Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर नगर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेरणा स्थल, तिकोना पार्क में संविधान के शिल्पी, परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने बाबासाहेब के युगांतरकारी विचारों, उनके महान आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और मानव अधिकारों की दिशा में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत एवं पथप्रदर्शक बने हुए हैं। बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Rahul Ratna

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना का झांसा देकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगवाकर वसूली करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।1
- बलरामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला सहित 14 विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- बलरामपुर के कोतवाली देहात इलाके में देर रात दबंगों ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन पीड़ित पक्ष की एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है।1
- उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन दहन' चलाकर ₹3 करोड़ के 171 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए। श्रावस्ती जिले के विभिन्न थानों से जुड़े इन ड्रग्स को बलरामपुर की चीनी मिल के इन्सिनरेटर में जलाकर खाक किया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से थानों में जमा चरस, गांजा और नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों का निपटारा हुआ है।4
- लखनऊ विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रा पर आधी रात को मिलने का दबाव बनाने और परीक्षा पेपर लीक का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर ने छात्रा को 'डार्लिंग' कहकर बुलाया, जिसकी रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अब पेपर लीक के दावे की भी जांच कर रही है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।2
- गोंडा के कटरा बाजार पावर हाउस पर लापरवाही का आरोप है, जहाँ रामापुर फीडर को दिनभर में सिर्फ 10 घंटे बिजली मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल चुकाने वाले भी कटौती से परेशान हैं, जबकि बकायादारों की बिजली नहीं काटी जा रही है। इससे क्षेत्र में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।2
- बहाराईच में आज महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। सुहागिनों ने वटवृक्ष के चारों ओर फेरे लगाकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। यह पारंपरिक पर्व क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया।1
- बलरामपुर के गोल्हीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह महिलाओं के झगड़े को शांत कराने पहुंचा था, तभी उसे लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।1