Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, गौरव पथ का किया शिलान्यास लालसोट उपखंड में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लालसोट विधायक रामविलास मीणा का लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात को लेकर व गौरव पथ शिलान्यास को लेकर विधायक का किया गया सम्मान, इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, अनिल बैनाडा, अनिल बुर्जा, रूप सिंह मीणा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।
पत्रकार : प्रकाश सैनी
विधायक का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, गौरव पथ का किया शिलान्यास लालसोट उपखंड में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लालसोट विधायक रामविलास मीणा का लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात को लेकर व गौरव पथ शिलान्यास को लेकर विधायक का किया गया सम्मान, इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, अनिल बैनाडा, अनिल बुर्जा, रूप सिंह मीणा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चाकसू से खाटूश्यामजी के लिए 21वीं डाक निशान पदयात्रा रवाना ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान)धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच 21वीं डाक निशान पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। पदयात्रा श्री श्याम निर्माणधीन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान धारण कर खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह 21वीं डाक निशान पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम यात्रा के साथ चल रही थी, जो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेगी।1
- रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीसी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जीजीसी हंटर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।एक छोर पर अमित भारद्वाज नाबाद 25 रन बनाकर टिके रहे। पर अन्य बल्लेबाजों ने डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीएस की ओर से शाहबाज,अशोक सिंह, योगी धनकर ने 2-2 विकेट लिए। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएस साइंस एकेडमी को शुरुआत में ही समी उल हक ने दो विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया।पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। डीएस की ओर से अशोक सिंह ने नाबाद 50 रन और कपिल ने नाबाद 29 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस प्रतीक अवस्थी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक रहें। कैच ऑफ द मैच नितिन , बोलर ऑफ द मैच शाहबाज खान ,सिक्स ऑफ द मैच नंदू तोमर, मैन ऑफ द मैच अशोक सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान कुलदीप के विकेट गिरने के बाद अमन और राजवीर ने अपनी टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। राजवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। ओप्पो की ओर से ऋतिक ने 2 सफलता हासिल की। 149 रनों के लक्ष्य के दबाव को ओप्पो की टीम सहन नहीं कर पाई। महज 21 रन पर ही 3 ओपनर बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद ऋतिक 33 और मयंक सारस्वत 34 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। पर उनके आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। पूरी टीम महज 103 रनो पर ऑल आउट हो गई। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से बलराम ने 3 विकेट लिए। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 45 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस क्षितिज गुप्ता सीपी हॉस्पिटल रहें। कैच ऑफ द मैच अमन , बॉलर ऑफ द मैच बलराम मीणा , सिक्स ऑफ द मैच मयंक , मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह रहे। मैच के दौरान जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।1
- आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से लाला वाला खाटू श्याम बाबा के लिए छठी पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित पंचायत समिति तूंगा के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से श्याम बाबा की आकर्षक झांकी की पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके बैंड बाजे के साथ लाला वाला खाटू श्याम बाबा के मंदिर के लिए विशाल पदयात्रा को रवाना किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई श्याम बाबा के लिए रवाना हुई इस दौरान सभी श्याम भक्तों ने हाथों में ध्वज लिए डीजे की धुन पर श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय शिकंजी नाश्ता फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन, तुंगा पुलिस प्रशासन के द्वारा पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया और पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की इस मौके पर श्याम मंदिर में आए हुए सभी पदयात्रियों का श्री श्याम सेवा समिती लाला वाला की ओर से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सम्मान किया इस दौरान श्याम मंदिर के पुजारी मुक्तानंद गिरी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की इस दौरान सभी पदयात्रियों के लिए श्याम बाबा के मंदिर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया श्री श्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों द्वारा सभी श्याम भक्तों का तिलक लगाकर श्याम बाबा की तस्वीर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व रमेश सैनी व सभी कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन व भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया4
- गंगापुर सिटी मन की बात के 131 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना इस मौके पर निरवर्तमान नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे1
- आज ग्राम सैथल में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भव्य कलश व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों के द्वारा कलश व शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया इस दौरान कलश यात्रा में महिलाएं कलश लिए हुए नृत्य करती हुई कलश यात्रा में भाग ली इस दौरान छोटे-बड़े ग्रामीणों ने भी डीजे की धुन पर डांस करते हुए भजन संध्या का आनंद लिया जिसमें सर्व समाज के सभी महिला पुरुषों ने इस प्रोग्राम में भाग लिया इस दौरान यह कलश यात्रा श्री गणेश पूजन के साथ गणेश मंदिर से रवाना होकर हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची और इस कलश यात्रा में व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन का जाब्ता तैनात रहा इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं व साधु संतों ने भी कलश यात्रा में भाग लिया इस मौके पर ग्रामीणों के नाम1
- सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मृत्यु। सपोटरा. अडूदा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान सपोटरा के उप जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मुराडा गांव निवासी रमेश मीणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- चाकसू में गतदिनों आई बारिश से टमाटर सहित कई फसलों को हुआ नुकसान ---- चाकसू। फकरुद्दीन खान क्षेत्र में गत दिनों हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर टमाटर सहित अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने लगी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि अचानक हुई बारिश से तैयार खड़ी टमाटर की फसल जमीन पर गिर गई। खेतों में जलभराव के कारण फल फटने और सड़ने लगे हैं। इसके अलावा मिर्च, बैंगन और हरी सब्जियों की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने से पौधे झुक गए और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार नमी रहने से फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसानों को दवाइयों का छिड़काव और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।1
- महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया... आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को पहले कंबल वितरण करके फिर वापिस ले लिया गया,,, ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने धमकी तक दे डाली,,, ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताया।।1
- सर्व हिन्दू समाज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित माली मोहल्ला तेजाजी महाराज के मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलश यात्रा व शोभायात्रा को बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर एस वी पब्लिक स्कूल व न्यू भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शिवम पब्लिक स्कूल, व आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह स्कूल के बालक बालिकाओं ने राम , सीता, शंकर भगवान, स्वामी विवेकानंद व कृष्ण राधा अन्य कई तरह की झांकी की अपनी अहम भूमिका निभाई इस मौके पर करीब 1100 महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन के साथ नाचते गाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा जो कि तेजाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई इस दौरान कलश यात्रा व शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस शिव सागर गार्डन में पहुंची इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन के थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा व जटवाड़ा चौकी इंचार्ज रामकेश मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार व समस्त स्टाफ के शशि कुमार, ओमप्रकाश, कृष्ण कांत मौजूद थे जो कि शोभायात्रा में जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अविनाश पंवार व श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज, परमात्मा नंद दास महाराज व श्री श्री 108 श्री सुरजदास महाराज व बजरंग दास महाराज व श्री गिरिराज महाराज जयपुर द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए सभी संतों व अतिथियों का माला व दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व आरती की गई इस दौरान बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर आए हुए मुख्य अतिथि डॉ अविनाश पंवार द्वारा सभी को हिन्दू धर्म के बारे मे कई तरह की जानकारी दी इसी के साथ ही आए हुए संतों द्वारा भी हिंदू धर्म के बारे में बताया कार्यक्रम समापन के बाद सभी को अल्पाहार दिया गया इस मौके पर उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह के व सभी विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे4