घटिया मटेरियल से बन रहीं सड़कें, लोग हाथ से उखाड़ रहे डामर; प्रशासन मौन, जनता परेशान जयपुर/हिंगोना, 22 फरवरी। क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है, जिसके चलते सड़क की ऊपरी परत हाथ से ही उखड़ रही है। कई स्थानों पर डामर की परत पतली दिखाई दे रही है और किनारों से परतें अलग हो रही हैं। ग्रामीणों और मोहल्ला निवासियों का कहना है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर आ रही है। कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क की परत को हाथ से उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। “एक ही मशीन, एक ही तरीका” का आरोप लोगों का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में एक जैसे तरीके और मशीनरी से सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन गुणवत्ता की निगरानी नहीं हो रही। आरोप है कि ठेकेदार समय सीमा पूरी करने के लिए जल्दबाजी में काम कर रहे हैं, जिससे सड़कों की मजबूती प्रभावित हो रही है।
घटिया मटेरियल से बन रहीं सड़कें, लोग हाथ से उखाड़ रहे डामर; प्रशासन मौन, जनता परेशान जयपुर/हिंगोना, 22 फरवरी। क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है, जिसके चलते सड़क की ऊपरी परत हाथ से ही उखड़ रही है। कई स्थानों पर डामर की परत पतली दिखाई दे रही है और किनारों से परतें अलग हो रही हैं। ग्रामीणों और मोहल्ला निवासियों का कहना है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर आ रही है। कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क की परत को हाथ से उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। “एक ही मशीन, एक ही तरीका” का आरोप लोगों का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में एक जैसे तरीके और मशीनरी से सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन गुणवत्ता की निगरानी नहीं हो रही। आरोप है कि ठेकेदार समय सीमा पूरी करने के लिए जल्दबाजी में काम कर रहे हैं, जिससे सड़कों की मजबूती प्रभावित हो रही है।
- खाटू श्याम जी के लक्खी मेले में शामिल होने के लिए विशाल पदयात्रा आज जयपुर के बाजारों से होकर गुजरी । जिससे जयपुर पूरी तरह खाटू के रंग में रंगा नजर आया । जहां जयपुर वासियों ने पद यात्रियों के लिए पलक पाउडर बिछाते हुए भंडारों का आयोजन किया , वही भक्तों के साथ गुलाल उड़ा कर होली खेली1
- विराट हिंदू सम्मेलन – करतारपुरा, जयपुर करतारपुरा, महेश नगर, जयपुर में हिंदू समाज जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को किया गया है। यह कार्यक्रम फाल्गुन शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 11:15 बजे से सीतामहल मैरिज गार्डन, करतारपुरा, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई है कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या 2500 रही है श्रीराम मंदिर, सीताराम जी मंदिर एवं राधा गोविंद देव जी मंदिर से प्रारंभ होकर सीतामहल मैरिज गार्डन तक पहुँचेगी। सम्मेलन में संतों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परम पूज्य संत श्री प्रकाश दास जी महाराज, संत श्री प्रकाश नारायण जी महाराज एवं आचार्य पं. राजकुमार जी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय निम्बाराम जी (क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान क्षेत्र) समाज को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत आशीर्वचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सज्जन शक्ति सम्मान, फागोत्सव एवं प्रसाद वितरण जैसे विविध आयोजन होंगे। विराट हिंदू सम्मेलन करतारपुरा बस्ती महेश नगर जयपुर यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल रहा है4
- जयपुर/हिंगोना, 22 फरवरी। क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है, जिसके चलते सड़क की ऊपरी परत हाथ से ही उखड़ रही है। कई स्थानों पर डामर की परत पतली दिखाई दे रही है और किनारों से परतें अलग हो रही हैं। ग्रामीणों और मोहल्ला निवासियों का कहना है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर आ रही है। कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क की परत को हाथ से उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। “एक ही मशीन, एक ही तरीका” का आरोप लोगों का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में एक जैसे तरीके और मशीनरी से सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन गुणवत्ता की निगरानी नहीं हो रही। आरोप है कि ठेकेदार समय सीमा पूरी करने के लिए जल्दबाजी में काम कर रहे हैं, जिससे सड़कों की मजबूती प्रभावित हो रही है।1
