बुलेट द्वारा तेज़ कानफोड़ू आवाज़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बुलेट हुई सीज़ नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में बुलेट बाइक से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने और चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला बंजारान में एक युवक पिछले कई दिनों से बुलेट बाइक से तेज व पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों का जीना दूभर कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में उसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच व कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज़ैर पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला बंजारान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की युवक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए लोगों से उलझ रहा था और समझाने पर भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक के कागजात न होने पर वाहन को सीज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है। वीडियो:-

- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में बुलेट बाइक से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने और चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला बंजारान में एक युवक पिछले कई दिनों से बुलेट बाइक से तेज व पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों का जीना दूभर कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में उसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच व कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज़ैर पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला बंजारान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की युवक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए लोगों से उलझ रहा था और समझाने पर भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक के कागजात न होने पर वाहन को सीज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है। वीडियो:-1
- Post by अहमद सहारनपुर1
- एक माँ की ममता पर नशे की लत भारी पड़ गई। अमेरिका के केंटकी से आई इस खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। 21 साल की एरिका लॉसन पर आरोप है कि उसने ड्रग्स के लिए अपनी 17 महीने की मासूम बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया। अस्पताल में तड़पते हुए उस नन्ही जान ने दम तोड़ दिया। क्या समाज में बढ़ता नशा हमें हैवानियत की ओर ले जा रहा है? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर दें।”1
- Post by HR02 City News1
- हरियाणा रोडवेज बस कैसे पहुंची चौकी में देखिए वीडियो1
- *गैस एजेंसी की ब्लैकमेलिंग: आम जनता परेशान, अधिकारी बेखबर* हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में घरेलू गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। उत्तराखंड सरकार और जिले के अधिकारियों के दावों के बावजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी ब्लैकमेलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं और ₹2500 में बेच रहे हैं। इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी मौज कर रहे हैं और जनता बेहाल है। एक वरिष्ठ पत्रकार संसार सिंह नौटियाल ने बताया कि वे गैस गोदाम पर गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें गैस नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग होने के बावजूद भी गैस नहीं दिया जा रहा है। एक अन्य मामले में विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 2025 में गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के बावजूद भी गैस नहीं मिली है। गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वे ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार से मांग की जा रही है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें।1
- मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पीड़ित युवक केस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग तारीखों में 90,000 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के अनुसार, ठगों ने पहले भरोसा जीतने के लिए संपर्क किया! और फिर छोटी-छोटी रकम जमा करवाते हुए धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा ली। युवक ने कई बार पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल करते हुए अंत में संपर्क ही बंद कर दिया। जब पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के कार्यालय पहुँच कर लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है! वही लोन के नाम पर हुए फ्राड के मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित मोबाइल नंबरों व खातों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ठग संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। जिनपर पुलिस ने शिकांजा कसने की तैयारी शुरू कर दीं है!2
- नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में किसान पंचायत के दौरान गिरफ्तारी की खबर से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में नकुड़ कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।भाकियू (टिकैत गुट) के युवा विंग प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया की टिकैत की गिरफ्तारी किसानों की आवाज को दबाने की साजिश है। राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं, और ओडिशा में भी वे किसान पंचायतों में सक्रिय रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों ने मांग की है की राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी की यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, किसानों ने कहा की यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शदन-प्रशासन की होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर किसानों में लगातार रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो:- धरना प्रदर्शन करते किसान एवं कार्यकर्ता1