logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरियारी के पीएम श्री विद्यालय में किया निःशुल्क साइकिलों का वितरण साइकिल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे मारवाड़ जंक्शन,पाली पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । इस योजना के तहत 43 छात्राएं लाभान्वित हुई । साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार व्यास के साथ बसंत राज पिपलिया , अल्लाह बख्श पठान,दिलीप मेवाड़ा जैसे गणमान्य ग्राम वासी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि व्यास ने छात्राओं को संबोधित कर छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया साथ ही प्रेरणास्पद वक्तव्य दिया । प्रधानाचार्य मांगीलाल परेरीया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि स्थानीय विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ऐसे में साइकिल वितरण जैसे कार्यक्रम से छात्राओं को विद्यालय से जुड़ने में मदद मिलेगी और छात्राओं का ड्रॉपआउट कम करने में हमें मदद मिलेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी राजू नाथ ,रामनिवास ,रामकिशोर ,निर्मल ,अमित,करण सिंह, दुर्गा सिंह भाटी,लाजवंती,शर्मिला इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

6 hrs ago
user_Dilip singh
Dilip singh
मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago

सिरियारी के पीएम श्री विद्यालय में किया निःशुल्क साइकिलों का वितरण साइकिल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे मारवाड़ जंक्शन,पाली पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । इस योजना के तहत 43 छात्राएं लाभान्वित हुई । साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार व्यास के साथ

a7f4148e-0ee1-436a-af94-c398710e3250

बसंत राज पिपलिया , अल्लाह बख्श पठान,दिलीप मेवाड़ा जैसे गणमान्य ग्राम वासी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि व्यास ने छात्राओं को संबोधित कर छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया साथ ही प्रेरणास्पद वक्तव्य दिया । प्रधानाचार्य मांगीलाल परेरीया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि स्थानीय विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र

