चाकसू से खाटूश्यामजी के लिए 21वीं डाक निशान पदयात्रा रवाना ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान)धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच 21वीं डाक निशान पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। पदयात्रा श्री श्याम निर्माणधीन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान धारण कर खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह 21वीं डाक निशान पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम यात्रा के साथ चल रही थी, जो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेगी।
चाकसू से खाटूश्यामजी के लिए 21वीं डाक निशान पदयात्रा रवाना ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान)धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच 21वीं डाक निशान पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। पदयात्रा श्री श्याम निर्माणधीन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान धारण कर खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह 21वीं डाक निशान पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम यात्रा के साथ चल रही थी, जो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेगी।
- चाकसू में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) के भवनका विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाड़ा पदमपुरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) के भवन का विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चाकसू विधायक रामावतार बैरवा सहित जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया तथा क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।1
- *बांसखोह निवासी कैलाशचंद मीणा क्षेत्रपाल बने जिला अध्यक्ष* बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्रपाल बांसखोह में कार्यरत वरिष्ठ एवं आदिवासी मीणा कर्मचारी विकास समिति महामंत्री अध्यापक कैलाश चंद मीणा को आज प्रांतीय कार्यालय लाल कोठी जयपुर में सियाराम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अमोल मीणा तथा पर्यवेक्षक सियाराम शर्मा प्रांतीय प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शिक्षक संघ के निर्देशन में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।इसमें जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल बस्सी को निर्विरोध चुना गया तथा सभा अध्यक्ष पप्पू लाल मीणा कोटखावदा, मंत्री मनोज कुमार शर्मा फागी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ,महिला मंत्री मंजू स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर लाल गोस्वामी व समस्त जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया इस दौरान प्रांतीय महासमिति के सदस्य मनोहर लाल मीणा, रामजीलाल बैरवा रामलाल मीणा चाकसू ,बाबूलाल बैरवा, कल्याण सिंह महाराजपुरा,कृष्ण कुमार , अशोक कुमार मीणा लालाराम सीताराम , नरेंद्र कुमार शर्मा,भूपेंद्र चौधरी , चेतन शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, निसार मोहम्मद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे इस मौके पर माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया3
- लालसोट उपखंड में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लालसोट विधायक रामविलास मीणा का लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात को लेकर व गौरव पथ शिलान्यास को लेकर विधायक का किया गया सम्मान, इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, अनिल बैनाडा, अनिल बुर्जा, रूप सिंह मीणा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।2
- खाटू श्याम जी के लक्खी मेले में शामिल होने के लिए विशाल पदयात्रा आज जयपुर के बाजारों से होकर गुजरी । जिससे जयपुर पूरी तरह खाटू के रंग में रंगा नजर आया । जहां जयपुर वासियों ने पद यात्रियों के लिए पलक पाउडर बिछाते हुए भंडारों का आयोजन किया , वही भक्तों के साथ गुलाल उड़ा कर होली खेली1
- लालसोट में सम्मान समारोह सम्पन्न लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात पर विधायक का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान गौरव पथ का शिलान्यास भी किया गया। विधायक ने कहा कि कॉलेज से करीब 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा और पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। गौरव पथ को सीसी रोड के रूप में उच्च गुणवत्ता से बनाया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया।5
- विराट हिंदू सम्मेलन – करतारपुरा, जयपुर करतारपुरा, महेश नगर, जयपुर में हिंदू समाज जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को किया गया है। यह कार्यक्रम फाल्गुन शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 11:15 बजे से सीतामहल मैरिज गार्डन, करतारपुरा, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई है कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या 2500 रही है श्रीराम मंदिर, सीताराम जी मंदिर एवं राधा गोविंद देव जी मंदिर से प्रारंभ होकर सीतामहल मैरिज गार्डन तक पहुँचेगी। सम्मेलन में संतों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परम पूज्य संत श्री प्रकाश दास जी महाराज, संत श्री प्रकाश नारायण जी महाराज एवं आचार्य पं. राजकुमार जी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय निम्बाराम जी (क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान क्षेत्र) समाज को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत आशीर्वचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सज्जन शक्ति सम्मान, फागोत्सव एवं प्रसाद वितरण जैसे विविध आयोजन होंगे। विराट हिंदू सम्मेलन करतारपुरा बस्ती महेश नगर जयपुर यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल रहा है4
- जयपुर/हिंगोना, 22 फरवरी। क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है, जिसके चलते सड़क की ऊपरी परत हाथ से ही उखड़ रही है। कई स्थानों पर डामर की परत पतली दिखाई दे रही है और किनारों से परतें अलग हो रही हैं। ग्रामीणों और मोहल्ला निवासियों का कहना है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर आ रही है। कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क की परत को हाथ से उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। “एक ही मशीन, एक ही तरीका” का आरोप लोगों का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में एक जैसे तरीके और मशीनरी से सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन गुणवत्ता की निगरानी नहीं हो रही। आरोप है कि ठेकेदार समय सीमा पूरी करने के लिए जल्दबाजी में काम कर रहे हैं, जिससे सड़कों की मजबूती प्रभावित हो रही है।1
- चाकसू से खाटूश्यामजी के लिए 21वीं डाक निशान पदयात्रा रवाना ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान)धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच 21वीं डाक निशान पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। पदयात्रा श्री श्याम निर्माणधीन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान धारण कर खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह 21वीं डाक निशान पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम यात्रा के साथ चल रही थी, जो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेगी।1