- अगर कस्टमर से इंश्योरेंस के नाम पर पैसा लिया जा रहा है और उसे न तो पॉलिसी नंबर दिया जाता है, न कवरेज की जानकारी — तो यह पूरी तरह पारदर्शिता के खिलाफ है। आज बात साफ-साफ होनी चाहिए 👇 कस्टमर जब Ola Cabs पर राइड बुक करता है, तो ऐप में बेस फेयर, टैक्स और अन्य चार्ज दिखाई देते हैं… लेकिन इंश्योरेंस का पैसा किस पॉलिसी के तहत काटा जा रहा है? पॉलिसी नंबर क्या है? कवरेज कितने रुपए का है? क्लेम कौन और कैसे करेगा? कंपनी या किसी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कंपनी का नाम क्यों नहीं दिखाया जाता? अगर कस्टमर के नाम से पैसा लिया जा रहा है, तो उसे पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। वरना यह सीधा-सीधा कस्टमर और सरकार दोनों के साथ अन्याय है। ड्राइवर भी परेशान हैं और कस्टमर भी अनजान — आख़िर यह सिस्टम कब तक चलेगा? सरकार और संबंधित विभागों से मांग है कि: ✅ हर राइड पर लागू इंश्योरेंस की पूरी डिटेल ऐप में दिखे। ✅ पॉलिसी नंबर और इंश्योरेंस कंपनी का नाम अनिवार्य किया जाए। ✅ कस्टमर को SMS/ईमेल से इंश्योरेंस प्रमाण मिले। पारदर्शिता होगी तो भरोसा बनेगा।1
- ऑपरेशन “शस्यविषम” : 1.20 करोड़ की अवैध अफीम की खेती पर एएनटीएफ का वार, 2428 पौधे नष्ट, एक गिरफ्तार बालोतरा। सिवाना थाना क्षेत्र के कांखी गांव में एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। खेत में सब्जियों और अन्य फसलों के बीच छिपाकर उगाए गए 2428 अफीम के पौधों को जब्त कर नष्ट किया गया तथा एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। एटीएस-एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में विशेष अभियान “शस्यविषम” के तहत की गई। कार्रवाई का विवरण गुप्त सूचना मिली कि कांखी गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की। सब्जियों की आड़ में अफीम के पौधे पाए गए। करीब 2600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फसल उगाई गई थी। मौके से आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार इस फसल से अनुमानित 20 किलो से अधिक अफीम और करीब डेढ़ क्विंटल डोडा पोस्त तैयार हो सकता था। बाजार मूल्य लगभग 1.20 करोड़ रुपये आंका गया है। गिरफ्तार आरोपी हरजी राम पुत्र नानजीराम, निवासी धुम्बड़िया (जालौर), हाल निवासी कांखी (सिवाना)। पुलिस की अपील आईजी विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम 0141-2502877 या व्हाट्सएप 9001999070 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संदेश साफ है—नशे की खेती चाहे खेत में छिपी हो या फसल के बीच, कानून की नजर से बच नहीं सकती।1
- Post by Nitin Prajapat1
- यहां से सब गंदा है और यहां पर गाड़ी में जाने की दिक्कत होती है1
- विराट हिंदू सम्मेलन – करतारपुरा, जयपुर करतारपुरा, महेश नगर, जयपुर में हिंदू समाज जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को किया गया है। यह कार्यक्रम फाल्गुन शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 11:15 बजे से सीतामहल मैरिज गार्डन, करतारपुरा, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, और सभी जगह पर पुष्प से स्वागत किया गया है जिसमें कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या 2500 रही है जो श्रीराम मंदिर, सीताराम जी मंदिर एवं राधा गोविंद देव जी मंदिर से प्रारंभ होकर सीतामहल मैरिज गार्डन तक पहुँचेगी। सम्मेलन में संतों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परम पूज्य संत श्री प्रकाश दास जी महाराज, संत श्री प्रकाश नारायण जी महाराज एवं आचार्य पं. राजकुमार जी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय निम्बाराम जी (क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान क्षेत्र) समाज को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत आशीर्वचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सज्जन शक्ति सम्मान, फागोत्सव एवं प्रसाद वितरण जैसे विविध आयोजन होंगे। समस्त हिंदू समाज से आग्रह है कि वे परिवार सहित पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ। निवेदक: समस्त हिंदू समाज, करतारपुरा4