ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे। शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

- रायपुर (ब्यावर) राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर नवचयनित कार्मिकों का सम्मान, अंबेडकर भवन में देखा गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान युवा शक्ति दिवस: विभिन्न विभागों के सैकड़ों नवचयनित कार्मिक समारोह में शामिल राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ब्यावर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंगलवार को अंबेडकर भवन, ब्यावर में देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित नवचयनित कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, एसीईओ गोपाल लाल, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, खेल अधिकारी दिनेश चौधरी तथा जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोह में शामिल किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एनएचएम के 66 तथा राजमेस के 35 सहित कुल 44 एएनएम नवचयनित अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 36 एलएसए और 2 वेटरनरी डॉक्टर, राजस्व विभाग के 57 नवचयनित पटवारी तथा 2 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों ने भी समारोह में भाग लिया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के 323 नवचयनित अभ्यर्थी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 हॉस्टल अधीक्षक, नगर परिषद के 1 जूनियर इंस्ट्रक्टर (वेल्डर), कृषि विभाग के 1 कृषि पर्यवेक्षक तथा खनिज विभाग के 2 जियोलॉजिस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 49 नवचयनित सूचना सहायकों ने भी अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह के दौरान नवचयनित कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- मारवाड़ जंक्शन,पाली पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । इस योजना के तहत 43 छात्राएं लाभान्वित हुई । साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार व्यास के साथ बसंत राज पिपलिया , अल्लाह बख्श पठान,दिलीप मेवाड़ा जैसे गणमान्य ग्राम वासी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि व्यास ने छात्राओं को संबोधित कर छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया साथ ही प्रेरणास्पद वक्तव्य दिया । प्रधानाचार्य मांगीलाल परेरीया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि स्थानीय विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ऐसे में साइकिल वितरण जैसे कार्यक्रम से छात्राओं को विद्यालय से जुड़ने में मदद मिलेगी और छात्राओं का ड्रॉपआउट कम करने में हमें मदद मिलेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी राजू नाथ ,रामनिवास ,रामकिशोर ,निर्मल ,अमित,करण सिंह, दुर्गा सिंह भाटी,लाजवंती,शर्मिला इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।3
- डेगाना के पालड़ी में नाथी देवी हत्याकांड के मामले में सर और धड़ दो-तीन किलोमीटर दूर बरामद कर दिए गए हैं फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी #नाथीदेवी_हत्याकांड जनवाणी राजस्थान2
- अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र स्थित दीपक एग्रो फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में रखे कागज और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। अगर आप ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Moinuddin Khan1
- अजमेर के केंद्रीय कारागार में जेल सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 4 स्थित डिस्पेंसरी के पास उस समय हंगामा हो गया जब जेल प्रहरी मातु सिंह ने कैदियों को अनावश्यक रूप से घूमने से रोका। बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर कैदियों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इस घटना के बाद पीड़ित प्रहरी मातु सिंह ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में कैदी लोकेश, सबिर अफ़रीद और लोकेश चौधरी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और जेल प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।1