Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhagirath Dhaka Dhaka
More news from Pali and nearby areas
- ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे। शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।1
- डेगाना के पालड़ी में नाथी देवी हत्याकांड के मामले में सर और धड़ दो-तीन किलोमीटर दूर बरामद कर दिए गए हैं फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी #नाथीदेवी_हत्याकांड जनवाणी राजस्थान2
- अजमेर के केंद्रीय कारागार में जेल सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 4 स्थित डिस्पेंसरी के पास उस समय हंगामा हो गया जब जेल प्रहरी मातु सिंह ने कैदियों को अनावश्यक रूप से घूमने से रोका। बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर कैदियों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना के बाद पीड़ित प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में कैदी लोकेश, सबिर अफ़रीद और लोकेश चौधरी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और जेल प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- राजस्थान में हाईवे बना आग का दरिया, तेल टैंकर पलटा — 1 जिंदा जला राजस्थान के जालोर जिले में नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 200 मीटर तक पूरा हाईवे आग की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। इसके बाद तेल सड़क पर फैल गया और तुरंत आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। SDM प्रमोद कुमार, पुलिस टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के एक हिस्से पर ट्रैफिक रोक दिया गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका आग के दरिया में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने आज क्लास ली जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर से लेकर सब इंजिनियर तक की। अशोक लिया से में निर्देश दिए कि कोटा शहर की जनता और कोटा विकास प्राधिकरण में लगे गांव में जनता को एक-एक गन पानी के लिए तरसना ना पड़े उसके लिए प्लान बनाइएगा। उन्होंने यह भी कहा मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपया कंटेंट एजेंसी के लिए कलेक्टर को दिए हैं। हर घर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपने जल ही जीवन है। हर घर में जल के सपने को अधिकारी पूरा करें।1
- अजमेर में आज सुबह करीब 11 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा गत्ता और कागज जल गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना आदर्श नगर थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर तबीजी के पास की है।दीपक उद्योग गत्ता फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता और कागज रखे थे। आज सुबह अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।1
- *नोरती का मेला गिरी 19तारीख को भरा जाएगा सुन्दरमय गैर नृत्य देखने को मिलेगा जरूर आयेगा*1
- अजमेर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम रास्ते, नाले और सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस निर्माण की वजह से रास्ता लगभग बंद हो चुका है और आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं। मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आम लोगों को राहत मिल पाती है या नहीं।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सबसे तेज सबसे पहले कवरेज और कार्यक्रम के आयोजक गुंजल का सबसे पहला साक्षात्कार प्रदर्शन के पूर्व राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने लिया।1