कढ़ौना गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में फंस रहे वाहन; ग्रामीण बोले- शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क वजीरगंज। प्रखंड के घुरियांवा पंचायत अंतर्गत कढ़ौना गांव में जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जलजमाव के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन आए दिन वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जाता है। ग्रामीण भोला सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि महादलित टोले के बीच से सड़क गुजरती है। पंचायत की ओर से टोले में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह द्वारा इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है, जबकि धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। कढ़ौना, घुरियांवा, सिंघोड़ा आदि सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। जिससे आने वाले आशविन माह, दुर्गा पूजा में लोगों को पूजा पाठ के लिए मंदिर आने जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।

- *प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक अनिता देवी के पति अशोक महतो, कहा- पिछड़ों-दलितों की लगातार हो रही हत्या, सरकार मौन* नवादा : जिले में हुए सनसनीखेज प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज नवादा जिले के वारिसलीगंज विधायक अनिता देवी के पति और चर्चित बाहुबली नेता अशोक महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और सांत्वना दी। इस दौरान मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों से मुलाकात के बाद अशोक महतो ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि - "बिहार में लगातार पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या की घटनाएं घट रही हैं। प्रशासन और सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं ले रही है। प्रणव कुमार की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। बता दें कि प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने भी हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। *प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक अनिता देवी के पति अशोक महतो, कहा- पिछड़ों-दलितों की लगातार हो रही हत्या, सरकार मौन* नवादा : जिले में हुए सनसनीखेज प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज नवादा जिले के वारिसलीगंज विधायक अनिता देवी के पति और चर्चित बाहुबली नेता अशोक महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और सांत्वना दी। इस दौरान मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों से मुलाकात के बाद अशोक महतो ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि - "बिहार में लगातार पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या की घटनाएं घट रही हैं। प्रशासन और सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं ले रही है। प्रणव कुमार की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। बता दें कि प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने भी हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।1
- जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद के अनेकों बाढ़ प्रभावित पंचायतों का विधायक राहुल कुमार ने दौरा कर लिया जायजा जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने रतनी प्रखंड के कंसुआ सोहरैया एवं नेहालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्यायों का जायजा लिया। उन्होंने जनता की समस्यायों को जानने के लिए बाढ़ से डूबे सड़कों और गलियों से गुजरते हुए लोगों का हाल चाल जाना तथा इसके निदान के लिए जिला प्रशासन को कारवाई का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।समय रहते सरकार को आये इस त्रासदी से लोगों को महफूज रखने का कोई प्रयास नहीं किया गया।1
- @MLC चुनाव #बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की बढ़ा दी परेशानी #कैसे सेट हुए डॉ. अनुज #जानिए...!2
- Kiya Kisi v Garib driver KO Maarne Ka haq hai Kisi parshan KO ? Aur Wo sirf chad rupiyo k liye Aisy bar barta SE Maarne Ka haq kisne Diya inko ? Video rukna Nahi Chahiye mere Bhai log DBA k share karde taki Fir Kisi dusre Garib k sath koi Aise Randari texe k naam par gunda gardi Nahi Kar Sake ALL DRIVER WELFARE प्रशासन ड्राइवर को अपराध करने पर मजबूर कर रहे हैं। ASSOCIATION INDIA IS Association India is Driver Family #highlight #followers #news #india @highlight #PublicApp1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-712🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित डोभी। प्रखंड के घोड़ाघाट पंचायत अंतर्गत रानीचक गांव में देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने बताया शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण भी श्रद्धापूर्वक शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वहीं डोभी बाजार स्थित डोभी ठाकुरबाड़ी में भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।1
- 🚨 चिराग पासवान और स्वतंत्र भारद्वाज का क्या है रिश्ता? चिराग पासवान को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज का नाम चर्चा में है। आखिर दोनों के बीच क्या संबंध है और इस रिश्ते की पूरी कहानी क्या है? 👀 🎥 जानिए पूरी जानकारी इस VIDEO में। 👉 बिहार की हर बड़ी खबर और ऐसे ही EXCLUSIVE अपडेट के लिए अभी FOLLOW करें।1
- Nalanda: परिजनों की मौजूदगी में कारोबारी के घर छह लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर #Manpur #Theft #Nalanda #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #NalandaNews1
- *PK ने GDP के आंकड़ों पर दिया बयान, बोले- GDP पर गंभीर सवाल विशेषज्ञों ने उठाए हैं, क्योंकि सरकार दावे कर रही है कि बहुत बेहतर स्थिति है, लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही, मजदूर, किसान, छात्रों को अपनी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही*1