05335214-7e8d-417e-a41a-c394757c9bfa

में आगे बढ़ रहा है ऐसे में साइकिल वितरण जैसे कार्यक्रम से छात्राओं को विद्यालय से जुड़ने में मदद मिलेगी और छात्राओं का ड्रॉपआउट कम करने में हमें मदद मिलेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी राजू नाथ ,रामनिवास ,रामकिशोर ,निर्मल ,अमित,करण सिंह, दुर्गा सिंह भाटी,लाजवंती,शर्मिला इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ महादेव मंदिर में महाआरती की। उन्होंने मंदिर में प्रभु महादेव के दर्शन किये और संध्याकालीन आरती की। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार महाआरती का कार्यक्रम प्रदेशभर के मंदिरों में रखा गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख , जिला कलक्टर एलएन मंत्री , जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन , पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी ,पुखराज पटेल, मंदिर पुजारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व आमजन मौजूद रहे। *कल के कार्यक्रम* प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल प्रस्तावित पाली दौरे पर गुरूवार को बैठक व लाखोटिया उद्यान में सायं 7 से 9 बजे सांस्कृतिक संध्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में लंगा गायन, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य एवं तेरहताली नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। --------------------------
    3
    पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ महादेव मंदिर में महाआरती की। उन्होंने मंदिर में प्रभु महादेव के दर्शन किये और संध्याकालीन आरती की। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार महाआरती का कार्यक्रम प्रदेशभर के मंदिरों में रखा गया है। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख , जिला कलक्टर एलएन मंत्री , जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन , पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी ,पुखराज पटेल, मंदिर पुजारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व आमजन मौजूद रहे। 
*कल के कार्यक्रम* 
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल प्रस्तावित  पाली दौरे पर गुरूवार को बैठक व  लाखोटिया उद्यान में सायं 7 से 9 बजे सांस्कृतिक संध्या में भाग  लेंगे। कार्यक्रम में  जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में लंगा गायन, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य एवं तेरहताली नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 
--------------------------
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे। शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
    1
    ब्यावर जिले के लालपुरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
ओमान में हुए दर्दनाक ड्रोन हमले में लालपुरा निवासी पप्पू काठात की मौत हो गई। अब उनका शव एयर एंबुलेंस के जरिए भारत लाया गया, जिसके बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिजनों को सुपुर्द कर प्रशासनिक निगरानी में पैतृक गांव लालपुरा पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि 13 मार्च को ओमान के मस्कट के समीप सोहार शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ड्रोन हमले में पप्पू काठात की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए थे, जो आखिरकार सफल रहे।
शव के गांव पहुंचने से पहले रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई, तहसीलदार नरेन्द्र बापोरिया, नायब तहसीलदार रमेश वर्मा, गिरदावर बाबूलाल मीणा और पटवारी धर्मेंद्र चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी लालपुरा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जैसे ही पप्पू काठात का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर के बाहर एकत्र रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पप्पू काठात पिछले पांच वर्षों से ओमान में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे लालपुरा गांव में शोक की लहर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने दुकानों को बंद रखा और कामकाज भी नहीं किया।
फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर नवचयनित कार्मिकों का सम्मान, अंबेडकर भवन में देखा गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान युवा शक्ति दिवस: विभिन्न विभागों के सैकड़ों नवचयनित कार्मिक समारोह में शामिल राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ब्यावर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंगलवार को अंबेडकर भवन, ब्यावर में देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित नवचयनित कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, एसीईओ गोपाल लाल, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, खेल अधिकारी दिनेश चौधरी तथा जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोह में शामिल किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एनएचएम के 66 तथा राजमेस के 35 सहित कुल 44 एएनएम नवचयनित अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 36 एलएसए और 2 वेटरनरी डॉक्टर, राजस्व विभाग के 57 नवचयनित पटवारी तथा 2 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों ने भी समारोह में भाग लिया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के 323 नवचयनित अभ्यर्थी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 हॉस्टल अधीक्षक, नगर परिषद के 1 जूनियर इंस्ट्रक्टर (वेल्डर), कृषि विभाग के 1 कृषि पर्यवेक्षक तथा खनिज विभाग के 2 जियोलॉजिस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 49 नवचयनित सूचना सहायकों ने भी अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह के दौरान नवचयनित कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर नवचयनित कार्मिकों का सम्मान, अंबेडकर भवन  में देखा गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
राजस्थान युवा शक्ति दिवस: विभिन्न विभागों के सैकड़ों नवचयनित कार्मिक समारोह में शामिल
राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
ब्यावर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मंगलवार को अंबेडकर भवन, ब्यावर में देखा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित नवचयनित कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, एसीईओ गोपाल लाल, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, खेल अधिकारी दिनेश चौधरी तथा जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोह में शामिल किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एनएचएम के 66 तथा राजमेस के 35 सहित कुल 44 एएनएम नवचयनित अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 36 एलएसए और 2 वेटरनरी डॉक्टर, राजस्व विभाग के 57 नवचयनित पटवारी तथा 2 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों ने भी समारोह में भाग लिया।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग के 323 नवचयनित अभ्यर्थी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 हॉस्टल अधीक्षक, नगर परिषद के 1 जूनियर इंस्ट्रक्टर (वेल्डर), कृषि विभाग के 1 कृषि पर्यवेक्षक तथा खनिज विभाग के 2 जियोलॉजिस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 49 नवचयनित सूचना सहायकों ने भी अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान नवचयनित कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    1
    बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन
मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार
बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 day ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो पशु जिंदा जल गए। इस घटना में पशुपालक सोमनाथ गुलाब नाथ कालबेलिया को भारी नुकसान हुआ है।
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो पशु जिंदा जल गए। इस घटना में पशुपालक सोमनाथ गुलाब नाथ कालबेलिया को भारी नुकसान हुआ है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by VEERU JOGI
    1
    Post by VEERU JOGI
    user_VEERU JOGI
    VEERU JOGI
    Photographer रायपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ​ब्यावर। शहर के सुभाष उद्यान स्थित बिचड़ली तालाब की पाल पर आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक अलौकिक नजारा नजर आया विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और नवसंवत्सर समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीपदान के साथ हुआ। तालाब की लहरों पर झिलमिलाते दीपकों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ​प्रमुख अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन ​कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी ने किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक सानिध्य प्रदान करने हेतु रामद्वारा के संत केवलराम महाराज एवं संत रामप्रसाद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारतीय नववर्ष के आगमन का स्वागत किया। ​मुख्य आकर्षण और वातावरण ​दीपदान: सैकड़ों दीपकों की रोशनी से बिचड़ली तालाब की पाल जगमगा उठी। ​जन भागीदारी: कार्यक्रम में शहर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन पहुंचे। ​आतिशबाजी: आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है, जो देर शाम आकाश को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया ​शहर में इस आयोजन को लेकर आम जनता मे भारी उत्साह देखा गया
    1
    ​ब्यावर। शहर के सुभाष उद्यान स्थित बिचड़ली तालाब की पाल पर आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक अलौकिक नजारा नजर आया 
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और नवसंवत्सर समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीपदान के साथ हुआ। तालाब की लहरों पर झिलमिलाते दीपकों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
​प्रमुख अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन
​कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी ने किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक सानिध्य प्रदान करने हेतु रामद्वारा के संत केवलराम महाराज एवं संत रामप्रसाद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारतीय नववर्ष के आगमन का स्वागत किया।
​मुख्य आकर्षण और वातावरण
​दीपदान: सैकड़ों दीपकों की रोशनी से बिचड़ली तालाब की पाल जगमगा उठी।
​जन भागीदारी: कार्यक्रम में शहर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन पहुंचे।
​आतिशबाजी: आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है, जो देर शाम आकाश को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया 
​शहर में इस आयोजन को लेकर आम जनता मे भारी उत्साह देखा गया
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.