अफजलगढ़ में गुलदार का खूनी हमला, महिला की हालत गंभीर। जनपद बिजनौर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुरलीवाला फॉर्म पर खेत में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय मोमिना निवासी हिदायतपुर टांडा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और शोर मचाकर किसी तरह गुलदार को भगाया। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला को जंगली जानवर के हमले में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार मौजूदगी से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और प्रशासनिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। बिजनौर सुपर न्यूज़ के लिए मोहम्मद कफील की रिपोर्ट।

- Post by Bijnor Super News1
- उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस से ऐसी उम्मीद नही होती क्योंकि वही पर ही उपस्थित रहते है आला अधिकारी जो देते है पुलिस को सुधरने की चेतावनी किन्तु वही की पुलिस नही मानती।1
- Post by Rajkumar Raj1
- स्योहारा में आधी रात Pulse Health Care Center पर पथराव व तोड़फोड़, अज्ञात के खिलाफ तहरीर रिपोर्ट - तनवीर राणा स्योहारा (बिजनौर), 3 मार्च 2026। मोहल्ला नवादा चुंगी, ठाकुरद्वारा रोड मिलकियान क्षेत्र में बीती रात पथराव और तोड़फोड़ की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित अरशद पुत्र खिलाफत हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 मार्च की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ अज्ञात युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और उत्पात मचाया। अरशद के अनुसार, उनके दो मंजिला मकान की निचली मंजिल पर Pulse Health Care Center संचालित है, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। आरोप है कि हमलावरों ने घर और सेंटर पर लगे CCTV कैमरे व बल्ब तोड़ दिए तथा ईंट-पत्थरों से पथराव किया। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक CCTV कैमरा अपने साथ ले जाने की बात कही गई है। घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। थाना स्योहारा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- ने सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं होली खुशियों का त्यौहार है रंगों का त्यौहार है आपसी भाईचारे एवं शांति से मन्ये1
- स्योहारा में देर रात स्वास्थ्य केंद्र पर दबंगों ने हमला बोल दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों ने कैमरों को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 📍 Location: स्योहारा 📰 Channel: UP 20 News1
- “23 फरवरी को भेजा पत्र, अब पत्रकारों पर एफआईआर के कथित आदेश से बवाल”1
- Post by Bijnor Super News1