Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस क्षेत्र अधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने होली के अवसर पर ने सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं होली खुशियों का त्यौहार है रंगों का त्यौहार है आपसी भाईचारे एवं शांति से मन्ये
दैनिकउत्तराखंड24
पुलिस क्षेत्र अधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने होली के अवसर पर ने सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं होली खुशियों का त्यौहार है रंगों का त्यौहार है आपसी भाईचारे एवं शांति से मन्ये
More news from Haridwar and nearby areas
- क्या ईरान भारत पर भी हमला करने वाला है आई समझते हैं देखिए पूरी वीडियो कमेंट करें1
- होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई Haridwar Police की ओर से होली पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ सुरक्षित होली मनाएं। SSP नवनीत सिंह ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होली पर्व को देखते हुए जनपद के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। SSP ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। हरिद्वार पुलिस की अपील हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे होली के पर्व को प्रेम, शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। रंगों का यह त्योहार खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसे अव्यवस्था और विवाद का कारण न बनने दें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। होली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए — इसी कामना के साथ हरिद्वार पुलिस ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।1
- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह के 7 मार्च 2026 को हरिद्वार आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा बैठक की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव गांव बूथ बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज करनवाल ,शोभाराम प्रजापति, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,विकास तिवारी, संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर ,सागर गोयल, अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी,लोकेश पाल, विक्रम भुल्लर, तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार, कैलाश भंडारी, प्रताप प्रधान, रितु ठाकुर, अम्बरीष सैनी,रीता सैनी ,योगेश चौहान आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Bijnor Super News1
- ब्रेकिंग न्यूज़, इराक में लोग US एम्बेसी पर हमला कर रहे हैं।1
- विदेशी जादूगर का जादू किस तरह दिखाया जाता है और भारत वाले किस तरह के जादूगर को पसंद करते हैं कमेंट में बताएं क्या इस जादूगर का तोड़ भारत में भी मौजूद है1
- हरिद्वार में आजकल नमामि गंगे परियोजना के तहत हरिपुर से लेकर जगजीतपुर तक सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है । करीब 35 किलोमीटर लंबे इस काम में लंबा वक्त लगना है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सड़कें गलियां खुदी होने से दिनभर धूल उड़ रही है।कई जगह भराव ठीक से नहीं होने से सड़क बैठ रही हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। विशेषकर हरकी पैड़ी अपररोड़ के व्यस्ततम मार्ग पर श्रद्धालु यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मोटी मोटी रोड़ी डालकर छोड़ दी गई हैं जिनपर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।उधर व्यापार मंडल भी इससे कारोबार प्रभावित होने के कारण रोज ही कार्यदाई एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजीव नैयर ने आरोप लगाया कि विभाग से काम को जिस तरह से करने पर सहमति बनी थी,उस तरह से काम नहीं किया जा रहा है।पूरे शहर को एक साथ खोद दिया गया है और सड़कों को भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने विभाग को चेताया है कि जहां लाईन डाल दी गई है वहां अस्थाई हाट मिक्स सड़क डाली जानी चाहिए, जिससे धूल मिट्टी न उड़े और आवागमन सुगम हो।कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।1
- Post by Dpk Chauhan1