क्यों प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है? क्यों आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है? और कब तक निर्दोष लोग इस नाकामी की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे! गरिमा मेहरा दसोनी!!! देहरादून ही नहीं, पूरे उत्तराखंड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ना पुलिस अभिरक्षा में व्यक्ति सुरक्षित है, ना मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग, ना महिलाएं, ना नारी निकेतन में संवासिनियां, ना कॉलेज के छात्र, ना पत्रकार और ना ही देश की सेवा कर चुके सैन्य अधिकारी आखिर सुरक्षित है कौन! आज सुबह रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई हत्या ने यह साफ कर दिया है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। दो गुटों की आपसी रंजिश में हुई क्रॉस फायरिंग में एक निर्दोष पूर्व सैन्य अधिकारी की जान चली जाती है! यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी का जीता-जागता प्रमाण है यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी का। गरिमा ने कहा कि देहरादून, जो कभी शांत और सुरक्षित शहर माना जाता था, आज अपराध की राजधानी बनता जा रहा है। कहीं चापड़ से गला रेतकर हत्याएं हो रही हैं, कहीं जंगलों में बोरों में लाशें मिल रही हैं, पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, पुलिस कस्टडी में मौतें हो रही हैं — क्या यही है सरकार की कानून व्यवस्था! नानकमत्ता में पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग महिला की मौत हो या रायपुर थाने में पीआरडी जवान की संदिग्ध आत्महत्या हर घटना सरकार की संवेदनहीनता और लापरवाही को उजागर करती है। और जब सरकार की नाकामी सामने आ रही है, तो जिम्मेदारी लेने के बजाय सत्ता पक्ष के लोग ही व्यवस्थाओं में कमी की बात कर रहे हैं। गरिमा ने कहा कि पिछले 9 साल से प्रदेश में प्रचंड बहुमत और ट्रिपल इंजन की सरकार भाजपा की है! कैबिनेट मंत्री के परिवार के लोग यदि व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं तो व्यवस्थाएं बदलने की जिम्मेदारी किसके ऊपर थी! इन व्यवस्थाओं को सुधारने की जिम्मेदारी किसकी थी! गरिमा ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता डर और असुरक्षा के माहौल में जी रही है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। धामी सरकार को जवाब देना होगा!

- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- देहरादून का पॉश इलाका वसंत विहार उस समय थर्रा उठा जब इंदिरा नगर मार्ग पर चार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया और घटना के बाद बिना किसी खौफ के मौके से फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आपातकालीन सेवाओं (पुलिस 112 और एम्बुलेंस) को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं पहुँची। अंततः, मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी प्रयासों से अस्पताल पहुँचाया। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- 🔥 PRIME LOCATION PLOT FOR SALE – BALLUPUR CHOWK, DEHRADUN 🔥 📐 Total Area: 187 Gaj 📍 Main Road se sirf 50 Meter 📍 Ballupur Chowk se sirf 500 Meter ✅ Premium Residential Location ✅ Peaceful & Developed Area ✅ Ready to Build Plot ✅ Perfect for Dream Home / Investment 📌 NEARBY DISTANCES: 🏥 Hospital – 1-2 Km 🎓 Colleges & Schools – Within 1 Km 🏫 Army School / English Medium Schools – Nearby 🕒 Clock Tower – 4 Km approx 🚌 ISBT – 6 Km approx 🛣 Rajpur Road – 3 Km approx 🌄 Sahastradhara – 8 Km approx ✈️ Jolly Grant Airport – 28 Km approx 💰 Best Investment Opportunity in Dehradun! 🚨 Aisi location dobara milna mushkil hai! 📲 WhatsApp (First Priority): 8475834020 📞 Call: 9528242511 📞 8077606460 🔥 Dehradun plot for sale, Ballupur Chowk plot, property in Dehradun, residential plot Dehradun, land for sale Uttarakhand, Dehradun investment property, prime location plot, cheap plot Dehradun, real estate Dehradun, best property deal Dehradun, Ballupur property, Uttarakhand property dealer 🔥 #DehradunProperty #BallupurChowk #PlotForSale #RealEstateIndia #InvestmentOpportunity #DreamHome #DehradunRealEstate #PropertyDealer #UttarakhandProperty #LandForSale #PrimeLocation #PropertyInvestment #ViralProperty #RealEstateDeals #DehradunLiving #DehradunPlots #BuyPlot #PropertyInvestmentIndia #RealEstateLife #LuxuryLiving1
- The Aman Times 📍 देहरादून पुलिस एक्शन मोड पर। 🚨 लेट नाइट पार्टी अब पड़ेगी भारी! नियम तोड़ने पर सीधे केस दर्ज देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त मूड में नजर आ रही है। एसएसपी देहरादून ने पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर साफ निर्देश जारी किए हैं। 👉 निर्धारित समय के बाद अगर कोई पब, बार या रेस्टोरेंट खुला मिला, तो सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 👉 सभी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। 👉 नियमों का उल्लंघन करने वालों को वैधानिक कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। ⚠️ गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने आकस्मिक छापेमारी के दौरान तय समय के बाद संचालित हो रहे 2 बार/रेस्टोरेंट के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था। 👮♂️ दून पुलिस का साफ संदेश: “नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई।”1
- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में बुलेट बाइक से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने और चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला बंजारान में एक युवक पिछले कई दिनों से बुलेट बाइक से तेज व पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों का जीना दूभर कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में उसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच व कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज़ैर पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला बंजारान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की युवक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए लोगों से उलझ रहा था और समझाने पर भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक के कागजात न होने पर वाहन को सीज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है। वीडियो:-1
- Post by HR02 City News1
- Post by अहमद सहारनपुर1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1