logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित डोभी। प्रखंड के घोड़ाघाट पंचायत अंतर्गत रानीचक गांव में देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने बताया शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण भी श्रद्धापूर्वक शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वहीं डोभी बाजार स्थित डोभी ठाकुरबाड़ी में भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।

3 hrs ago
user_महेंद्र शर्मा
महेंद्र शर्मा
पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
3 hrs ago

रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित डोभी। प्रखंड के घोड़ाघाट पंचायत अंतर्गत रानीचक गांव में देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने बताया शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण भी श्रद्धापूर्वक शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वहीं डोभी बाजार स्थित डोभी ठाकुरबाड़ी में भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शनिचर बाजार डोम टोली से मद्यनिषेध मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को मद्यनिषेध कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पाल, पिता राजिंदर पाल, निवासी शनिचर बाजार डोम टोली, वार्ड नंबर-9, थाना नवीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं मामले में उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #MadhNishedh #PoliceAction #Arrest #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #AurangabadNews #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #BCLNews
    1
    शनिचर बाजार डोम टोली से मद्यनिषेध मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को मद्यनिषेध कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पाल, पिता राजिंदर पाल, निवासी शनिचर बाजार डोम टोली, वार्ड नंबर-9, थाना नवीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं मामले में उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। 
#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #MadhNishedh #PoliceAction #Arrest #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #AurangabadNews #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #BCLNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • कढ़ौना गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में फंस रहे वाहन; ग्रामीण बोले- शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क वजीरगंज। प्रखंड के घुरियांवा पंचायत अंतर्गत कढ़ौना गांव में जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जलजमाव के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन आए दिन वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जाता है। ग्रामीण भोला सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि महादलित टोले के बीच से सड़क गुजरती है। पंचायत की ओर से टोले में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह द्वारा इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है, जबकि धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। कढ़ौना, घुरियांवा, सिंघोड़ा  आदि सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। जिससे आने वाले आशविन माह, दुर्गा पूजा में लोगों को पूजा पाठ के लिए मंदिर आने जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।
    1
    कढ़ौना गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में फंस रहे वाहन; ग्रामीण बोले- शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क
वजीरगंज। प्रखंड के घुरियांवा पंचायत अंतर्गत कढ़ौना गांव में जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जलजमाव के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन आए दिन वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जाता है।
ग्रामीण भोला सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि महादलित टोले के बीच से सड़क गुजरती है। पंचायत की ओर से टोले में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह द्वारा इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है, जबकि धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। कढ़ौना, घुरियांवा, सिंघोड़ा  आदि सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। जिससे आने वाले आशविन माह, दुर्गा पूजा में लोगों को पूजा पाठ के लिए मंदिर आने जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • 🌺 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌺 भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली लाएँ। आइए, उनके सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जय श्री कृष्ण! 🦚🙏 कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। — ई0 आनन्द सिंह शिक्षित मुखिया प्रत्याशी, ग्राम पंचायत वर्मा. #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेकृष्ण #नंदलाल #ErAnandSingh #ग्रामपंचायतवर्मा
    1
    🌺 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌺

भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली लाएँ।

आइए, उनके सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
जय श्री कृष्ण! 🦚🙏
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— ई0 आनन्द सिंह
शिक्षित मुखिया प्रत्याशी, ग्राम पंचायत वर्मा.
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेकृष्ण #नंदलाल  #ErAnandSingh #ग्रामपंचायतवर्मा
    user_ER ANAND SINGH
    ER ANAND SINGH
    Farmer देव, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद के अनेकों बाढ़ प्रभावित पंचायतों का विधायक राहुल कुमार ने दौरा कर लिया जायजा जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने रतनी प्रखंड के कंसुआ सोहरैया एवं नेहालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्यायों का जायजा लिया। उन्होंने जनता की समस्यायों को जानने के लिए बाढ़ से डूबे सड़कों और गलियों से गुजरते हुए लोगों का हाल चाल जाना तथा इसके निदान के लिए जिला प्रशासन को कारवाई का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।समय रहते सरकार को आये इस त्रासदी से लोगों को महफूज रखने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
    1
    जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा 
जहानाबाद के अनेकों बाढ़ प्रभावित पंचायतों का विधायक राहुल कुमार ने दौरा कर लिया जायजा 
जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार ने रतनी प्रखंड के कंसुआ सोहरैया एवं नेहालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्यायों का जायजा लिया। उन्होंने जनता की समस्यायों को जानने के लिए बाढ़ से डूबे सड़कों और गलियों से गुजरते हुए लोगों का हाल चाल जाना तथा इसके निदान के लिए जिला प्रशासन को कारवाई का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।समय रहते सरकार को आये इस त्रासदी से लोगों को महफूज रखने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अपने प्रखंड कर्मियों के साथ बीडीओ ने बैठक की हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड कर्मियो के साथ परिसीमन की तैयारी को लेकर बीडीओ ने बैठक की
    1
    हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अपने प्रखंड कर्मियों के साथ बीडीओ ने बैठक की
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड कर्मियो के साथ परिसीमन की तैयारी को लेकर बीडीओ ने बैठक की
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • गागा नदी बनारस बहुत पानी के बहाव हाय यहां पर हाय अलर्ट किया गया हाय
    1
    गागा नदी बनारस बहुत पानी के बहाव हाय यहां पर हाय अलर्ट किया गया हाय
    user_Rohit kumar
    Rohit kumar
    ओबरा, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • कंकेर एवं बसंतपुर से वारंट के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के बड़ेंम थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंकेर गांव निवासी मनोज सिंह तथा बसंतपुर गांव निवासी योगेंद्र राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा है। #Nabinagar #Barem #Aurangabad #BiharNews #PoliceAction #Arrest #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews #AurangabadNews #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #BCLNews
    1
    कंकेर एवं बसंतपुर से वारंट के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेंम थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंकेर गांव निवासी मनोज सिंह तथा बसंतपुर गांव निवासी योगेंद्र राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा है। 
#Nabinagar #Barem #Aurangabad #BiharNews #PoliceAction #Arrest #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews #AurangabadNews #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #BCLNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • तिलैया जय प्रकाश हॉस्पिटल चित्रगुप्त नगर मे 17 साल का मासूम बच्चे का इलाज के दौरान मौत परिजनों ने लगाया लपरवाही का आरोप हॉस्पिटल मे हंगामा वही डॉ ने सभी आरोप से किया इंकार तिलैया जय प्रकाश हॉस्पिटल चित्रगुप्त नगर मे 17 साल का मासूम बच्चे का इलाज के दौरान मौत परिजनों ने लगाया लपरवाही का आरोप हॉस्पिटल मे हंगामा वही डॉ ने सभी आरोप से किया इंकार
    1
    तिलैया जय प्रकाश हॉस्पिटल चित्रगुप्त नगर मे 17 साल का मासूम बच्चे का इलाज के दौरान मौत परिजनों ने लगाया लपरवाही का आरोप हॉस्पिटल मे हंगामा वही डॉ ने सभी आरोप से किया इंकार
तिलैया जय प्रकाश हॉस्पिटल चित्रगुप्त नगर मे 17 साल का मासूम बच्चे का इलाज के दौरान मौत परिजनों ने लगाया लपरवाही का आरोप हॉस्पिटल मे हंगामा वही डॉ ने सभी आरोप से किया इंकार
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • कहुआरा गांव में 5 दिनों से जलापूर्ति बंद, ग्रामीण परेशान | वाटर सप्लाई विभाग से ऑनलाइन शिकायत
    1
    कहुआरा गांव में 5 दिनों से जलापूर्ति बंद, ग्रामीण परेशान | वाटर सप्लाई विभाग से ऑनलाइन शिकायत
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Chef Nardiganj, Nawada•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.