज। पति-पत्नी को बंधक बनाकर जान से मारने कि दी धमकी। चिल्लाने लगे तो गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया। परिवार में दो नाबालिग लड़कीयां व एक दो महीने का बच्चा भी था मोजूद, चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ। मजदूर व्यक्ति , जिसके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी,मात्र मज़दूरी,ना ज़मीन, ना सहारा,घर में चूल्हा नहीं जला, नन्ने मुन्ने बच्चे बिलखते हुए, मोहल्ले के लोग समझते रहे, आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वही बदमाशों के होंसले बुलंद,आए दिन चोरों कि हो रहीं चांदी। हरनावदाशाहजी ज कस्बे में दहशत का माहौल पैदा हो गया है । कस्बे के लोगों में भारी रोष, पुलिस जल्द करें खुलासा अन्यथा कस्बा बंद कर किया जाएगा चक्का जाम, कस्बे में चोरी गई बाइके आज तक पुलिस कि पहुंच सें काफी दूर। समय रहते पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। कस्बे के लोगों ने बताया कि थानाधिकारी ने आज तक कस्बे में घूम कर नहीं देखा, उन्हें तो आज तक गली-मोहल्लों कि भी जानकारी नहीं है, पुलिस अधिकारी का अपराधियों पर नहीं है अंकुश। कस्बे में दिनों दिन अपराध बढ़ता जा रहा,सी एल जी मेम्बर्स हमेशा मीटिंग में कहीं समस्या बताते आए मगर आज तक नहीं दिया गया ध्यान।3
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए बीती रात को पुराने थाने के पीछे कुशवाह मोहल्ले के समीप अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर तलवार की नोंक पर लूट की। विरोध करने पर दम्पति के साथ मारपीट भी की और करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के जेवरात लूट कर ले गए। पीड़ित गोलू लोधा ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रात को सोए हुए थे । करीब डेढ़ बजे ऊपर छत के रास्ते से तीन बदमाश नीचे आए जिनमें एक के हाथ में तलवार, एक के पास लोहे का सरिया व तीसरे के दोनों हाथों में पत्थर ले रखे थे। उन्होंने आंगन में सो रहे दम्पति पर हमला बोलते हुए पहले तो मोबाइल कब्जे में किया। उसके बाद घरवालों को बंधक बनाते हुए उनके पास सो रहे मासूम बच्चे पर तलवार लगाकर बच्चे को मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र निकलवाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश लूटेरों ने उसके बाद उनके कमरे में रखे बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखी चांदी की कनकती समेत अन्य जेवर लूटकर मुख्य दरवाजे से होकर फरार हो गए। इस दौरान दो अन्य उनके साथी बाइक लेकर बाहर खडे हुए थे। मेहनत मज़दूरी करने वाले पीड़ित ने बताया कि उसके ढाई लाख रुपए से ज्यादा की लूट हुई है। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लूट की घटना से लोगों में रोष- कस्बे में बीती रात हुई लूट की घटना के बाद लोग सकते में आ गए और रोष जताया। लोगों का कहना है कि कस्बे में प्रभावी पुलिस गश्त नही होने से चोर बदमाश सक्रिय होने लगे हैं। इससे तीन दिन पहले भी मुख्य बाजार स्थित सूने मकान में घुस कर चोरों ने पूरे घर की तलाशी ले ली। मकान मालिक गगन नाटाणी ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने अंदर के ताले तोड डाले लेकिन कुछ हाथ नही लगा। कस्बे में इससे पहले भी चोरी की छिटपुट घटनाएं सामने आई है।4
- Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod1
- गुना शहर के भीड़ वाले एरिया विशाल मेगा मार्ट केनरा बैंक के पास भीषण आग लग गई जिसको देख लोगों में अफरा तवरी मच गई बताया यह जा रहा है कि इंदौर का परिवार इस गाड़ी में सफर कर रहा था वापस इंदौर लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना पर पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी घंटा देर से पहुंची टीम ने आग को बुझाया घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और नगर पालिका टीम पहुंची2
- Post by Shivkumar Jogi1
- Post by Hadoti samrat1
- jhalawad Patrika news vitran mananiy bachaye bacche ki Jaan mrut hone ke bad bhi mananiy nahin chhoda bacche ko aisi khabar ke liye hamare Sath Bane Rahe1
- अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, शिक्षा के प्रति जागरूकता का उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी छीपाबडौद में आयोजित अभिभावक गोष्ठी अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अभिभावकों की प्रभावशाली उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय पर हरिसिंह गोचर द्वारा विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आह्वान किया। गोष्ठी में बच्चों की प्रगति, अनुशासन, अध्ययन पद्धति एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता मिलती रहेगी। यह गोष्ठी निश्चित ही विद्यालय एवं समाज के मध्य सशक्त सेतु का कार्य करेगी।10